एक्सप्लोरर

'बॉर्डर' का आइकॉनिक गाना 'संदेशे आते हैं' बनाते समय खूब रोए थे अनु मलिक, जानें किस्सा

Anu Malik News: अनु मलिक ने जब 'संदेशे आते हैं' बना रहे थे तो ये गाना बन नहीं पा रहा था. जावेद अख्तर ने उनपर भरोसा जताते हुए उन्हें कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाईं कि मलिक के इमोशन्स बाहर आ गए.

सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' साल 2026 में रिलीज के लिए तैयार है और फिल्म का पहला गाना ‘घर कब आओगे’ का टीजर रिलीज हो चुका है.

ये गाना 'संदेशे आते हैं' का रीमेक है, जिसमें इमोशन पुराने और संगीत नया होने वाला है. बॉर्डर का पहला आइकॉनिक गाना 'संदेशे आते हैं' आज भी बजता है तो लोगों के दिल और आंखें दोनों ही नम हो जाती हैं, क्योंकि ये गाना सिर्फ एक गाना नहीं है, बल्कि सीमा पर तैनात सैनिक के बलिदान, मां की ममता और प्रेमिका के प्यार को शब्दों में पिरोकर बनाया गया है. हालांकि, गाना बनाना आसान नहीं था, क्योंकि उस वक्त म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनु मलिक जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे थे.

गाना बनाते समय खूब रोए थे अनु मलिक

'संदेशे आते हैं' को बनाने के लिए सबसे जरूरी थे इमोशन. अनु मलिक उस वक्त हल्के-फुल्के गाने बनाना चाहते थे, जैसे 'गर्म चाय की प्याली' और 'ऊंची है बिल्डिंग', लेकिन जब जेपी दत्ता और जावेद अख्तर ने उन्हें गाना बनाने के लिए कहा तो वे दुविधा में पड़ गए कि गाने को कैसे बनाए.

गाने में इमोशन भरने के लिए जेपी दत्ता ने उन्हें बॉर्डर पर तैनात सैनिकों की फोटोज दिखाई, जिसे देखकर वे खूब रोए. पहले उन्होंने प्रेम से भरा गीत बनाया, जो अच्छा था, लेकिन उसमें वो तड़प और ममता नहीं थी, जो जेपी दत्ता और जावेद साहब चाहते थे.

ऐसे में गाने को सुना गया है, लेकिन रिजेक्ट कर दिया गया. जेपी दत्ता का कहना था कि वे और अच्छा कर सकते हैं, इसलिए उन्होंने दोबारा अनु मलिक को बर्फ में ढके जवानों की तस्वीरें दिखाईं और वे फिर रोने लगे. अनु मलिक ने ठान लिया था कि वे इस बार हर आंसू को धुन में बदलकर ही दम लेंगे. इतनी मेहनत के बाद गाना बनकर तैयार हुआ.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

सिर्फ 7-8 मिनट में तैयार हुई थी 'संदेशे आते हैं' की धुन

'संदेशे आते हैं' गाना बहुत लंबा था. पहले गाने की अवधि 11 मिनट की थी, लेकिन बाद में इसे साढ़े सात मिनट में पूरा किया. जावेद साहब को गाना पहले अधूरा लगा और गाने को पूरा करने के लिए उन्होंने 'गुजरने वाली हवा वाला' के पैराग्राफ को जोड़ा. इस पैराग्राफ में मां की ममता और सच्ची दोस्ती को पिरोकर शब्दों में लिखा गया, और आखिरी समय में भी अनु मलिक ने गाने की धुन को सिर्फ 7-8 मिनट में तैयार किया था.

धुन और लिरिक्स के संगम से गाना बनाने के लिए सोनू निगम और रूप सिंह राठौर को चुना गया, जिन्हें उस वक्त ज्यादा लोग नहीं जानते थे. अनु मलिक दोनों के साथ काम करना चाहते थे और उन्हीं के कहने पर सोनू निगम और रूप सिंह राठौर को 'संदेशे आते हैं' दिया गया. एक महीने से ज्यादा की मेहनत के बाद ये गाना तैयार हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget