एक्सप्लोरर

डूबने की कगार पर पहुंच गया था करियर, थामा मशहूर डायरेक्टर का हाथ, फिर बन गया बॉलीवुड का 'सुपरस्टार'

Sunny Deol Filmy Career: सनी देओल का फिल्मी करियर डूबने की कगार पर पहुंच गया था. फिर उनके हाथ एक ऐसी फिल्म लगी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में तहलका मचा दिया था.

Sunny Deol Filmy Career: सनी देओल (Sunny Deol) की हालिया रिलीज 'गदर 2' (Gadar 2) साल 2023 में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है. इस मूवी की कामयाबी ने सनी देओल को एक बार फिर सुपरस्टार बना दिया है. वैसे 'गदर 2' से पहले सनी देओल का करियर कुछ खास नहीं रहा. उनकी पिछली हर एक फिल्म बैक-टू-बैक बॉक्स ऑफिस पर पिट रही थी, लेकिन जब मशहूर डायरेक्टर अनिल शर्मा का साथ मिला, तो एक बार फिर सनी देओल का करियर संवर गया.

बॉक्स ऑफिस पर खूब पिटी थीं सनी देओल की फिल्में
'गदर 2' से पहले सनी देओल की पिछली फिल्म 'यमला पगला दीवाना' रही है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया था. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 'यमला पगला दीवाना' 55 करोड़ रुपये के बिजनेस के साथ सेम हिट साबित हुई थी. ये मूवी साल 2011 में रिलीज हुई थी. इसमें सनी देओल ने भाई बॉबी देओल और पिता धर्मेंद्र के साथ काम किया था. इसके बाद सनी देओल ने 11 सालों तक सफलता का स्वाद नहीं चखा. इस बीच सनी देओल की 'चुप', 'ब्लैंक', 'भइयाजी सुपरहिट', 'मोहल्ला 80', 'यमला पगला दीवाना फिर से', 'पोस्टर बॉयज़', 'घायल वन्स अगेन', 'आई लव न्यूयॉर्क' जैसी मूवीज़ फ्लॉप हो गई थीं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

डूबने की कगार पर पहुंच गया था सनी देओल का करियर
'यमला पगला दीवाना' से पहले भी सनी देओल की दर्जनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थीं. इस लिस्ट में 'खुदा कसम', 'राइट या रॉन्ग', 'फॉक्स', 'काफिला', 'फूल एंड फाइनल' जैसी मूवीज़ शामिल हैं. सनी देओल को फिल्में तो मिल रही थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उनका जादू नहीं चल रहा था. ऐसे में उनका करियर धीरे-धीरे डूबने की कगार पर पहुंच गया था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

इस फिल्म ने बचा ली सनी देओल की डूबती नैय्या
साल 2023 में सनी देओल (Sunny Deol) के हाथ 'गदर 2' (Gadar) लग गई, जिसने उनके करियर को बचा लिया. इसका निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है. फिल्म के पहले पार्ट 'गदर: एक प्रेम कथा' (Gadar Ek Prem Katha) के डायरेक्टर भी अनिल शर्मा ही थे. रिलीज होते ही 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी. इस मूवी का बजट महज 60 करोड़ रुपये था और इसने कई गुना ज्यादा मेकर्स को रिटर्न दिया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 'गदर 2' ने भारत में 524.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है और दुनियाभर में इसका कलेक्शन 691.08 करोड़ रुपये रहा है.

यह भी पढ़ें- King Of Rap: मशहूर इंडियन रैपर, जो साउथ फिल्मों में बना खलनायक, अंडरवर्ल्ड से खौफजदा होकर छोड़ दिया था देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IndiGo Airline Crisis: DGCA का 10% फ्लाइट कट ऑर्डर! इंडिगो के लिए झटका नहीं, राहत जैसा! क्यों? पढ़िए पूरी सच्चाई
DGCA का 10% फ्लाइट कट ऑर्डर! इंडिगो के लिए झटका नहीं, राहत जैसा! क्यों? पढ़िए पूरी सच्चाई
राहुल गांधी पर कंगना रनौत का विवादित बयान! संसद परिसर में कहा- 'चरित्र में कोई ताकत नहीं इसलिए मैं...'
राहुल गांधी पर कंगना रनौत का विवादित बयान! संसद परिसर में कहा- 'चरित्र में कोई ताकत नहीं इसलिए मैं...'
SIR पर जोरदार बहस, वकील ने चुनाव आयोग के अधिकारों पर उठाए सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से पूछा- तो क्या संदिग्ध लोगों को...
SIR पर जोरदार बहस, वकील ने चुनाव आयोग के अधिकारों पर उठाए सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से पूछा- तो क्या संदिग्ध लोगों को...
एशेज सीरीज में इंग्लैंड की बढ़ी टेंशन, तीसरे टेस्ट में कप्तान पैट कमिंस और नाथन लायन की वापसी
एशेज सीरीज में इंग्लैंड की बढ़ी टेंशन, तीसरे टेस्ट में कप्तान पैट कमिंस और नाथन लायन की वापसी

वीडियोज

Aniruddhacharya Controversy: महिलाओं का अपमान करना कब बंद करेंगे बाबा?
UP News: यूपी BJP चीफ का नाम फाइनल, इस दिन होगी अनाउंसमेंट | UP BJP Chief
अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें बढ़ीं: महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी मामले में कोर्ट ने मंजूर की याचिका
US vs China Trade War: 47% Tariffs भी नहीं रोक पाए China का असली मास्टरमाइंड प्लान क्या है?
Varanasi में छात्रों का बवाल, पुलिस ने किया हिसाब ! | UP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IndiGo Airline Crisis: DGCA का 10% फ्लाइट कट ऑर्डर! इंडिगो के लिए झटका नहीं, राहत जैसा! क्यों? पढ़िए पूरी सच्चाई
DGCA का 10% फ्लाइट कट ऑर्डर! इंडिगो के लिए झटका नहीं, राहत जैसा! क्यों? पढ़िए पूरी सच्चाई
राहुल गांधी पर कंगना रनौत का विवादित बयान! संसद परिसर में कहा- 'चरित्र में कोई ताकत नहीं इसलिए मैं...'
राहुल गांधी पर कंगना रनौत का विवादित बयान! संसद परिसर में कहा- 'चरित्र में कोई ताकत नहीं इसलिए मैं...'
SIR पर जोरदार बहस, वकील ने चुनाव आयोग के अधिकारों पर उठाए सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से पूछा- तो क्या संदिग्ध लोगों को...
SIR पर जोरदार बहस, वकील ने चुनाव आयोग के अधिकारों पर उठाए सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से पूछा- तो क्या संदिग्ध लोगों को...
एशेज सीरीज में इंग्लैंड की बढ़ी टेंशन, तीसरे टेस्ट में कप्तान पैट कमिंस और नाथन लायन की वापसी
एशेज सीरीज में इंग्लैंड की बढ़ी टेंशन, तीसरे टेस्ट में कप्तान पैट कमिंस और नाथन लायन की वापसी
पॉपुलर एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने कंफर्म किया रिलेशनशिप, क्रिकेट होस्ट को कर रहीं डेट
पॉपुलर एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने कंफर्म किया रिलेशनशिप, क्रिकेट होस्ट को कर रहीं डेट
रोमानिया की करेंसी का भारत में कितना होता है मूल्य? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; इनकी रहती है डिमांड
रोमानिया की करेंसी का भारत में कितना होता है मूल्य? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; इनकी रहती है डिमांड
Kidney Damage: सुबह बिस्तर छोड़ते ही दिखने लगते हैं किडनी डैमेज होने के ये 5 असामान्य लक्षण, 89 पर्सेंट लोग इग्नोर करके हो जाते हैं बीमार
सुबह बिस्तर छोड़ते ही दिखने लगते हैं किडनी डैमेज होने के ये 5 असामान्य लक्षण, 89 पर्सेंट लोग इग्नोर करके हो जाते हैं बीमार
आपके एरिया में हो रही बिजली चोरी तो ऐसे करें शिकायत, इनाम देगी यह सरकार
आपके एरिया में हो रही बिजली चोरी तो ऐसे करें शिकायत, इनाम देगी यह सरकार
Embed widget