एक्सप्लोरर

रणबीर कपूर ने सुझाया था 'जब हैरी मेट सेजल' नाम : इम्तियाज अली

इम्तियाज का दोटूक कहना है कि रणबीर कपूर ने फिल्म के लिए यह नाम सुझाया था, जो उन्हें ठीक लगा.

नई दिल्ली: प्रेम कहानियों को करीने से पर्दे पर पेश करने के लिए मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली का कहना है कि एक निर्देशक और लेखक के तौर पर वह खुद को दोहराना पसंद नहीं करते. उनकी नई फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के नाम को उनकी ही फिल्म 'जब वी मेट' से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन इम्तियाज का दोटूक कहना है कि रणबीर कपूर ने फिल्म के लिए यह नाम सुझाया था, जो उन्हें ठीक लगा.

उन्होंने कहा, "हां, हमें फिल्म की कहानी के लिहाज से यह नाम ठीक लगा. दोनों नामों को लेकर मेन-मीख निकालने वालों को इससे बाज आना चाहिए."

इम्तियाज कहते हैं कि उनकी सभी फिल्मों में प्यार का तड़का होता है, लेकिन उन्होंने 'जब हैरी मेट सेजल' के जरिए खुद को दोहराया नहीं है. वह बड़े आत्मविश्वास के साथ कहते हैं, "मैंने अब तक सिर्फ छह से सात फिल्में बनाई हैं और ये सभी एक-दूसरे से काफी अलग हैं."

आईएएनएस के यह पूछने पर कि आपकी नई फिल्म का नाम 'जब वी मेट' से मिलता-जुलता है, क्या 'जब वी मेट' जैसी सफलता दोबारा दोहराना चाहते हैं? जवाब में इम्तियाज कहते हैं, "मैं किसी भी तरह की सफलता दोबारा दोहराना नहीं चाहता. मैं सक्सेस से ज्यादा मस्ती करना चाहता हूं. मैं काम के जरिए मजा करना चाहता हूं और यह मजा तब आएगा, जब आप खुद को रिपीट नहीं करेंगे."

उन्होंने कहा, "वास्तव में, रणबीर कपूर ने इस फिल्म का नाम सुझाया था. उस वक्त रणबीर कपूर अनुष्का के साथ करण की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग कर रहे थे और उन्होंने अनुष्का से कहा था कि वह मुझे आकर बताएं कि फिल्म का नाम 'जब हैरी मेट सेजल' रखें, लेकिन तब मुझे यह अच्छा नहीं लगा था, क्योंकि मुझे लगता था कि यह 'जब वी मेट' जैसा ही है और कहीं मैं एक जबरदस्ती का मेल तो नहीं दिखा रहा. लेकिन नाम फिल्म के लिहाज से उपयुक्त लगा तो रख लिया."

इम्तियाज अली ने आजकल की प्रेम आधारित फिल्मों के बारे में कहा कि आज के समय में प्यार को लेकर नजरिया बदल गया है. यह जरूर है कि पहले की फिल्मों की तरह रोमांस अब नहीं होता, क्योंकि समाज बदल रहा है और उस लिहाज से प्यार को पर्दे पर दिखाने का तरीका भी बदला है.

सेंसर बोर्ड से जुड़े बवाल के बारे में पूछने पर इम्तियाज कहते हैं कि सेंसर बोर्ड को लेकर बहुत कुछ बोला जा रहा है, इसे रोका जाना चाहिए. मीडिया जरूरत से ज्यादा इसे तूल दे रहा है, जिसकी जरूरत नहीं है.

उन्होंने कहा, "सेंसर बोर्ड को हमारी फिल्म से कोई आपत्ति नहीं थी. उन्होंने फिल्म देखी और बिना किसी कट के फिल्म पास की."

तब 'इंटरकोर्स' शब्द को लेकर बवाल क्यों मचा? जवाब में इम्तियाज ने कहा, "अरे वो बात ही अलग है. हमारी फिल्म में 'इंटरकोर्स' शब्द को लेकर जो बवाल मचा है, मैं बता दूं कि हमने 'इंटरकोर्स' शब्द के साथ फिल्म सेंसर बोर्ड को भेजी ही नहीं थी. इस शब्द वाला हिस्सा सिर्फ हमारे मिनी ट्रेलर में था, हमने कभी इसे फिल्म में डाला ही नहीं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयरपोर्ट पर 'रामायण' के 'राम' संग 'रावण' की हुई एंट्री, रणबीर-यश का वीडियो वायरल
एयरपोर्ट पर 'रामायण' के 'राम' संग 'रावण' की हुई एंट्री, रणबीर-यश का वीडियो वायरल
'जेलर 2' से रजनीकांत ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- विद्या बालन से मोहनलाल तक पूरी स्टारकास्ट की फीस
'जेलर 2' से रजनीकांत ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- बाकी स्टारकास्ट की फीस
'दादा' की रिलीज से पहले कोलकाता जाएंगे राजकुमार राव, सौरव गांगुली संग करेंगे मां दुर्गा के दर्शन
'दादा' की रिलीज से पहले कोलकाता जाएंगे राजकुमार राव, सौरव गांगुली संग करेंगे मां दुर्गा के दर्शन
Friday BO Live Updates: 'जेलर 2' हुई 70 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का 3 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 70 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का 3 बजे का कलेक्शन

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget