एक्सप्लोरर

'धज्जियां उड़ा दूंगा, हर एक को एक्सपोज कर दूंगा', क्यों भड़के सुनील शेट्टी?

Hera Pheri एक्टर सुनील शेट्टी का जैसा गुस्सा फिल्मों में दिखता था वैसा गुस्सा अब रियल में भी दिखा है. उन्होंने उन लोगों पर निशाना साधा है जो उनके बेटे अहान को लेकर नेगेटिव बातें फैला रहे हैं.

Hera Pheri एक्टर सुनील शेट्टी ने हाल में ही बेहद गुस्से में दिखे. उनका ये गुस्सा उनके बेटे अहान शेट्टी को लेकर फैलाई जा रही नेगेटिव खबरों की वजह से बार आया. उन्होंने गुस्से में उन लोगों को खरी खरी सुनाई जो उनके बेटे को लेकर नेगेटिव कैंपेन चला रहे हैं.

सुनील शेट्टी ने धमकी देते हुए ये तक कह दिया कि वो हर उस शख्स को बेनकाब कर देंगे जो उनके बेटे अहान की छवि खराब करने के लिए जिम्मेदार हैं. यहां तक उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सबके नाम सामने लाने की बात तक कह दी है. चलिए जानते हैं कि सुनील शेट्टी ने क्या-क्या कहा है.

सुनील शेट्टी ने गुस्से में क्या कहा?
सुनील शेट्टी ने जूम एंटरटेनमेंट को दिए इंटरव्यू में बताया कि अहान ने बॉर्डर 2 चुनी जिस वजह से कुछ लोगों को बुरा लगा क्योंकि अहान ने उनकी फिल्म को नहीं चुना. सुनील ने ये भी कहा कि ऐसी नेगेटिव रिपोर्ट्स से अहान को नुकसान हुआ और उन्हें कई प्रोजेक्ट्स से बाहर तक निकाल दिया गया.

बॉर्डर 2 पर क्या बोले सुनील
सुनील ने ये भी कहा कि बॉर्डर 2 के लिए अहान ने बहुत कुछ छोड़ा है. बॉर्डर की वजह से बहुत सी फिल्में उनके हाथ से निकल गईं.  सुनील ने कहा, ''अहान को ब्लेम किया गया है कि उसके साथ बहुत लोग चलते हैं. अहान को लेकर बहुत कुछ बोला गया है. बता दूं कि अहान का बाप आज भी आधी चीजें अपने पैसों से करता है.''

इसके अलावा, सुनील ने ये भी बताया, ''मैं प्रोड्यूसर का खाना नहीं खाता हूं, मेरा खाना भी घर से ही आता है. अहान उस घर से आता है. आज तक मैंने बात नहीं की. आज बता रहा हूं. अहान बॉर्डर करना चाहता था और लोग चाहते थे कि वो ना करे. इसलिए ऐसी बातें की गईं.''

जिनकी धज्जियां उड़ानी हैं उड़ा दूंगा- सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी इतने गुस्से में थे कि उन्होंने ये तक कह दिया कि मेरे बेटे के बारे में बहुत कुछ लिखा गया है. मेरे लोग भी इसी इंडस्ट्री में हैं क्योंकि मेरे अच्छे रिलेशनशिप हैं. जिस दिन चीजें आगे बढ़ीं मैं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जिनकी धज्जियां उड़ानी हैं उड़ा दूंगा. सुनील शेट्टी ने आगे कहा- 'मुझे पता है कि किन लोगों ने उसके साथ क्या किया है. लेकिन मैंने कभी कंन्फ्रंट नहीं किया.'

अहान की तारीफ में क्या बोले सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी ने बेटे अहान की तारीफ करते हुए कहा, ''ये बच्चा बॉर्डर पर बहुत मेहनत करता है. वो लड़का इन्साइक्लोपीडिया बन गया है. उसे सब पता है. उसे देश के बारे में सब कुछ पता है. इस फिल्म की वजह से उसका बहुत कुछ छूटा है.'' 

बता दें कि साल 2021 में फिल्म तड़प से बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले अहान बॉर्डर 2 में सनी देओल जैसे कई बड़े एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. सुनील शेट्टी ने इस फिल्म के पहले पार्ट में जान फूंकने वाली एक्टिंग से सबका दिल चुरा लिया था. अब उनके बेटे साल 2026 में रिलीज होने वाली इस फिल्म में दिखेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3100 करोड़ी 'धुरंधर' के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने की बातचीत
3100 करोड़ी 'धुरंधर' के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम CM ने की बातचीत
The Odyssey BO Day 1 Live Updates: हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, 9 बजे तक हुई 12 करोड़ के पार
Live Updates: हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, 9 बजे तक हुई 12 करोड़ के पार
Dhamaal 4 Box Office Day 8 Live Updates: आज 100 करोड़ के पार हो जाएगी अजय देवगन की 'धमाल 4'? जानें 9 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: आज 100 करोड़ के पार होगी अजय देवगन की 'धमाल 4'? जानें- 9 बजे तक का कलेक्शन
8 साल की उम्र में शुरू किया गाना, 'जय हो' से जीता ऑस्कर... जानें- सुखविंदर सिंह का शानदार सफर
8 साल की उम्र में शुरू किया गाना, 'जय हो' से जीता ऑस्कर... जानें- सुखविंदर सिंह का शानदार सफर

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget