एक्सप्लोरर

कमाल अमरोही का ड्रीम प्रोजेक्ट थी 'रज़िया सुल्तान', करोड़ों के बजट वाली ऐतिहासिक फिल्म का हुआ था ऐसा हश्र

Historical Films Of Bollywood: कमाल अमरोही का नाम बहुत इज्जत से लिया जाता है. उनकी फिल्म पाकीजा को एक मील का पत्थर माना जाता है, लेकिन उनकी बनाई रजिया सुल्तान कर सकी.

Historical Films Of Bollywood: कमाल अमरोही हिंदी सिनेमा का एक बहुत बड़ा नाम है. उन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दीं. इनकी सबसे यादगार फिल्मों में पाकीजा, महल और रजिया सुल्तान शामिल हैं. रजिया सुल्तान इनकी आखिरी फिल्म थी, जो कि ऐतिहासिक विषय पर बनाई गई थी. कहा जाता है कि कमाल साहब की ये फिल्म उनका ड्रीम प्रोजेक्ट थी.

हिन्दी सिनेमा के कई बड़े डायरेक्टर्स ने ऐतिहासिक विषयों पर फिल्में बनाई हैं. इन फिल्मों में मुगले आज़म, जोधा अकबर, अशोका, पद्मावत जैसी फिल्मों के नाम आते हैं. हालांकि साल 1983 में रज़िया सुल्तान को जितने भव्य तरीके से बनाया गया था, उसे कमाल अमरोही का कमाल ही माना जाता है.

ऐतिहासिक विषय की गंभीरता को समझते हुए कमाल अमरोही ने रजिया सुल्तान को चार से पांच करोड़ रुपये के बजट में बनाया था. फिल्म को हिट कराने के लिए कमाल अमरोही ने सुपरस्टार धर्मेंद्र और फिल्म इंडस्ट्री की ड्रीमगर्ल कही जाने वाली हेमा मालिनी को मुख्य भूमिकाओं के लिए चुना था.

कमाल अमरोही ने फिल्म 'रज़िया सुल्तान' में उन सभी चीजों को शामिल किया जो फिल्म को कामयाबा बना सके. जैसे अच्छी स्टारकास्ट, कहानी, अच्छा संगीत, अच्छा निर्देशन, बेहतरीन फिल्मांकन आदि सभी कुछ, लेकिन इन सब के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रज़िया सुल्तान सिर्फ दो करोड़ का ही कारोबार कर सकी थी.

फिल्म क्यों नहीं चल सकी

उस दौर में इस फिल्म के फ्लॉप होने को लेकर कई तरह के कयास लगाए गए. कुछ लोगों का कहना था कि फिल्म में बहुत ही हाई लेवल की उर्दू को शामिल किया गया, बहुत भारी उर्दू के संवाद समाज के एक बहुत बड़े तबके के सिर के ऊपर से निकल गए. इसी वजह से फिल्म नहीं चल सकी. फिल्म के एक द्रश्य में जब एक बूढ़ी औरत, इल्तुतमिश के पास इंसाफ के लिए आती है तो उस औरत के पुकारने पर इल्तुतमिश का लबबैक कहना, अब कितने दर्शकों को लबबैक का मतलब पता होगा. इस टाइप के संवादों की फिल्म में कोई कमी न थी. इसी वजह से कमाल की रज़िया सुल्तान बॉक्स ऑफिस पर कोई ख़ास कमाल नहीं दिखा सकी.

Amitabh Bachchan के इस 1 डायलॉग में ही छिपी है फिल्म Pink की पूरी कहानी- 'न का मतलब न होता है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget