एक्सप्लोरर

अंकिता लोखंडे ने बॉयफ्रेंड को बताया अपनी 'स्ट्रैंथ', लिखी ये खास बात

सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट से फ्लैट की ईएमआई कटने के दावे को अंकिता लोखंडे ने खारिज किया और इसके सबूत सबके सामने रखे. उनके ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन ने उनका समर्थन किया है. वहीं अंकिता ने विक्की को अपनी मजबूती बताई.

सुशांत सिंह राजपूत केस में प्रवर्तन निदेशालय धन शोधन के एंगल से भी जांच कर रही है. जांच के दौरान ईडी ने दावा किया कि सुशांत के अकाउंट से उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड रही अंकिता लोखंडे के फ्लैट की ईएमआई कट रही थी. अंकिता ने ईडी के इन आरोपों को खारिज किया है और कहा कि उनके फ्लैट की ईएमआई उनके अकाउंट से ही कटती है. इसका सबूत भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया. इस मामले में उनके ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन ने उनका समर्थन किया है.

अकिंता लोखंडे ने शनिवार को सबूत के तौर पर अपने फ्लैट के रजिस्ट्रेशन के पेपर और बैंक अकाउंट की डिटेल्स शेयर की थी. रजिस्ट्रेशन पेपर में बताया गया कि अंकिता ने ये फ्लैट 2013 में खरीदा था. इसके लिए उन्होंने 6 लाख 75 हजार रुपए की स्टाम्प ड्यूटी शुल्क भी जमा करवाया था. अंकिता की इस पोस्ट पर ब्वॉफ्रेंड विक्की जैन कमेंट किया. उन्होंने लिखा,"हैट्स ऑफ मिस लोखंडे." इसके साथ ही उन्होंने दिल वाला इमोजी शेयर किया.

यहां देखिए विक्की जैन का कमेंट-

अंकिता लोखंडे ने बॉयफ्रेंड को बताया अपनी 'स्ट्रैंथ', लिखी ये खास बात

अंकिता ने भी विक्की जैन के इस कमेंट पर रिएक्शन दिया. उन्होंने लिखा,"मेरी मजबूती बनने के लिए विक्की जैन धन्यवाद, धन्यवाद और धन्यवाद." इसके साथ अंकिता ने भी दिल वाली इमोजी शेयर किया. विक्की जैन के अलावा सुशांत के सिंह के फैंस ने भी अंकिता को सपोर्ट किया और उन्हें सुशांत की सही पसंद बताया.

यहां देखिए अंकिता लोखंडे का इंस्टाग्राम पोस्ट-

अंकिता ने अपनी पोस्ट में लिखा था, "मैं यहां सभी आशंकाओं को खारिज करती हूं. मैं एक पारदर्शी हूं. मेरेा फ्लैट के रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ मेरे बैंक अकाउंट (01/01/2019 से 01/03/2020 की डिटेल्स है. मेरे बैंक अकाउंट से हर महीने मेरी ईएमआई कटती है, जिसे मैंने हाइलाइट किया हुआ है. इसके अलावा मेरे पास कुछ कहने के लिए नहीं है."

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त गणेश हिरवकर का आरोप, 'आत्महत्या नहीं, उनकी हत्या हुई'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जना नायकन' ने 8वें दिन कमल हासन की 'विक्रम' के उड़ाए परखच्चे, ओपनिंग वीक पर बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने 8वें दिन 'विक्रम' के उड़ाए परखच्चे, ओपनिंग वीक पर बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
Koshu Jain Prayer Meet: रणधीर कपूर से संजय कपूर तक, कोशु जैन की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स
रणधीर कपूर से संजय कपूर तक, कोशु जैन की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स
फकीर ने बदल दी थी मोहम्मद रफी की जिंदगी, जानें पंजाब का लड़का कैसे बना बॉलीवुड का दिग्गज सिंगर?
फकीर ने बदल दी थी मोहम्मद रफी की जिंदगी, जानें पंजाब का लड़का कैसे बना दिग्गज सिंगर?
Box Office Day 2 Live Updates: दूसरे दिन शतक जड़ेगी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे'? दोपहर 3 बजे तक कलेक्शन 76 करोड़ के पार
Live Updates: दूसरे दिन शतक जड़ेगी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे'? 3 बजे तक कलेक्शन 76 करोड़ के पार

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget