एक्सप्लोरर

Sonu Nigam के साथ इवेंट में हाथापाई, विधायक के बेटे पर केस दर्ज, सिंगर ने खुद सामने आकर बताई पूरी कहानी

Sonu Nigam Attacked: बीती रात एक इवेंट के दौरान सोनू निगम और उनकी टीम के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई. सिंगर ने आज खुद पूरा वाकया बताया है.

Sonu Nigam Attacked: मुंबई में बीती रात एक म्यूजिक इवेंट के दौरान सिंगर सोनू निगम और उनकी टीम के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई हो गई. इस दौरान सोनू के गुरु गुलाम मुस्तफा खान के बेटे और उनके करीबी रब्बानी खान और उनके बॉडीगार्ड को चोटें भी आईं. सोनू निगम ने इस संबंध में चेंबूर पुलिस स्टेशन में आधी रात को शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने विधायक प्रकाश फाटेरपेकर के बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. इसके बाद अब सोनू निगम ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है. 

हमले के बाद सोनू निगम ने क्या कहा?

सोनू निगम ने खुद आज सामने आकर सामने आकर पूरा वाकया बताया है. सोनू ने ANI से बताया, “कॉन्सर्ट के बाद मैं मंच से नीचे आ रहा था उसी दौरान एक शख्स स्वप्निल प्रकाश फटेरपेकर ने मुझे पकड़ लिया. फिर उसने हरि और रब्बानी को धक्का दिया जो मुझे बचाने आए थे. फिर मैं सीढ़ियों पर गिर पड़ा. मैंने शिकायत दर्ज कराई है."

 

मामले पर पुलिस ने क्या कहा?

बीती रात हुई इस घटना के बाद सोनू निगम मुंबई के जेन अस्पताल पहुंचे. सोनू की पुलिस से मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई है.

Sonu Nigam के साथ इवेंट में हाथापाई, विधायक के बेटे पर केस दर्ज, सिंगर ने खुद सामने आकर बताई पूरी कहानी

इस मामले पर जोन 6 के डीसीपी हेमराजसिंह राजपूत ने कहा, “लाइव कॉन्सर्ट के बाद सोनू निगम मंच से नीचे आ रहे थे उसी दौरान एक शख्स ने उन्हें पकड़ लिया. आपत्ति के बाद उन्होंने सोनू निगम और उनके साथ दो अन्य लोगों को सीढ़ियों से धक्का दे दिया. उन दो लोगों में से एक को चोटें आईं. आरोपी का नाम स्वप्निल फटेरपेकर है.''

एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि मिली जानकारी के मुताबिक हमला जानबूझकर नहीं किया गया था. उन्होंने कहा, “सोनू निगम के साथ बातचीत के अनुसार, घटना जानबूझकर नहीं लगती थी, यह एक शख्स ने की थी. इसके बाद वॉलंटियर्स ने सिचुएशन को कंट्रोल किया. एफआईआर में सिर्फ एक नाम है यह सिर्फ एक मामला है जहां गायक को आरोपी ने फोटो खिंचवाने के इरादे से पकड़ा था."

एबीपी न्यूज़ के पास सोनू निगम द्वारा कराई गई FIR की कॉपी भी मौजूद है जिसमें पूरी घटना की पूरी जानकारी दी गई है.

Sonu Nigam के साथ इवेंट में हाथापाई, विधायक के बेटे पर केस दर्ज, सिंगर ने खुद सामने आकर बताई पूरी कहानी

कॉन्सर्ट आयोजक ने सोनू निगम और टीम से मांगी माफी
चेंबूर में इवेंट के दौरान सोनू निगम और उनकी टीम से बदसलूकी के मामले में कॉन्सर्ट के आयोजक की तरफ से भी अब  ट्वीट किया गया है. ट्वीट में लिखा गया है, "सोनू निगम स्वस्थ हैं. ऑर्गेनाइजेशन की टीम की ओर से हमने ऑफिशियली सोनू सर और उनकी टीम से अप्रिय घटना के लिए माफी मांगी है. प्लीज किसी भी बेसलेस अफवाहों और मामले का राजनीतिकरण करने की कोशिश करने वालों पर विश्वास न करें."  

 

Sonu Nigam को मुक्का मारने का वीडियो वायरल

सोनू निगम को मुक्का मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो में कुछ भी साफ नहीं है. लेकिन ट्विटर यूजर समीत ठक्कर ने एक वीडियो ट्वीट किया था.

इसमें उन्होंने दावा किया था कि उद्धव ठाकरे गुट के विधायक प्रकाश फाटेरपेकर और उनके बेटे ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सोनू निगम को धक्का दिया था. 

 

 

ये भी पढ़ें:-Suhana Khan: हाथों में गुलाब लिए शर्माती नजर आईं शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान, वायरल हो रही ये फोटो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिर्जापुर द मूवी' ने ओवरसीज में रचा इतिहास, बॉर्डर 2' को दी मात, बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' ने ओवरसीज में रचा इतिहास, बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड
Drishyam 3 Box Office Day 6 Live Updates: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' का जलवा, 3 बजे तक 220 करोड़ के हुई पार
Live Updates: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' का जलवा, 3 बजे तक 220 करोड़ के पार
'द वन' का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, बनी तमन्ना भाटिया के करियर की सेकंड हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'द वन' का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, बनी तमन्ना भाटिया के करियर की सेकंड हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
वाजिद खान: जिनकी धुनों ने बॉलीवुड को दिए थे कई यादगार गीत, सलमान की फिल्म से मिली थी खास पहचान
वाजिद खान: जिनकी धुनों ने बॉलीवुड को दिए थे कई यादगार गीत

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को संदेश- 'युवा साथियों से कहूंगा कि...'
PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को संदेश- 'युवा साथियों से कहूंगा कि...'
'लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई...', UP चुनाव से पहले CM योगी का बड़ा दावा
'लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई...', UP चुनाव से पहले CM योगी का बड़ा दावा
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
'चयनकर्ताओं ने हिम्मत...', भुवनेश्वर कुमार की वापसी से खुश दिनेश कार्तिक का बयान वायरल
'चयनकर्ताओं ने हिम्मत...', भुवनेश्वर कुमार की वापसी से खुश दिनेश कार्तिक का बयान वायरल
'ज्ञानेश कुमार को इतना…', RJD सांसद मनोज झा का दो टूक जवाब
'ज्ञानेश कुमार को इतना…', RJD सांसद मनोज झा का दो टूक जवाब
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
Good Day Style Biscuits: घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
Embed widget