एक्सप्लोरर

मॉडल पद्मा लक्ष्मी का बड़ा खुलासा, कहा- 16 साल की उम्र में ब्वॉयफ्रेंड ने किया था रेप

अमेरिकी मॉडल एवं टीवी होस्ट पद्मा लक्ष्मी ने कहा है कि जब वह 16 साल की थीं तब उनके दोस्त ने उनका रेप किया था. ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ समाचारपत्र में प्रकाशित एक लेख में उन्होंने बताया कि वह 32 साल तक चुप इसलिए रहीं क्योंकि उन्हें अपने ही ऊपर अंगुलियां उठने का डर था.

न्यूयॉर्क: भारतीय मूल की प्रख्यात अमेरिकी मॉडल एवं टीवी होस्ट पद्मा लक्ष्मी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है. पद्मा ने कहा है कि जब वह 16 साल की थीं तब उनके दोस्त ने उनका रेप किया था. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के लिए नामित ब्रैट कावनाह पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के सामने आने के बाद उन्होंने इस राज पर से पर्दा उठाने का फैसला किया.

विवादों में घिरे रहने वाले लेखक सलमान रुश्दी की पूर्व पत्नी लक्ष्मी ने ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ समाचारपत्र में प्रकाशित एक लेख में बताया कि वह 32 साल तक चुप इसलिए रहीं क्योंकि उन्हें अपने ही ऊपर अंगुलियां उठने का डर था. मॉडल एवं अभिनेत्री ने लिखा कि सुप्रीम कोर्ट के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पसंद (कावनाह) पर लगे आरोपों के बाद उन्हें पिछले हफ्ते इस घटना को लेकर अपना बुरा अनुभव याद आ गया.

हालांकि ‘टॉप शेफ’ कार्यक्रम की इस 48 वर्षीय होस्ट ने अपने उस ब्वॉयफ्रेंड का नाम उजागर नहीं किया जिसने उनका रेप किया था. लक्ष्मी ने लेख में बताया कि वह 32 साल बाद अपने साथ हुए इस वाकये का जिक्र क्यों कर रही हैं.

देखें- हॉट बिकिनी में एक्ट्रेस पद्मा लक्ष्मी ने शेयर की अपनी तस्वीर, फैंस लुटा रहे हैं दिल

उन्होंने लिखा, “रेप के 32 साल बाद अब मैं सार्वजनिक तौर पर बता रही हूं कि मेरे साथ क्या हुआ था. मुझे इस बारे में बात करके कोई लाभ नहीं मिलने वाला है. लेकिन हम सबको बहुत कुछ खोना पड़ेगा अगर हम यौन उत्पीड़न के बारे में सच बताने पर एक समय सीमा लगा देंगे और उसपर चुप्पी साधे रखेंगे, जिसने पीढ़ियों तक पुरुषों को महिलाओं को दर्द पहुंचाने की इजाजत दी है जिसके लिए उन्हें कोई सजा भी नहीं मिलती.”

View this post on Instagram
 

Waiting patiently for a ???? @elleindiaofficial #tbt #summertime #india #elle

A post shared by Padma Lakshmi (@padmalakshmi) on

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई भी उठकर बोल रहा है प्रधानमंत्री इस्तीफा दो...', पूनम पांडे बोलीं- 'तुम्हारे पड़ोसी हैं क्या?'
'कोई भी उठकर बोल रहा है प्रधानमंत्री इस्तीफा दो...', पूनम पांडे बोलीं- 'तुम्हारे पड़ोसी हैं क्या?'
'स्टेज पर उनकी कमी खलती है', अलका याग्निक को याद कर इमोशनल हुए कुमार सानू
'स्टेज पर उनकी कमी खलती है', अलका याग्निक को याद कर इमोशनल हुए कुमार सानू
Saturday Box Office Live Updates: 'जेलर 2' हुई 117 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 117 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' 4 बजे का कलेक्शन
राज बब्बर ने दिवंगत पत्नी स्मिता पाटिल को बर्थ एनिवर्सरी पर किया याद, बोले - 'तुम्हारी याद आती है'
राज बब्बर ने स्मिता पाटिल को बर्थ एनिवर्सरी पर किया याद, बोले- 'तुम्हारी याद आती है'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget