एक्सप्लोरर

CBFC Updated Film Certification System: सेंसर बोर्ड अब इन 5 कैटेगरी में देगा फिल्मों को सर्टिफिकेट, जानें सभी का मतलब

CBFC Updated Film Certification System: सेंसर बोर्ड ने फिल्मों को सर्टिफिकेट देने वाले अपनी पुरानी प्रक्रिया में कुछ नए अपडेट किए हैं. ये अपडेट अभिभावकों के लिए काफी फायदेमंद होने वाले हैं.

CBFC Updated Film Certification System: सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) भारत में बनने वाली फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर अहम रोल अदा करता है. सीबीएफसी ने 4 दशक से भी ज्यादा समय तक फिल्म सर्टिफिकेशन को लेकर एक स्टैंडर्ड प्रक्रिया को फॉलो किया है. हालांकि, अब इस प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए गए हैं.

हाल में हुए अपडेट के बाद इस प्रक्रिया को नया रूप मिल गया है. इससे फायदा ये होगा कि पैरेंट्स को ये समझने में ज्यादा आसानी होगी उनके बच्चों के लिए कौन सी फिल्म कितनी उपयुक्त है. नए स्ट्रक्चर के मुताबिक, अब पांच अलग-अलग कैटेगरी शामिल की गई हैं.

सीबीएफसी ने हाल में जो नए अपडेट किए हैं उनका मकसद है कि पैरेंट्स को उनके बच्चों के लिए बेहतर कंटेंट डिसाइड करने में मदद मिले.

कौन-कौन सी कैटेगरी बनाई हैं सीबीएफसी ने
सीबीएफसी अब नए अपडेट के तहत UA 7+, UA 13+, UA 16+, और A कैटेगरी में फिल्मों को सर्टिफिकेट जारी करेगा. अब इन कैटेगरी के बारे में भी ठीक से समझ लेते हैं.

U कैटेगरी
इस कैटेगरी में अगर फिल्म को सर्टिफिकेट दिया गया है तो इसका मतलब है कि ऐसी फिल्म सभी उम्र के दर्शक चाहे बच्च हों या बुजुर्ग, देख सकते हैं. 

UA कैटेगरी के अंदर आने वाली सब कैटेगरी
इस कैटेगरी को उम्र के लिहाज से चार अलग-अलग भागों में बांटा गया है. पहली है UA 7+, दूसरी है UA 13+ और तीसरी UA 16+. इन कैटेगरी में ऐसी फिल्में रखी जाएंगी तो बच्चों के लिए प्रतिबंधित तो नहीं हैं लेकिन उम्र के मुताबिक कुछ सावधानी के साथ आती हैं.

UA 7+ कैटगरी
इस कैटेगरी का मतलब है कि ये फिल्में 7 साल या उससे ज्यादा की उम्र के बच्चों के लिए उपयुक्त होंगी. हालांकि, इस कैटेगरी में गार्जियन ये तय कर पाएंगे कि वो फिल्म उनके छोटे बच्चे के लिए उपयुक्त है या नहीं.

UA 13+ कैटेगरी
इस कैटेगरी का मतलब है कि ये फिल्में 13 साल या उससे ज्यादा की उम्र के बच्चे देख सकते हैं.

UA 16+ कैटेगरी
इसी तरह, इस कैटेगरी की सर्टिफिकेट इस बात के लिए पैरेंट्स या गार्जियन को गाइड करेगा कि ये उनके 16 साल के ऊपर के बच्चों के लिए ठीक है. 

A कैटेगरी
इस कैटेगरी में उन फिल्मों को रखा जाएगा जो 18 साल या उससे ऊपर की उम्र के लोग देख पाएं. ये फिल्म वयस्कों के लिए बनाई जाती हैं.

क्या फायदा मिलेगा नई कैटेगरी का
इस नए सर्टिफिकेशन सिस्टम का उद्देस्य पैरेंट्स और अभिभावकों को कंटेंट का बारे में सटीक जानकारी देना है, जिससे उन्हें अपने बच्चों के लिए उचित कंटेंट का चुनाव करने में मदद मिले.

ईटाइम्स ने सीबीएफसी बोर्ड मेंबर्स के हवाले से लिखा है कि इस नए अपडेट पर कई सालों से काम चल रहा था. इस नए स्ट्रक्चर से ये पक्का हो पाएगा कि सभी फिल्में एक ही कैटेगरी में नहीं जाएं.

और पढ़ें: I Want To Talk Review: बॉलीवुड की मास्टरपीस है अभिषेक बच्चन की 'आई वॉन्ट टू टॉक', नहीं देखेंगे तो बहुत कुछ मिस कर देंगे

सर्वजीत सिंह चौहान ABP News की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें भारतीय सिनेमा और वर्ल्ड सिनेमा के अलावा मनोरंजन जगत पर अलग नजरिए से खबरें देते हैं. क्विंट हिंदी, नेटवर्क 18 में काम कर चुके हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीस में सात फेरे लेंगे अनिरुद्ध और काव्या मारन? शादी के बाद रिसेप्शन की डेट आई सामने
ग्रीस में सात फेरे लेंगे अनिरुद्ध और काव्या मारन? शादी के बाद रिसेप्शन की डेट आई सामने
दूसरी ही फिल्म से बन गए थे स्टार, अब कहां हैं अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर?
दूसरी ही फिल्म से बन गए थे स्टार, अब कहां हैं संजय कपूर?
54 साल पहले सिमी ग्रेवाल ने दिया था न्यूड सीन, तलाक के बाद रह गईं सिंगल, क्रिकेटर-बिजनेसमैन से जुड़ा नाम
54 साल पहले न्यूड सीन दे चुकी हैं सिमी ग्रेवाल, क्रिकेटर-बिजनेसमैन संग जुड़ा था नाम
दूसरे दिन भी फायर बनी 'जेलर 2', अब शतक जड़ने से रह गई इंचभर दूर, जानें- दो दिनों का कलेक्शन
दूसरे दिन भी फायर बनी 'जेलर 2', अब शतक जड़ने से रह गई इंचभर दूर

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget