एक्सप्लोरर

क्या असल जिंदगी में गंजे शख्स से शादी करेंगी यामी गौतम? एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

फिल्म में यामी गौतम की शादी गंजेपन के शिकार आयुष्मान खुराना से होती है. यामी गौतम से पूछा गया कि क्या वो असल जीवन में किसी ऐसे शख्स को अपनाएंगी जो इस समस्या का शिकार हो? तो इस पर उन्होंने मजेदार अंदाज में जवाब दिया है.

आयुष्मान खुराना और यामी गौतम स्टारर फिल्म 'बाला' इस समय बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 4 दिन में ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक ऐसे शख्स के किरदार में हैं जो बेहद कम उम्र में ही बाल झड़ने की समस्या से परेशान है. इसी के चलते वो बाला 25 साल की उम्र में ही गंजेपन का शिकार हो जाता है.

फिल्म में यामी गौतम की शादी गंजेपन के शिकार आयुष्मान खुराना से होती है. लेकिन जब उन्हें पता चलता है कि वो गंजे हैं तो वो आयुष्मान को छोड़कर चली जाती हैं. अब जब यामी गौतम से पूछा गया कि क्या वो असल जीवन में किसी ऐसे शख्स को अपनाएंगी जो इस समस्या का शिकार हो? तो इस पर उन्होंने मजेदार अंदाज में जवाब दिया है.

VIDEO: रणवीर सिंह को LIVE चैट पर यूजर्स कर रहे थे ट्रोल, एक्टर ने दिया करारा जवाब

यामी ने कहा, ''हां, क्यों नहीं.. मुझे तो गंजे लोग बहुत कूल लगते हैं. फिल्म ये संदेश देने की कोशिश कर रही है कि आप खुद से प्यार करें और खुद को अपनाएं. जब आप खुद ही खुद से प्यार करेंगे तभी आप किसी और से उम्मीद कर सकते हैं कि वो आपसे प्यार करे.''

बॉक्स ऑफिस पर हो रही बंपर कमाई

फिल्म की कमाई की बात करें तो 'बाला' ने पहले दिन 10.15 करोड़ रुपए की कमाई की थी. वहीं, दूसरे दिन बढ़त हासिल करते हुए 15.73 करोड़ रुपए कमाए. फिल्म की बढ़ती कमाई का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा और फिल्म ने 18.07 करोड़ की शानदार कमाई की. सोमवार को भी फिल्म ने अच्छी कमाई करते हुए 8.26 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने 4 दिन की कुल कमाई मिलाकर 52.21 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है.

Bala Box Office: चौथे दिन भी 'बाला' ने की बंपर कलेक्शन, कुल कमाई 50 करोड़ के पार

आपको बता दें कि फिल्म में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ भूमि पेडनेकर, यामी गौतम, सीमा पावा, सौरभ शुक्ला और जावेद जाफरी नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैफ अली खान ने बेची अपनी 19 साल पुरानी प्रॉपर्टी, इतने करोड़ में हुई डील
सैफ अली खान ने बेची 19 साल पुरानी प्रॉपर्टी, इतने करोड़ में हुई डील
कभी हंसाएंगे कभी डराएंगे, इन 5 फिल्मों से 2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे अजय देवगन
कभी हंसाएंगे कभी डराएंगे, इन 5 फिल्मों से 2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे अजय देवगन
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
‘जेलर 2’ पर फिदा हुए अल्लू अर्जुन, रजनीकांत के स्वैग की तारीफ में कही ये बात
‘जेलर 2’ पर फिदा हुए अल्लू अर्जुन, रजनीकांत के स्वैग की तारीफ में कही ये बात

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget