एक्सप्लोरर

Armaan Kohli Birthday: गर्लफ्रेंड के थप्पड़ से ड्रग्स केस तक, दामन में कामयाबी से ज्यादा विवादों के 'अरमान'

Armaan Kohli: उनके दिल में कामयाबी के अरमान थे, लेकिन हाथ विवादों की खान ही लगी. बात हो रही है अरमान कोहली की, जो प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर हमेशा चर्चा में रहे.

Armaan Kohli Controversies: अपने फन से 'जानी दुश्मन' को कफन ओढ़ाने वाले अभिनेता अरमान कोहली को क्या पता था कि पूरा जमाना ही उनका 'दुश्मन' बन बैठेगा. स्टारडम का घना 'कोहरा' छंटा तो जमाना अरमान का 'दुश्मन' हो चुका था. बस फिर क्या था, अपना और अपने पिता का नाम ऐसा 'अनाम' किया कि अरमान के करम उन पर 'कहर' बनकर टूट पड़े. इस आर्टिकल में हम आपको आज यानी 23 मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे अरमान कोहली की कॉन्ट्रोवर्शियल जिंदगी के बारे में बताने जा रहे हैं.

माता-पिता के 'अरमानों' पर अरमान ने फेरा पानी

बॉलीवुड के नामी फिल्ममेकर राजकुमार कोहली के घर जन्मे अरमान कोहली को बचपन से ही बड़े नाजों से पाला गया. माता और पिता की बॉलीवुड में पहचान और काबिलियत से अरमान कोहली को एक्टिंग का गुण विरासत में मिला, लेकिन अपनी हरकतों से अभिनेता ने अपने माता-पिता के सभी 'अरमानों' पर पानी फेर दिया. पढ़ाई को छोटी सी ही उम्र में छोड़कर अरमान ने अपने कदम बॉलीवुड की ओर बढ़ाए, लेकिन वहां भी उन्हें कॉन्ट्रोवर्सीज ने घेर लिया. अरमान ने अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म 'विरोधी' से की थी. इस फिल्म के बाद अरमान के हाथ कई फिल्में निकलीं, जो ब्लॉकबस्टर रहीं. इनमें 'दीवाना', 'बाजीगर' और 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसी फिल्में थीं.

'बिग बॉस' से भी स्टारडम ने नहीं पकड़ा हाथ

इतनी फिल्में हाथ से निकलने के बाद अरमान कोहली ने 1979 में फिल्म 'जानी दुश्मन', 'अनाम' और 'औलाद का दुश्मन' जैसी कई फिल्मों में काम किया, जो सभी दर्शकों को लुभाने में नाकाम रहीं. धीरे-धीरे अरमान फिल्मों से दूर होते गए और कॉन्ट्रोवर्सीज के काले सायों ने उन्हें घेर लिया. साल 2013 में अरमान कोहली ने लाइमलाइट और स्टारडम  पाने के लिए 'बिग बॉस 7' का सहारा लिया, लेकिन इसमें भी उनके हाथ सिर्फ और सिर्फ बदनामी लगी. शो के दौरान अभिनेता पर अपनी को-पार्टिसिपेंट सोफी हयात का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा. इन आरोपों में अरमान को गिरफ्तार भी किया गया.

फेम के साथ-साथ प्यार की भी 'नो एंट्री'

टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो माने जाने वाले बिग बॉस में अरमान की कॉन्ट्रोवर्सी यहीं नहीं रुकी. इस शो में उन्हें इश्क फरमाना भी खूब भारी पड़ा. शो में साथ रहते-रहते अरमान और काजोल की छोटी बहन तनीषा की आंखें लड़ीं और दोनों का साथ नजदीकियों में बदल गया. लेकिन वह कहते हैं न, इश्क कितना भी हो, जब बात इज्जत पर आती है तो बड़े-बडे़ उसमें हारना पसंद करते हैं. ऐसा ही कुछ तनीषा संग भी हुआ था. दोनों के करीब आने के बाद अरमान कोहली का उनकी तरफ अंदाज ही बदल गया.... वह शो में हर समय उनके साथ गाली-गलौज करते थे, जो तनीषा को बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने अभिनेता को थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया. 

अरमान की इस लत ने पहुंचाया जेल

इश्क की आग तनीषा संग पूरी नहीं हुई तो अरमान कोहली का दिल नीरू रंधावा पर आया, लेकिन यहां भी अभिनेता की दाल नहीं गली, क्योंकि अरमान यहां भी अपना रौद्र रूप दिखाने से नहीं चूके. अरमान कोहली ने नीरू के साथ इतनी मारपीट की कि उन्हें बहुत बुरी तरह से चोटें लगीं. नीरू के हाल इतने बेहाल थे कि उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा. इस केस के बाद अरमान पूरी तरह से लापता हो गए, लेकिन साल 2021 में उन पर एनसीबी का ऐसा शिकंजा कसा कि वह जेल में बंद होकर रह गए. दरअसल, एनसीबी ने कोहली के घर छापेमारी की थी, जिसमें अभिनेता के घर से कोकीन बरामद हुई थी. ऐसे में अरमान का जेल जाना तो तय था. तो कुछ इस तरह से बॉलीवुड में छाने का 'अरमान' लिए पढ़ाई को अलविदा कहने वाले कोहली की कहानी से स्टारडम गायब रहा.

Amitabh Bachchan Health Update: असहनीय दर्द से गुज़र रहे हैं अमिताभ बच्चन, ब्लॉग में बयां किया अपना दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhooth Bangla Day 3 BO Live: रविवार को 'भूत बंगला' का धमाका, 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार, पहले वीकेंड पर की इतनी कमाई
लाइव: रविवार को 'भूत बंगला' का धमाका, 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार, पहले वीकेंड पर की इतनी कमाई
Bhooth Bangla Box Office Collection: 'भूत बंगला' को मिला संडे का फायदा, तीसरे दिन पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
'भूत बंगला' को मिला संडे का फायदा, तीसरे दिन पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
'उनके जैसा कोई नहीं था...', 'गैगस्टर' में कैसे हुई थी कंगना रनौत की कास्टिंग? अनुराग बसु ने किया खुलासा
'उनके जैसा कोई नहीं था...', 'गैगस्टर' में कैसे हुई थी कंगना रनौत की कास्टिंग? अनुराग बसु ने किया खुलासा
'महावतार परशुराम' से विक्की कौशल का दमदार पोस्टर रिलीज, मेकर्स ने दिया महान योद्धा का संदेश
'महावतार परशुराम' से विक्की कौशल का दमदार पोस्टर रिलीज, मेकर्स ने दिया महान योद्धा का संदेश

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: जहाजों पर हमला..भारत क्या देगा जवाब? | Iran Attack | Hormuz | Trump
Saas Bahu Aur Saazish: Vasudha की बेबसी! Karishma के इशारों पर Dev कर रहा torture, घर बना नर्क
Iran-US War: होर्मुज संकट पर अमेरिका का कड़ा रुख ! | Strait Of Hormuz | Trump
Iran US War Update: भारत को जंग में घसीटना..ईरान की चाल ? | Hormuz | Trump | Breaking | Khamenei
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में PM Modi का धुंआधार प्रचार | Mamata Banerjee | TMC | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युद्ध या शांति... दोबारा पाकिस्तान जाने के लिए तैयार US डेलीगेशन, जेडी वेंस की जगह किसे भेज रहे ट्रंप?
युद्ध या शांति.. दोबारा पाक जाने के लिए तैयार US डेलीगेशन, जेडी वेंस की जगह किसे भेज रहे ट्रंप?
अप्रैल में ही आसमान से बरसने लगी आग! MP, झारखंड समेत छत्तीसगढ़ में तापमान 45 डिग्री के पार
अप्रैल में ही आसमान से बरसने लगी आग! MP, झारखंड समेत छत्तीसगढ़ में तापमान 45 डिग्री के पार
KKR Playoff Scenario: 7 मैच में एक जीत, फिर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स? जानें समीकरण
7 मैच में एक जीत, फिर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स? जानें समीकरण
Vaazha 2 Worldwide Box Office: 200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बातचीत
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बात
'उनके जैसा कोई नहीं था...', 'गैगस्टर' में कैसे हुई थी कंगना रनौत की कास्टिंग? अनुराग बसु ने किया खुलासा
'उनके जैसा कोई नहीं था...', 'गैगस्टर' में कैसे हुई थी कंगना रनौत की कास्टिंग? अनुराग बसु ने किया खुलासा
Video: पठानों का स्वैग, बारात में पहुंचे बच्चों ने मेहमानों के बीच चलाई AK-47, वीडियो वायरल
पठानों का स्वैग, बारात में पहुंचे बच्चों ने मेहमानों के बीच चलाई AK-47, वीडियो वायरल
Embed widget