एक्सप्लोरर

रानू मंडल की आवाज़ पर लता मंगेशकर ने किया था कमेंट, अब हिमेश रेशमिया ने उनके बयान पर दी है प्रतिक्रिया

हिमेश रेशमिया ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में रानू मंडल से एक गाना गंवाया है, जिसे उन्होंने रिलीज़ कर दिया है.

नई दिल्ली: रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाकर सोशल मीडिया पर रातों रात वायरल हुईं सिंगर रानू मंडल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उनका पहला गाना 'तेरी मेरी कहानी' रिलीज़ हो गया है. हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल की आवाज़ सुनी और उनसे गाना गवाने का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा भी कर दिया है.

रानू मंडल के मशहूर होने के बाद उनकी आवाज़ पर दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने भी अपनी राय ज़ाहिर की थी. उन्होंने कहा था, मुझे ऐसा लगता है कि किसी की नकल करके आप लंबे समय तक नहीं सफल रह सकते. किशोर दा, मोहम्मद रफी, आशा भोसले और मुकेश के गाने गाकर किसी को कुछ दिनों के लिए अटेंशन मिल जाएगी लेकिन यह ज्यादा समय तक नहीं रहता है.''

अब लता मंगेशकर के इसी बयान पर हिमेश रेशमिया की प्रतिक्रिया सामने आई है. रानू मंडल के पहले गाने के लॉन्च के दौरान हिमेश से लता मंगेशकर के बयान को लेकर सवाल किया गया था, जिसपर उन्होंने कहा, "हमें ये समझने की ज़रूरत है कि महान गायिका (लता मंगेशकर) ने किस परिपेक्ष्य में ये बात कही. कलाकार के लिए ये ज़रूरी है कि वो किसी न किसी से प्रेरणा ले."

हिमेश ने कहा, "मुझे लगता है कि हमें ये देखना होगा कि लता जी ने किस मतलब के साथ ये बयान दिया है. मुझे लगता है कि अगर आप दूसरे गायक को कॉपी करना शुरू कर देंगे तो ये काम नहीं करेगा. लेकिन मुझे ये भी लगता है कि किसी और से प्रेरणा लेना भी बेहद ज़रूरी है."

आपको बता दें कि हिमेश रेशमिया ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में रानू मंडल से एक गाना गंवाया है, जिसे उन्होंने रिलीज़ कर दिया है. इसके अलावा उन्होंने रानू मंडल के साथ दो और गाने भी रिकॉर्ड किए हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के ज़रिए दी है.

यहां देखें गाना...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
'हिम्मत नहीं है तो चुप रहना बेहतर है', भूमि पेडनेकर के बयान पर नेहा भसीन का तीखा रिएक्शन
'हिम्मत नहीं है तो चुप रहना बेहतर है', भूमि पेडनेकर के बयान पर नेहा भसीन का तीखा रिएक्शन
149 मिलियन व्यूज वाली अनुपम खेर की रील का आइडिया किसका था? प्रवीण डबास ने किया खुलासा
अनुपम खेर की वायरल रील का आइडिया किसका था? प्रवीण डबास ने खोला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget