एक्सप्लोरर

Fighter Box Office Collection Day 19: तीसरे मंडे फिर घट गई 'फाइटर' की कमाई, 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने में छूट रहे पसीने, जानें-कलेक्शन

Fighter Box Office Collection: ऋतिक रोशन स्टारर 'फाइटर' ने इस वीकेंड पर अच्छा कारोबार किया था. हालांकि तीसरे मंडे एक बार फिर इस फिल्म की कमाई का ग्राफ काफी नीचे आ गया.

Fighter Box Office Collection Day 19: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'फाइटर' गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं थिएटर्स में रिलीज होने के बाद शुरुआती चार दिनों तक फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और इसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहा. हालांकि तीसरे वीकेंड पर फिल्म ने एक बार रफ्तार पकड़ी और अच्छा कलेक्शन किया. चलिए यहां जानते हैं 'फाइटर' ने रिलीज के तीसरे मंडे को कितने नोट छापे?

'फाइटर' ने रिलीज के 19वें दिन कितना कलेक्शन किया?
‘पठान’ फेम निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी 'फाइटर' को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. देशभक्ति से लबरेज इस एरियल एक्शन थ्रिलर ने दर्शकों के दिलों को छुआ. वहीं फिल्म में पहली बार ऋतिक और दीपिका की ऑनस्क्रीन जोड़ी भी ऑडियंस को काफी पसंद आई. हालांकि फिल्म कमाई के मामले में उम्मीदों के मुताबिक कारोबार नहीं कर पाई. वहीं अब इस फिल्म को शाहिद और कृति की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के साथ भी मुकाबला करना पड़ रहा है. ऐसे में 'फाइटर' ज्यादा ऊंची उड़ान नहीं भर पा रही है.

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 'फाइटर' ने 22.5 करोड़ से खाता खोला था. इसके बाद फिल्म ने पहले हफ्ते में 146.5 करोड़ की कमाई की और दूसरे हफ्ते में 41 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं अब ये फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में है. जहां तीसरे शनिवार फिल्म ने 3.65 करोड़ की कमाई की तो तीसरे संडे 'फाइटर' का कलेक्शन 4 करोड़ रहा. वहीं अब फिल्म की रिलीज के तीसरे मंडे यानी 19वे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'फाइटर' ने रिलीज के तीसरे मंडे यानी 19वें दिन महज 1.20 करोड़ रुपये की कमाई की है.
  • 'फाइटर' का कुल 19दिनों का कुल कलेक्शन अब 198.10 करोड़ रुपये हो गया है.

'फाइटर' ने वर्ल्डवाइड कितना किया कलेक्शन?
'फाइटर' का क्रेज दुनियाभर की ऑडियंस पर छाया हुआ है. इसी के साथ इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड शानदार कलेक्शन कर लिया है. फिल्म में अहम रोल प्ले करने वाले एक्टर अनिल कपूर ने 'फाइटर' की वर्ल्डवाइड कमाई के आंकड़े अपने एक्स अकाउंट पक शेयर किए हैं. जिसके मुताबिक 'फाइटर'  ने दुनियाभर में 337 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और अब ये फिल्म 340 करोड़ का आंकड़ा पार करने की ओर बढ़ रही है.

'फाइटर' की क्या है कहानी
'फाइटर’ स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया (ऋतिक रोशन), स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ (दीपिका पादुकोण) और ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह (अनिल कपूर) के साथ-साथ एलिट IAF यूनिट, एयर ड्रैगन्स के अन्य सदस्यों के इर्द-गिर्द घूमती है. एरियल एक्शन फिल्म में करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय भी हैं.  इसे भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता, बलिदान और देशभक्ति के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में पेश किया गया है. इस फिल्म का निर्माण वायाकॉम18 स्टूडियोज ने मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के सहयोग से किया है.

ये भी पढ़ें:-मिथुन चक्रवर्ती की तबियत में सुधार, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए एक्टर, पीएम मोदी ने फोन कर लगाई डांट! जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश राज सहित बॉलीवुड ने क्या कहा? जानें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश राज सहित बॉलीवुड ने क्या कहा? जानें
'हिंदी से ज्यादा ऑर्गनाइज्ड है तेलुगु सिनेमा', सोनाली बेंद्रे ने बॉलीवुड को लेकर दिया बड़ा बयान
'हिंदी से ज्यादा ऑर्गनाइज्ड है तेलुगु सिनेमा', सोनाली बेंद्रे ने बॉलीवुड को लेकर दिया बड़ा बयान
'अपने लिखे डायलॉग्स पर शर्म आती है', 'आदिपुरुष' को मनोज मुंतशिर ने बताया जिंदगी की सबसे बड़ी गलती
'अपने लिखे डायलॉग्स पर शर्म आती है', 'आदिपुरुष' को मनोज मुंतशिर ने बताया जिंदगी की सबसे बड़ी गलती
Jana Nayagan BO Day 2 Worldwide: 'जना नायकन' ने दो दिन में वर्ल्डवाइड जड़ा शतक, कॉलीवुड की 15 फिल्मों को दी मात, बना दिया ये रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने दो दिन में वर्ल्डवाइड जड़ा शतक, कॉलीवुड की 15 फिल्मों को दी मात, बना दिया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
Embed widget