एक्सप्लोरर

रजत दलाल ने मेड से की थी ईशा सिंह की तुलना, अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ' बहुत दुख हुआ क्योंकि...'

Eisha Singh: बिग बॉस 18 से बाहर आने के बाद रजत दलाल ने को-कंटेस्टेंट रही ईशा सिंह की तुलना मेड से कर दी थी. वहीं अब एक्ट्रेस ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और अपना रिएक्शन दिया है.

Eisha Singh On Rajat Dalal: बिग बॉस 18 के दौरान ईशा सिंह ने को-कंटेस्टेंट रहे रजत दलाल को अपना भाई कहा था. रजत ने भी शो के दौरान कहा था कि वे बाहर जाकर भी ईशा से बहन का रिश्ता निभाएंगे. हालांकि शो से बाहर आने के बाद रजट दलाल एल्विश यादव के पॉडकास्ट पर पहुंचे थे. इस दौरान रजत ने ईशा सिंह की तुलना एक नौकरानी से की थी. वहीं  अभिनेत्री ने अब रजत दलाल के इस कमेंट पर अपना रिएक्शन दिया है.

रजत ने ईशा की तुलना नौकरानी से की थी
दरअसल बिग बॉस 18 के फिनाले के बाद, सीज़न के सेकंड रनर-अप, रजत एल्विश के पॉडकास्ट पर दिखाई दिए थे. एपिसोड के एक प्रोमो में रजत को अपने को-कंटेस्टेंट्स को रोस्ट करते हुए दिखाया गया. जब एल्विश ने ईशा की तस्वीर दिखाई, तो रजत ने कहा, "भाई, लोग ऐसे लड़कियों से शादी करते हैं, इसलिए नौकरानी की जरूरत ना पड़े।.बर्तन बढ़िया मांज देगी "

ईशा ने रजत के कमेंट पर क्या दिया रिएक्शन?
वहीं अब सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू के दौरान ईशा ने कहा कि वायरल वीडियो एपिसोड का प्रोमो है, और वह रजत को सिर्फ एक झलक के आधार पर जज नहीं करना चाहती जहां वह प्रतियोगियों को रोस्ट कर रहे हैं. ईशा ने कहा, "यह एक रोस्टिंग वीडियो है. रजत भाई के साथ मेरा रिश्ता ऐसा है कि मैं पब्लिकली ये नहीं कहूंगी कि उन्होंने ऐसा किया या वैसा किया. मैं उस तरह की बहन हूं, जो अगर मुझे कोई बात पसंद नहीं आती है तो मैं उन्हें रिस्पेक्ट के साथ पर्सनली बता देती हूं." अगर कोई चीज़ मुझे परेशान करती है, तो यह एक पर्सनल मामला है, और मैं इस बारे में उनसे सीधे बात करूंगी. अगर मुझे कोई चीज़ पसंद नहीं है तो मुझे उसे बताने का पूरा अधिकार है."

रजत को मिली थी स्क्रिप्ट
ईशा ने आगे बताया कि एपिसोड के बाद, रजत ने उन्हें फोन किया था और बताया था कि उन्हें एक स्क्रिप्ट दी गई थी और उन्होंने उसे फॉलो किया था.  ईशा ने ये भी कहा कि उन्हें दलाल पर थोड़ा गुस्सा आया. ईशा ने कहा, "मैं जानना चाह रही थी क्या चीज है. हल्का सा दुख हुआ क्योंकि शायद मैं नहीं बोलती वो चीज."  उन्होंने आगे कहा, "उन्हें बात करनी चाही थी और मैं थोड़ी सी गुस्सा थी."

ईशा ने कहा, “मैंने उनसे कहा कि मैं परेशान थी. मैं थोड़ा गुस्सा थी, लेकिन भाई-बहन के रिश्ते में यह नॉर्मल बात है. ऐसा होता है. मैं उन्हें भाई मानती हूं इसलिए आगे भी मानती रहूंगी.' और अगर उसने कुछ गलत किया है, तो मुझे उसे यह बताने का पूरा अधिकार है कि मुझे यह पसंद नहीं आया, लेकिन मैं इसे सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आने दूंगी. अगर कोई चीज मुझे परेशान करती है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि उनके साथ मेरा रिश्ता खत्म हो गया है.'' बता दें, ईशा सिंह बिग बॉस 18 की पांचवीं रनर-अप थीं.

ये भी पढ़ें:-Deva Box Office Collection Day 3: ‘देवा’ की कमाई में ओपनिंग वीकेंड पर आई तेजी, 20 करोड़ से रह गई इंचभर दूर, जानें- संडे का कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पार्टियों में जाओ, लाइमलाइट में रहो...', तुषार कपूर ने बताया स्टार किड होने की वजह से झेला प्रेशर
'पार्टियों में जाओ, लाइमलाइट में रहो...', तुषार कपूर ने बताया स्टार किड होने की वजह से झेला प्रेशर
'आवारापन 2' से प्लेबैक सिंगिंग में कमबैक नहीं कर रहे अरिजीत सिंह, टीम ने अफवाहों पर लगाया विराम
क्या 'आवारापन 2' से कमबैक कर रहे हैं अरिजीत सिंह? टीम ने बताई सच्चाई
3000 करोड़ की नेटवर्थ, 150 करोड़ फीस, 60 की उम्र में 'मनी-मशीन' बने हुए हैं सलमान खान, जानें कहां-कहां से आता है पैसा?
सलमान एक महीने में कितना कमाते हैं? 60 की उम्र में बने हुए हैं 'मनी-मशीन', जानें कहां-कहां से आता है पैसा?
Tuesday Box Office Collection Live: मंगलवार को साढ़े 6 बजे 74 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
Live Updates: मंगलवार को साढ़े 6 बजे 74 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget