एक्सप्लोरर

बॉक्स ऑफिस पर 'खान्स' की फ्लॉप फिल्मों को लेकर आया दीपिका पादुकोण का रिएक्शन

शाहरुख खान की 'जीरो' और आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' बुरी तरह फ्लॉप हो गई. खान्स की फ्लॉप फिल्मों पर वैसे तो बड़े सितारे कोई कमेंट देने से बचते हैं लेकिन दीपिका पादुकोण ने इस पर खुलकर बात की है.

मुंबई: पिछले साल सिनेमाघरों में खान्स का जलवा नहीं दिखा. शाहरुख खान की 'जीरो' और आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' बुरी तरह फ्लॉप हो गई. खान्स की फ्लॉप फिल्मों पर वैसे तो बड़े सितारे कोई कमेंट देने से बचते हैं लेकिन दीपिका पादुकोण ने इस पर खुलकर बात की है. दीपिका पादुकोण का कहना है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का सफल होना स्क्रिप्ट पर निर्भर करता है.

दीपिका बुधावर को किताब 'द डॉट दैट वेन्ट फॉर ए वॉक' के कवर लॉन्च पर पहुंचीं थीं. इसी दौरान एक सवाल पर उन्होंने ये बात कही. उन्होंने कहा, "यह फिल्म के बारे में है. यह अलग चीज है कि जो फिल्में खान्स ने कीं वे सफल नहीं हुईं जबकि अंधाधुन जैसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. इसलिए सब कुछ स्क्रिप्ट पर निर्भर करता है लेकिन हां, मैं एक ऐसा ट्रेंड देखती हूं जहां महिला प्रधान फिल्में अच्छा काम कर रही हैं.

दीपिका ने कहा कि मेरे लिए सभी कुछ फिल्म की स्क्रिप्ट पर निर्भर करता है.

बॉक्स ऑफिस पर 'खान्स' की फ्लॉप फिल्मों को लेकर आया दीपिका पादुकोण का रिएक्शन

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे लिए यह कहना बहुत अद्भुत होगा कि इस वक्त महिला प्रधान फिल्में बेहतरीन काम कर रही हैं लेकिन जब रचनात्मकता की बात आती है तो हमें पुरुष और महिला के दायरे से आगे बढ़कर देखने की जरूरत है."

'हिचकी', 'तुम्हारी सुलू', 'राजी' और 'पीकू' जैसी महिला प्रधान फिल्मों ने बेहतरीन काम किया है जबकि बिग स्टार्स की बड़ी बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं.

दीपिका ने कहा कि अब फिल्म निर्माता भी महिला प्रधान फिल्मों को लेकर अधिक मुखर हुए हैं.

उन्होंने कहा, "आज हम इस स्थान पर है जहां निर्देशक किरदारों में बदलाव कर रहे हैं. यदि आपकी कहानी प्रधान है और अचानक निर्देशक कहते हैं कि मुझे इसमें बदलाव करने दो और इसे महिला प्रधान करने दो. आपने सुना होगा कि कोई फिल्म दो-तीन साल पहले किसी पुरुष कलाकार को ऑफर की गई और अब वह फिल्म किसी अफिनेत्री को दी गई, जो कि बहुत बड़ी उपलब्धि है."

(ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें. जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget