एक्सप्लोरर

Box Office: 'जब हैरी मेट सेजल' के खराब प्रदर्शन का फायदा 'मुबारकां' को मिला, जानें कलेक्शन

'मुबारकां' की कमाई बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे चल रही थी लेकिन अचानक इस शनिवार इस फिल्म की कमाई शुक्रवार के मुकाबले दोगुनी हो गई.

नई दिल्ली: बॉक्स ऑफिस पर शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' दो दिनों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है और इसका फायदा अनिल कपूर और अर्जुन कपूर की फिल्म 'मुबारकां' को मिल रहा है. ये फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' से एक हफ्ते पहले रिलीज  हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे चल रही थी लेकिन अचानक इस शनिवार 'मुबारकां' की कमाई शुक्रवार के मुकाबले दोगुनी हो गई.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म की कमाई की जानकारी दी है. इस फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 5.25 करोड़,  दूसरे दिन शनिवार को 7.38 करोड़, तीसरे दिन रविवार को 10.37 करोड़, चौथे दिन सोमवार को 3.55 करोड़, पांचवे दिन मंगलवार को 3.45 करोड़, 6ठें दिन बुधवार को 3 करोड़, 7वें दिन गुरूवार को 2.75 करोड़ और 8वें दिन शुक्रवार को 1.05 करोड़ और बीते शनिवार यानि 9वें दिन इस फिल्म ने 2 करोड़ की कमाई की. इस तरह इस फिल्म की कुल कमाई का आंकड़ा 38.71 करोड़ हो गया है.

 

आप ऊपर दिए गए आंकड़ों में देख सकते हैं कि ये फिल्म की कमाई शुक्रवार को कम हो गई क्योंकि उसी दिन 'जब हैरी मेट सेजल' रिलीज हुई थी. लेकिन शाहरूख-अनुष्का की 'जब हैरी मेट सेजल' को कुछ खास पसंद नहीं किया जा रहा है और इसका फायदा शनिवार को 'मुबारकां' फिल्म को मिला है.

Box Office : 'जब हैरी मेट सेजल' ने 2 दिन में की है कितनी कमाई, जानें...

बता दें कि मुबारकां को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है और इस फिल्म में अनिल और अर्जुन के अलावा इलियाना डीक्रूज और आथिया शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म को 2350 स्क्रीन पर भारत में रिलीज किया गया है वहीं शाहरुख़ खान की फिल्म को 3100 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है.

इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली हैं और इसे शाहरूख के ही प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म को समीक्षकों ने कुछ खास नहीं बताया है और रेटिंग भी अच्छी नहीं मिली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: कैटरीना कैफ संग लंदन से लौटे विक्की कौशल, फैन ने छुए एक्टर के पैर, फिर खिंचवाई तस्वीरें
कैटरीना कैफ संग लंदन से लौटे विक्की कौशल, फैन ने छुए एक्टर के पैर, फिर खिंचवाई तस्वीरें
'काली लड़कियां कैमरे पर अच्छी नहीं लगतीं', सोनाली कुलकर्णी को किसने मारा था ताना
'काली लड़कियां कैमरे पर अच्छी नहीं लगतीं', सोनाली कुलकर्णी को किसने मारा था ताना
Video: जयपुर में आयुष्मान खुराना संग जमकर थिरकीं सारा अली खान, डांस वीडियो वायरल
जयपुर में आयुष्मान खुराना संग जमकर थिरकीं सारा अली खान, डांस वीडियो वायरल
Box Office: मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार, जानें- 'द वन' का हाल
मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget