एक्सप्लोरर

पति Ajay Devgn को क्यों कटघरे में खड़ा करना चाहती हैं काजोल, किस जुर्म के लिए देना चाहती हैं सजा? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Kajol And Ajay Devgn: काजोल की सीरीज द ट्रायल जल्द रिलीज होने वाली है. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह अजय देवगन को कटघरे में खड़ा करना चाहती हैं. जानिए क्या है इसके पीछे की वजह...

Kajol And Ajay Devgn: काजोल लगभग तीन दशकों से बॉलीवुड में काम कर रही हैं और उन्होंने इस दौरान दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, इश्क, गुप्त, बाजीगर, कुछ कुछ होता है समेत कई हिट फिल्में दी हैं. अब वह ओटीटी पर भी दस्तक देने जा रही हैं. वह जल्द हॉटस्टार + डिजनी की सीरज द ट्रायल में वकील की भूमिका में नजर आएंगी.  काजोल अपने अभी तक के करियर में पहली बार वकील की भूमिका निभाएंगी. जब उनसे पूछा गया कि वह सबसे पहले किसे ट्रायल पर रखना चाहेंगी तो उन्होंने अपने पति अजय देवगन का नाम लिया.

अजय देवगन को कटघरे में खड़ा करना चाहती हैं काजोल

काजोल ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा- ''मैं अजय देवगन को कटघरे में खड़ा करना चाहूंगी और मुझे इसकी वजह बताने की भी कोई जरूरत नहीं है. पति होना ही अपने आप में सबसे बड़ी वजह है और जितना मैं उन्हें जानती हूं, मुझे पता है कि वह जुर्म कबूल भी कर लेंगे.''

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

ओटीटी की वजह से आज हम कई एक्टर-एक्ट्रेसेज के काम को देख पा रहे हैं. जिन एक्ट्रेसेज ने काफी समय से फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था या जो कम काम करती हैं, उन्होंने भी अब ओटीटी का रुख कर लिया है. इसमें माधुरी दीक्षित (द फेम गेम), सुषमिता सेन (आर्या), रवीना टंडन का नाम शामिल है. अब इस लिस्ट में काजोल का नाम भी जुड़ गया है.

काजोल ने क्यों किया ओटीटी का रुख

इस बारे में बात करते हुए काजोल ने कहा- ''मैंने खुद को कभी हीरो नहीं समझा. मुझे हमेशा से लगता है कि मेरा रोल अच्छा हो सकता है, लेकिन एक फिल्म या सीरीज उसमें काम कर रहे सभी लोगों की वजह से बनती है. अगर मेरे ओपोजिट अच्छा एक्टर नहीं होगा या अच्छा डायरेक्टर नहीं होगा तो मैं भी सीन अच्छे से नहीं कर पाऊंगी. एक अच्छा फिल्म बनाने में सबका योगदान होता है. ''

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

द ट्रायल के लिए क्यों तैयार हुईं काजोल

काजोल ने बताया कि उन्होंने किस वजह से शो के लिए हामी भरी. उन्होंने कहा- ''सुपर्ण वर्मा (शो के क्रिएटर) ने कहा कि द गुड वाइफ विदेशी कॉन्सेप्ट है. इसे हमे अपने समाज, संस्कृति में ढालना होगा. तो क्या यह करने से इस शो की कहानी खराब हो जाएगी या इसकी कहानी और इमोशनल हो जाएगी. वह सब बातों का ध्यान रखना था. जब मुझे लगा कि यह सीरीज अच्छी तरीके से बनाई जी सकती है तो मैंने शो के लिए हां कह दी.''

यह भी पढ़ें:-

क्या तीसरा बार भी होने वाला है Pawan Kalyan का तलाक? लेटेस्ट रिपोर्ट्स में किया गया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपी रेहान के दोस्त से पुलिस ने की पूछताछ
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपी रेहान के दोस्त से पुलिस ने की पूछताछ
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: आज कोटा से आरोपियों को मुंबई लाएगी पुलिस, सुरक्षा में कमांडोज तैनात
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: आज कोटा से आरोपियों को मुंबई लाएगी पुलिस
डिंपल कपाड़िया संग अफेयर की अफवाहें, अमृता संग भी जुड़ा था सनी देओल का नाम
डिंपल कपाड़िया संग अफेयर की अफवाहें, अमृता संग भी जुड़ा था सनी देओल का नाम

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget