एक्सप्लोरर

'हाउसफुल 5' के मेकर्स ने सेंसर बोर्ड में पास कराए फिल्म के दो वर्जन, 24 एक्टर्स के साथ इतना होगा रनटाइम

Housefull 5 CBFC Certification: 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर 27 मई को रिलीज किया जाएगा. इस बीच सेंसर बोर्ड ने फिल्म को मंजूरी दे दी है. खास बात ये है कि 'हाउसफुल 5' का रनटाइम बाकी फिल्मों से लंबा है.

Housefull 5 CBFC Certification And Runtime: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी-ड्रामा 'हाउसफुल 5' इसी 6 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. फिल्म का टीजर सामने आ चुका है जिसने फिल्म को लेकर फैंस को और भी एक्साइटेड कर दिया है.

'हाउसफुल 5' के तीन गाने भी रिलीज हो चुके हैं जो रील्स पर ट्रेंड कर रहे हैं. लाल परी, दिल ए नादान और कयामत, तीनों ही गाने दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. फिल्म की रिलीज में अब कुछ ही दिन बचे हैं. इससे पहले 27 मई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा. इस बीच सेंसर बोर्ड ने 'हाउसफुल 5' को पास कर दिया है.

Housefull 5 teaser: Akshay Kumar's laugh riot gets a killer twist this time - India Today

'हाउसफुल 5' के दो वर्जन हुए पास
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक साजिद नाडियाजवाला ने 'हाउसफुल 5' के दो अलग-अलग वर्जन सेंसर बोर्ड में जमा कराए थे. रिपोर्ट में लिखा है- ''हाउसफुल 5' अपनी तरह की एक अनोखी कॉमिक थ्रिलर है और इस एंटरटेनर फिल्म के सीक्रेट को बरकरार रखने के लिए, मेकर्स ने फिल्म के दो अलग-अलग वर्जन सेंसर बोर्ड को सौंपे हैं.' इसकी वजह ये है कि मेकर्स इस फिल्म के साथ कुछ नया और कुछ खास करने वाले हैं.

बाकी फिल्मों से लंबा होगा 'हाउसफुल 5' का रनटाइम
'हाउसफुल 5' के दोनों वर्जन को सेंसर बोर्ड ने देखा है और फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिला है. 'हाउसफुल 5' उन रेयर फिल्मों में से है जिनके दो वर्जन रखे गए हैं. हालांकि मेकर्स के इस फैसले की असल वजह सामने नहीं आई है. अक्षय कुमार की इस कॉमिक-एंटरटेनर में 24 एक्टर्स होंगे और फिल्म का रन-टाइम भी बाकी फिल्मों के मुकाबले लंबा होगा. 'हाउसफुल 5' का टोटल रनटाइम 2 घंटे और 43 मिनट है. 

'हाउसफुल 5' की स्टारकास्ट
'हाउसफुल 5' एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी और फरदीन खान भी हैं. फिल्म को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है और साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान के YouTube चैनल पर कैसा होगा कंटेंट? भाईजान ने खुद बताया, फैंस का जताया आभार
कैसा होगा सलमान खान के यूट्यूब चैनल का कंटेंट? भाईजान ने खुद बताया
जन्म के बाद तांगे में घर लाए गए थे अमिताभ बच्चन, अब हैं भारत के दूसरे सबसे रईस एक्टर
जन्म के बाद तांगे में घर लाए गए थे अमिताभ, अब हैं भारत के दूसरे सबसे रईस एक्टर
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
अब कहां हैं ऐश्वर्या राय के हीरो चंद्रचूड़ सिंह? एक हादसे ने बर्बाद कर दिया करियर!
अब कहां हैं ऐश्वर्या के हीरो चंद्रचूड़ सिंह? एक हादसे ने बर्बाद किया करियर!

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget