एक्सप्लोरर

दक्षिण फिल्मों की Rajkumar Rao ने की तारीफ, नेपोटिज्म को लेकर कह दी कुछ ऐसी बात...

Rajkumar Rao On Nepotism: राजकुमार राव की फिल्म 'हिट: द फर्स्ट केस' 15 जुलाई को रिलीज होने जा रही है. फिल्म की रिलीज से पहले एक्टर ने नेपोटिज्म पर बात करते हुए इस मुद्दे को एक बार फिर से उछाल दिया है.

HIT: The First Case Actor Rajkumar Rao On Nepotism: राजकुमार राव (Rajkumar Rao) बॉलीवुड के उन चुनिंदा एक्टर्स में शुमार हैं जो हर किरदार में फिट बैठ जाते हैं. इसके अलावा अपने अभिनय से उस किरदार में जान फूंक में भी उन्हें महारत हासिल है. 'लव सेक्स और धोखा' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले राजकुमार राव ने अभी तक कई फिल्में कर ली हैं. जल्द ही एक्टर की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'हिट: द फर्स्ट केस' (HIT: The First Case) रिलीज होने वाली है. फिल्म की रिलीज से पहले एक्टर ने इंडस्ट्री में चले आ रहे नेपोटिज्म (Nepotism) के मुद्दे को उठा कर उस पर बहस छेड़ दी है. इसके साथ ही उन्होंने साउथ सिनेमा की भी जमकर तरीफ की है. 

नेपोटिज्म पर कही ये बात:

राजकुमार राव की फिल्म 'हिट: द फर्स्ट' 15 जुलाई को रिलीज होने जा रही है. इसके ट्रेलर ने दर्शकों के रौंगटे खड़े कर दिए थे. इन दिनों राजकुमार अपनी इसी आगामी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं जिसके दौरान उन्होंने नेपोटिज्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, 'नेपोटिज्म हमेशा रहेगा, लेकिन अब लोगों के पास कई मौके भी हैं. मेरे कुछ दोस्त हैं जो मेरे साथ पढ़ाई किया करते थे और अब इंडस्ट्री में अपनी पहचान हासिल कर रहे हैं. ओटीटी प्लेटफार्मों का धन्यवाद. जयदीप अहलावत जिन्होंने 'पाताल लोक' में शानदार काम किया. साथ ही ‘स्कैम 1992’ में प्रतीक गांधी ने बेहतरीन अभिनय किया. नेपोटिज्म रहेगा लेकिन अब आपका काम बोलेगा.'

साउथ सिनेमा की करी तारीफ:

इसके साथ ही उन्होंने हिट फिल्मों और उन्हें पसंद की जाने वाली फिल्मों के बारे में बात करते हुए बताया, 'हिट फिल्मों का फॉर्मूला कोई नहीं जानता है. बस आपको कोशिश करते रहना है और फिर इसे नियति पर छोड़ देना है. मैंने वास्तव में इस बारे में नहीं सोचा है कि साउथ की फिल्में अच्छा क्यों कर रही हैं, शायद इसलिए कि वो अच्छी फिल्में हैं, कड़ी मेहनत दिखाती हैं. लेकिन मेरा मानना है कि सिनेमा कई चीजों से गुजरता है. एक समय हम स्विट्जरलैंड में गाने की शूटिंग कर रहे थे, फिर हमने छोटे शहरों की कहानियां सुनाना शुरू किया और अब ये जीवन से बड़े सिनेमा का समय है जो साउथ इंडस्ट्री कर रही है.'

बता दें 15 जुलाई को रिलीज होने वाली राजकुमार राव (Rajkumar Rao) की फिल्म 'हिट: द फर्स्ट केस' (HIT: The First Case) में सान्या मल्होत्रा अहम भूमिका में नजर आएंगी. ये फिल्म 2020 में आई तेलुगू फिल्म का हिंदी रीमेक है जो इस नाम से ही रिलीज हुई थी. इसके अलावा 'भीड', 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' एक्टर की अपकमिंग फिल्मे हैं. 

ये भी पढ़ें: 

क्या बिट्टू लेगा Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में टप्पू की जगह? Raj Anadkat के शो छोड़ने की चर्चा !

Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' में विजय सेतुपति ने किया इस एक्टर को रिप्लेस, डबल धमाल के लिए हो जाएं तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget