एक्सप्लोरर

शाहरुख खान एक्टिंग के बीच इंप्रोवाइजेशन में भी हैं माहिर, अनुपम खेर ने सुनाया किस्सा

Anupam Kher On DDLJ Iconic Dialogue: अनुपम खेर ने हाल ही में एक किस्सा बताया कि शाहरुख खान की बेहतरीन क्रिएटिविटी ने डीडीएलजे के डायलॉग ओ पोची, ओ कोका जैसी लाइन को आइकॉनिक बना दिया था.

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने साल 1995 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया. अनुपम ने बताया कि मशहूर डायलॉग "ओ पोची, ओ कोका, ओ बॉबी, ओ लोला" को अभिनेता शाहरुख खान ने चुटकियों में रच डाला था.

अभिनेता अनुपम खेर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कूल डैड किरदार को लेकर राय जाहिर की. उन्होंने कहा, "कूल डैड का किरदार निभाना मेरे पिताजी जी को सम्मान देने जैसा है. मेरे निभाए हर एक 'कूल डैड' किरदार का कनेक्शन मेरे पिताजी को समर्पित है और वह उन सब में फिट बैठते हैं. अभिनेता ने अपने पिता को अपना 'सबसे अच्छा दोस्त' बताया.

शाहरुख खान की इम्प्रोवाइजेशन स्क्लि से बना डायलॉग

अनुपम खेर से जब पूछा गया कि उनका मशहूर डायलॉग "ओ पोची, ओ कोका, ओ बॉबी, ओ लोला" कैसे बना था, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, तुरंत! फिल्म की शूटिंग के दौरान मैंने शाहरुख से कहा, चलो कुछ ऐसा करते हैं जिसे लोग याद रखें. खास बात है कि शाहरुख इम्प्रोवाइजेशन (बिना किसी योजना के तुरंत कुछ बेहतर बनाना) में माहिर हैं. वह हमेशा नए-नए आइडियाज आजमाने के लिए तैयार रहते हैं."


शाहरुख खान एक्टिंग के बीच इंप्रोवाइजेशन में भी हैं माहिर, अनुपम खेर ने सुनाया किस्सा

अनुपम ने बताया कि उनकी यह लाइन हिट बन गई थी. उन्होंने कहा, "यह लाइन एक तरह से कल्ट बन गई थी, यह मेरे लिए बहुत खास है. मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा कि कुछ चीजें आपके साथ ताउम्र रहती हैं और वह धीरे-धीरे आपके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाती हैं."

DDLJ से आदित्य चोपड़ा का निर्देशन डेब्यू

साल 1995 में रिलीज हुई रोमांटिक-ड्रामा 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से आदित्य चोपड़ा ने निर्देशन में डेब्यू किया था. फिल्म में शाहरुख खान और काजोल मुख्य भूमिकाओं में थे. वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम की हालिया रिलीज फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' है, जिसे उन्होंने निर्देशित भी किया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)

यह फिल्म 21 वर्षीय 'ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर' से जूझ रही लड़की तन्वी रैना पर आधारित है, जो अपनी मां विद्या और दादा कर्नल प्रताप रैना के साथ रहती है. कहानी में तन्वी की प्रेरणा उसके दिवंगत पिता, कैप्टन समर रैना होते हैं, जो भारतीय सेना के अफसर थे और सियाचिन ग्लेशियर पर तिरंगा फहराने का सपना देखते थे.

तन्वी ठान लेती है कि वह अपने पिता के कदमों पर चलेगी और सेना में शामिल होकर उनके इस सपने को पूरा करेगी. फिल्म में अनुपम खेर 'कर्नल प्रताप रैना' के किरदार में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 3 Updates: 65 करोड़ के पार 'धमाल 4', 'कॉकटेल 2' को पछाड़ टॉप 5 वीकेंड ओपनर में मारी एंट्री, जानें संडे कलेक्शन
65 करोड़ के पार 'धमाल 4', 'कॉकटेल 2' को पछाड़ टॉप 5 वीकेंड ओपनर में मारी एंट्री, जानें संडे कलेक्शन
Sunday BO Collection: रविवार को 'धमाल 4' ने किया 28 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन, 'लेनिन' का जानें हाल
रविवार को 'धमाल 4' ने किया 28 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन, 'लेनिन' का जानें हाल
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
Mandakini Himachal Photo: पहाड़ों के बीच फिर दिखा मंदाकिनी का खूबसूरत अंदाज, हिमाचली पहनावे में आईं नजर
पहाड़ों के बीच फिर दिखा मंदाकिनी का खूबसूरत अंदाज, हिमाचली पहनावे में आईं नजर

वीडियोज

Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget