एक्सप्लोरर

फॉरेंसिक रिपोर्ट में श्रीदेवी के सिर पर मिले चोट के निशान, बोनी कपूर से दुबई पुलिस ने तीसरी बार की पूछताछ

एशियानेट ने बताया है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट में श्रीदेवी के सिर पर चोट के निशान थे. इस चैनल के मुताबिक श्रीदेवी के सिर पर गहरी चोट ने निशान मिले हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत का मामला पेचीदा होता जा रहा है. इस मामले में उनके पति  बोनी कपूर से अब तक तीन बार दुबई पुलिस पूछताछ कर चुकी है. सबसे बड़ा खुलासा मलयालम के न्यूज चैनल एशियानेट ने किया है. एशियानेट ने बताया है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट में श्रीदेवी के सिर पर चोट के निशान थे. इस चैनल के मुताबिक श्रीदेवी के सिर पर गहरी चोट ने निशान मिले हैं.

इसी बीच बोनी कपूर बेटे अर्जुन कपूर मुंबई से दुबई के लिए रवाना हो गए हैं. यशराज फिल्म के पीआरवो ने ये जानकारी दी है कि अर्जुन कपूर दुबई रवाना हो गए हैं. बताया गया है कि पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए कई औपचारिकताएं हैं इसलिए अर्जुन कपूर वहां रवाना हुए हैं ताकि वो अपने पिता बोनी कपूर के साथ रह सकें. 

श्रीदेवी के आखिरी 7 दिन, मुंबई से दुबई की उड़ान और फिर होटल में मौत, जानें पूरी डिटेल्स

श्रीदेवी का शव दुबई से दोपहर साढ़े तीन बजे तक भारत रवाना किए जाने की संभावना जताई जा रही है. श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दुबई से भारत लाने के लिए क्लियरेंस मिल चुका है और पुलिस ने परिवार और कान्सुलेट को चिट्ठी दे दी है. माना जा रहा है कि तीन बजे तक सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी, जिसके बाद श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत के लिए रवाना कर दिया जाएगा.

इस मामले में दुबई पुलिस ने श्रीदेवी के पति बोनी कपूर से पूछताछ की है और उन्हें दुबई से बाहर जाने के लिए मना कर दिया है. पूछताछ के बाद दुबई पुलिस ने बोनी कपूर को जाने दिया. पुलिस बोनी से एक अंडरटेकिंग ले सकती है कि जरूरत पड़ने पर उनहें पूछताछ के लिए आना पड़ेगा. पुलिस ने होटल का वो कमरा सील कर दिया है जिसमें श्रीदेवी की मौत हुई थी. पुलिस श्रीदेवी की कॉल डिटेल्स की भी जांच कर रही है.

श्रीदेवी की मौत पर सुब्रमण्यम स्वामी का दावा, ‘शराब नहीं पीती थीं, ये हत्या है’

वहीं मुंबई में श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का इंतजार हो रहा है और उनके बंगले पर अंतिम यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. शाहरूख खान, गौरी खान, कमल हासन, रजनीकांत और दीपिका-रणवीर सहित सभी बड़े सितारे इस दुख की घड़ी में अनिल कपूर के घर शोकाकुल परिवार को ढांढस बधाने पहुंचे हैं.

बता दें कि इस मामले में कल बड़ा मोड़ तब आ गया जब डेथ सर्टिफिकेट से ये बात सामने आई कि श्रीदेवी की मौत बाथटब में डूबकर हुई है. इस खुलासे के कारण ही उनके शव को भारत वापस लाने में देरी हो रही है. दो दिन पहले शनिवार रात को मीडिया में खबरें आ रही थीं कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है, लेकिन दुबई पुलिस की रिपोर्ट में कहा गया है कि 54 वर्षीय अभिनेत्री की मौत अपने होटल के बाथरूम में अचानक चक्कर आने के बाद बाथटब में गिरने से डूबकर हुई थी.

श्रीदेवी की मौत पर एस बालाकृष्णन ने उठाए सवाल, ‘3 फीट की गहराई में कोई कैसे डूब सकता है’

नशे में बाथटब में डूबने से हुई थी श्रीदेवी की मौत, अमर सिंह का दावा- ‘शराब नहीं पीती थीं’ मोहित मारवाह की शादी के बाद भी दुबई में क्यों रुकी थी श्रीदेवी, सामने आई ये वजह SEE PICS: चेहरे पर मायूसी लिए अनिल कपूर के घर पहुंची सारा, जेनेलिया और संजय कपूर की बेटी शनाया श्रीदेवी के निधन से सदमे में दीपिका और रणवीर, पहुंचे अनिल कपूर के घर, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 19 साल बाद इमरान हाशमी ने लिया सनी से बदला ! ‘बंटवारा 1947’ से 3 गुना ज्यादा रही 'आवारापन 2' की कमाई
'आवारापन 2' ने की ‘बंटवारा 1947’ से 3 गुना से भी ज्यादा कमाई, जानें- कलेक्शन
Batwara 1947 Box Office: 'गदर 2' वाला जादू नहीं चला पाए सनी देओल, ‘बंटवारा 1947’ की धीमी हुई शुरुआत, शॉकिंग है कलेक्शन
'गदर 2' वाला जादू नहीं चला पाए सनी देओल, ‘बंटवारा 1947’ की धीमी हुई शुरुआत
Awarapan 2 BO Day 1:इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने की बंपर ओपनिंग, 7 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
‘आवारापन 2’ की हुई धुआंधार शुरुआत, ओपनिंग डे पर बनाया ये रिकॉर्ड
कौन हैं पूरन गब्बी? इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' में खूंखार विलेन बनकर लूटी महफिल
'आवारापन 2' में इमरान हाशमी से भिड़ा ये एक्टर, जानिए कौन हैं पूरन गब्बी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget