एक्सप्लोरर

Ask SRK: 'बॉलीवुड से रिटायरमेंट के बाद क्या है प्लान?' फैन के सवाल का शाहरुख खान ने दिया ये जवाब

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की 'पठान' बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. वहीं किंग खान ने बीते दिन ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन में अपनी रिटायरमेंट को लेकर भी बात की.

Shah Rukh Khan On Retirement: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपने कमबैक फिल्म 'पठान' की सुपर सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं. इन सबके बीच एक्टर ट्विटर पर भी लगातार आस्क एसआरके सेशन के जरिए अपने फैंस से जुड़ रहे हैं. इस सेशन के दौरान वे अपने फैंस के साथ बॉलीवुड, अपनी फिल्मों, फैमिली और भी कई मुद्दों पर बात करते हैं और फैंस के सवालों के मजेदार जवाब देते हैं. बीते दिन भी शाहरुख ने ट्विटर पर अपने फैंस के लिए आस्क एसआरके सेशन होस्ट किया था. इस दौरान एक्टर ने अपने रिटायरमेंट पर भी बात की.

रिटायरमेंट पर क्या बोले शाहरुख खान
दरअसल एक फैन ने किंग खान से पूछा था 'आपके रिटायर होने के बाद बॉलीवुड में अगली बड़ी चीज आप क्या करेंगे?' इस सवाल पर शाहरुख खान ने जवाब दिया, "मैं एक्टिंग से कभी रिटायर नहीं होऊंगा...मुझे फायर कर दिया जाएगा...और शायद तब भी मैं और hotter होकर वापस आऊंगा !!" वहीं एक ट्विटर यूजर ने एक्टर से 'नॉन एसआरके फिल्म' के उनके फेवरेट सीन के बारे में पूछा था. इस पर उन्होंने जवाब दिया, "अमर अकबर एंथनी में मिस्टर बच्चन...'मैंने दो मारा भाई पर सॉलिड मारा ना..."

 

‘पठान’ हर दिन रच रही इतिहास
फैंस ने शाहरुख को आखिरी बार स्पाई थ्रिलर ‘पठान’ में देखा था. ये फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को ओपनिंग डे से ही दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. फिल्म को रिलीज हुए 27 दिन हो चुके हैं और ‘पठान’ का फीवर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म हर दिन नया इतिहास रच रही है और बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.  सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, ‘पठान’ में जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

शाहरुख खान वर्कफ्रंट
वहीं शाहरुख खान अब एटली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जवान’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति भी अहम रोल प्ले कर रहे हैं. ये फिल्म 2 जून को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. ‘जवान’ के अलावा शाहरुख के पास राजकुमार हिरानी की ‘डंकी’ भी है. इस फिल्म में वे पहली बार तापसी पन्नू के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. यह फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होगी.

ये भी पढे़ं:-इवेंट में हुई धक्का-मुक्की पर Sonu Nigam ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उस शख्स ने जबरदस्ती...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' इंडिया में 150 करोड़ के पार, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओपनर, 9 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स
'दृश्यम 3' ने तोड़े 9 फिल्मों के रिकॉर्ड्स, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओपनर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'आवारापन 2' समेत 4 फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी 2026 की 7वीं हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'आवारापन 2' समेत 4 फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी 2026 की 7वीं हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तीसरे दिन उड़ाए गर्दे, 176 करोड़ के पार कलेक्शन
'दृश्यम 3' ने तीसरे दिन उड़ाए गर्दे, 176 करोड़ के पार कलेक्शन
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
निगम पार्षद ने व्हाट्सअप ग्रुप में भेजा इस्तीफा, मेयर ने किया डिलीट, क्या कहा?
BJP की महिला नेता ने व्हाट्सएप पर भेजा इस्तीफा, मचा बवाल
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
Embed widget