एक्सप्लोरर

Disha Salian Birth Anniversary: आखिर क्या हुआ था दिशा सालियान के साथ, बर्थडे के 14 दिन बाद कैसे हुई थी मौत?

Disha Salian: दिशा सालियान... एक ऐसा नाम, जिसका जब भी जिक्र होता है तो सुशांत सिंह राजपूत को जरूर याद किया जाता है. आज दिशा की बर्थ एनिवर्सरी है तो उनके कुछ किस्सों से रूबरू होते हैं...

Disha Salian Unknown Facts: कहने को वह कोई सेलिब्रिटी नहीं थीं, लेकिन उनकी मौत के बाद देशभर में इस कदर हलचल मची कि उसने राजनीतिक दिग्गजों को भी अपनी चपेट में ले लिया. दरअसल, हम बात कर रहे हैं, दिशा सालियान की, जो अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं. आज दिशा की बर्थ एनिवर्सरी है. ऐसे में हम आपको रूबरू करा रहे हैं दिशा के उन आखिरी पलों से, जिनके बाद वह इस दुनिया को अलविदा कह गईं. आइए जानते हैं कि आखिर दिशा सालियान के साथ क्या हुआ था? 26 मई को बर्थडे मनाने के 14 दिन बाद उनकी मौत कैसे हो गई थी?

मुंबई में हुआ था दिशा का जन्म

26 मई 1992 के दिन मुंबई में जन्मी दिशा सालियान को उनकी मौत से पहले सिर्फ फिल्मी गलियारों से जुड़े लोग ही जानते थे, लेकिन मौत के बाद उन्हें लेकर इतनी अटकलें लगीं कि देश के घर-घर में दिशा की चर्चा होने लगी. इन चर्चाओं ने जोर उस वक्त पकड़ा, जब सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया. वैसे तो दिशा को सुशांत सिंह राजपूत पूर्व मैनेजर के रूप में पहचान मिली, लेकिन उन्होंने भारती सिंह और वरुण शर्मा जैसे मशहूर कलाकारों के साथ भी काम किया था. 

इस वजह से की आत्महत्या

बता दें कि दिशा की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई मुंबई में हुई. उनकी स्कूलिंग मुंबई के द दादर पारसी यूथ्स असेंबली हाई स्कूल में हुई. इसके बाद उन्होंने आरडी नेशनल कॉलेज एंड डब्ल्यूए साइंस कॉलेज से ग्रैजुएशन किया था. गौरतलब है कि दिशा ने आठ जून 2020 के दिन अपने फ्लैट से कूदकर जान दे दी थी. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दिशा आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं, जिसके चलते उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया था. 

कौन-कौन है दिशा के परिवार में?

दिशा की निजी जिंदगी की बात करें तो उनके माता-पिता के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. उनके भाई का नाम विजय सालियान है, जो सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. इसके अलावा दिशा की जिंदगी में उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन राय थे. दोनों की सगाई भी हो चुकी थी. बताया जाता है कि दिशा और रोहन जल्द ही शादी करने वाले थे, लेकिन दिशा ने दर्दनाक कदम उठा लिया और अपने सपनों को हमेशा-हमेशा के लिए खत्म कर लिया. 

वायरल हुआ था यह वीडियो

बता दें कि मौत से पहले दिशा सालियान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. यह वीडियो घटना से एक घंटे पहले का बताया गया था. इसमें दिशा अपने मंगेतर और दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आई थीं. वह कोई गाना गुनगुना रही थीं और उस पर डांस भी कर रही थीं. दरअसल, यह पार्टी दिशा के बर्थडे सेलिब्रेशन के मद्देनजर रखी गई थी, जिसमें वह किसी भी तरह के तनाव में नजर नहीं आई थीं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस वीडियो के बाद दिशा ने लंदन में रहने वाली अपनी दोस्त अंकिता को कॉल किया था, जिसके बाद वह काफी भावुक हो गई थीं. 

बॉयफ्रेंड ने यूं बताया था घटनाक्रम

रोहन के मुताबिक, उस दिन दिशा को आखिरी कॉल उसकी स्कूल फ्रेंड ने किया था. उसके बाद दिशा मास्टर बेडरूम में चली गई. कुछ मिनट बाद मैंने दरवाजा खटखटाया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया. हालांकि, रूम बंद नहीं था. मैंने दरवाजा खोला तो पूरे बिस्तर पर शराब फैली हुई थी. मुझे लगा कि दिशा कुछ देर में वापस आ जाएगी. जब वह नहीं लौटी तो हमने बेडरूम-बाथरूम सब खंगाला. इसके बाद खिड़की खुली देखी तो नीचे झांकने पर दिशा का पायजामा जमीन पर पड़ा नजर आया. अनहोनी की आशंका ने हम सभी को खौफजदा कर दिया था.

Mandakini: इस हसीना ने सफेद साड़ी पहन उड़ा दिए थे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के भी होश, मेरठ की यास्मीन ऐसे बनी थीं 'मंदाकिनी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
Rita Bhaduri Death Anniversary: उम्रभर कुंवारी रहीं रीता भादुड़ी, बॉलीवुड से लेकर टीवी तक में छोड़ी अपनी छाप
उम्रभर कुंवारी रहीं रीता भादुड़ी, बॉलीवुड से लेकर टीवी तक में छोड़ी अपनी छाप
Zarina Wahab Birthday: PM मोदी की मां का रोल निभा चुकी हैं जरीना वहाब, 6 साल छोटे हिंदू एक्टर से की थी शादी
PM मोदी की मां का रोल निभा चुकी हैं जरीना वहाब, 6 साल छोटे हिंदू एक्टर से की थी शादी
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget