एक्सप्लोरर

'ट्यूबलाइट' ही नहीं बल्कि साउथ की यह फिल्म भी 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल

चेन्नई : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई. फिल्म को अच्छा रिव्यू ना मिलने के बावजूद इस फिल्म ने छठे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. गुरूवार तक सात दिनों में इस फिल्म ने करीब 108 करोड़ की कमाई कर ली.

वहीं 'डीजे' के नाम से पहचानी जा रही साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ताजा तेलुगू एक्शन ड्रामा फिल्म 'दुव्वादा जगन्नाधाम' भी अपनी रिलीज होने के केवल एक हफ्ते में ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है. फिल्म के निर्माताओं ने शुक्रवार को यह घोषणा की.

फिल्म के एक आधिकारिक पोस्टर में फिल्म निर्माताओं ने केवल एक हफ्ते में बॉक्स ऑफिस में इसके 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने की पुष्टि की.

1414

हरीश शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म में अर्जुन एक ब्राह्मण रसोइए से निगरानी समिति सदस्य बनने का किरदार निभा रहे हैं.

इस फिल्म में पूजा हेगड़े, राव रमेश, सुब्बाराज और मुरली शर्मा जैसे कलाकार भी प्रमुख किरदारों में हैं. देवी श्री प्रसाद ने इस फिल्म का संगीत दिया गया है.

अर्जुन की यह तीसरी फिल्म है, जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है. इससे पहले उनकी 'रेस-गुर्राम' और 'र्सैनोदू' भी 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी हैं.

फिल्म निर्माता दिल राजू और अर्जुन की साथ में यह लगातार तीसरी सफल फिल्म है. इससे पहले दोनों ने 'आर्य' और 'परुगु' में साथ में काम किया है.

यहां जानें 'ट्यूबलाइट' की कमाई के बारे में...

'ट्यूबलाइट' ने पहले दिन शुक्रवार को 21.15 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 21.17 करोड़, तीसरे दिन रविवार को 22.45 करोड़, चौथे दिन यानी ईद के दिन 19.09 रुपये, पांचवे दिन 12 करोड़, छठे दिन 11 करोड़ और सातवें दिन गुरूवार को 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. कुल मिलाकर सात दिनों में इस फिल्म ने करीब 106.86 करोड़ की कमाई कर चुकी है.

गौरतलब है कि इस फिल्म में सलमान खान के अलावा ओम पूरी, जीशान अयूब, चीनी एक्ट्रेस झू झू और चाइल्ड एक्टर माटिन रे टेंगू मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म में शाहरूख खान भी गेस्ट रोल में दिखाई दिए हैं.

srk5

फिल्म का डायरेक्शन बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक कबीर खान ने किया है. इस फिल्म की कहानी भी खुद कबीर खान ने ही लिखी है. कबीर खान और सलमान खान की साथ में ये तीसरी फिल्म है. इससे पहले ये दोनों साथ में ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्में कर चुके हैं. ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं.

‘ट्यूबलाइट’ भारत में कुल 4350 और विदेशों में 1200 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है. कुल मिलाकर ये फिल्म 5550 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है. 2 घंटे 16 मिनट की इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग लद्दाख और मनाली में हुई है. ये फिल्म रिलीज से पहले ही कई वजह से सुर्खियों में रही है.

फिल्म समीक्षकों ने भी ट्यूबलाइट को मिक्स रिव्यू दिए हैं. एबीपी न्यूज़ की रिव्यू के मुताबिक फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने इसे सुपरहिट बनाने के लिए सारे फॉर्मूले इस्तेमाल कर लिए हैं. एक भोलाभाला इंसान, साथ में छोटा सा क्यूट बच्चा, भारत-चीन का युद्ध और सालों बाद पर्दे पर शाहरूख खान और सलमान खान की केमिस्ट्री… लेकिन इसके बावजूद कबीर खान इस फिल्म को देखने लायक नहीं बना पाए हैं.

पिछले साल भी ईद पर कबीर खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ रिलीज हुई थी जिसमें भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी और मुन्नी के साथ सलमान खान… ये कनेक्शन लोगों को खूब पसंद आया था. अब ‘ट्यूबलाइट’ देखकर लगता है कि उसी वक्त कबीर खान को फिर से इसी फॉर्मूले को आजमाने का आइडिया आया होगा. लेकिन इस बार ना सलमान खान का स्टारडम चल पाया है और ना ही युद्ध का प्लॉट.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kajol Visits Dakshineswar Kali Temple: काजोल ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर में किए दर्शन, लिया मां का आशीर्वाद
काजोल ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर में किए दर्शन, लिया मां का आशीर्वाद
Dhamaal 4 Box Office Day 8 Live Updates: आज 100 करोड़ के पार हो जाएगी अजय देवगन की 'धमाल 4'? जानें 5 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: आज 100 करोड़ के पार होगी अजय देवगन की 'धमाल 4'? जानें- 5 बजे तक का कलेक्शन
The Odyssey BO Day 1 Live Updates: 'धमाल 4' के आगे बंपर ओपनिंग करेगी 'द ओडिसी', शाम 5 बजे तक 6 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' के आगे बंपर ओपनिंग करेगी 'द ओडिसी', जानें- 5 बजे तक का कलेक्शन
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के मुरीद हुए टॉम क्रूज, बोले- दोबारा देखना चाहता हूं फिल्म
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के मुरीद हुए टॉम क्रूज, बोले- दोबारा देखना चाहता हूं फिल्म

वीडियोज

Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget