एक्सप्लोरर

#MeToo : अनिर्बान दास पर लगा एक और आरोप, एक्ट्रेस बोली- मुझे बता रहे थे मास्टरबेशन की स्टोरी

#MeToo: अनिर्बान दास ब्लाह पर शोषण का आरोप लगाते हुए अभिनेत्री मीरा ओमर ने बताया है कि वो मुंबई में अपना एक्ट्रेस बनने का सपना साकार करने के लिए आई थीं. ऐसे में वो अनिर्बान की एजेंसी क्वान पहुंची थी.

क्वान एंटरटेनमेंट के फाउंडर अनिर्बान दास ब्लाह पर एक और महिला ने यौन शोषण के आरोप लगाया हैं. दीपिका पादुकोण के एक इंप्लाई और 'द लिव लव लाफ फाउंडेशन' के ट्रस्टी अनिर्बान दास ब्लाह पर शोषण का आरोप लगाते हुए अभिनेत्री मीरा ओमर ने बताया है कि वो मुंबई में अपना एक्ट्रेस बनने का सपना साकार करने के लिए आई थीं. ऐसे में वो अनिर्बान की एजेंसी क्वान पहुंची थी. मीरा ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात ठीक नहीं रही थी जिसके बाद अनिर्बान ने उन्हें कॉन्टेक्ट किया. मीरा ने कहा, "उन्होंने मुझे कॉन्टेक्ट कर टीम के साथ मीटिंग के लिए पूछा. मैंने उन्हे सच बता दिया जिसके बाद वो मुझसे बोले, सुनो, मेरी टीम बहुत ही बेसिक है. वे केवल उन लड़कियों के लिए जाते हैं जो आज टॉप पर हैं. वो नहीं जानते की किसी के भीतर के सितारे को कैसे पहचानकर उसे स्टार कैसे बनाया जाता है. सिर्फ मैं ही हूं जो समझता हूं कि किसी को स्टार कैसे बनाया जाता है. मैं ऐसी चीज देखता और पहचानता हूं जिसे कोई और नहीं देख सकता. मैं इसलिए ही जाना जाता हूं." राखी ने बताया था ड्रग्स एडिक्ट, तनुश्री दत्ता ने किया 10 करोड़ का मानहानि का केस अनिर्बान के साथ हुई इस बातचीत के बाद मीरा काफी प्रोत्साहित महसूस करने लगीं, जिसके बाद दोनों के बीच एक प्राइवेट मीटिंग तय हुई. मीरा ने बताया, "उन्होंने मुझे अपने वर्क प्लेस पर बुलाया क्योंकि उनका मानना था कि पब्लिक प्लेस पर मुलाकात होगी तो लोग इस बारे में कुछ गलत सोचेंगे. उन्होंने साफ कहा भी था कि वो नहीं चाहते कि किसी भी तरह की खबरें बनें." मीरा ने बताया कि ब्लाह अपनी महिमा का कैसे बखान कर रहा था. मीरा ने बताया, "जो भी उन्होंने उस रात कहा वो सिर्फ इसी बारे में था कि वो कैसे लड़कियों को शर्म से हटाकर उनके भीतर की सेक्सीनेस को बाहर लाते हैं जिससे पुरूषों के भीतर इच्छाएं पनपती हैं." #MeToo : प्रत्यूषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज ने बताई आपबीती, कहा- पुरुष का भी होता है रेप  मीरा ने कहा, "अनिर्बान ने कहा कि इसी बातें स्टार बनाती हैं. इसके आगे बात करते हुए उन्होंने मुझे एक केस के बारे में बताया कि एक लड़की उनसे मिलने आई थी जो बेहद खूबसूरत थी लेकिन बहुत ही शर्मीली थी. तो उन्होंने इसे अपने उसी घर की बालकनी में लॉक कर दिया था जिसमें वो बैठे थे और फिर उसे मास्टरबेट करने के लिए फोर्स किया. उन्होंने मुझे ये बात ऐसे बताई जैसे की उन्हें इसपर गर्व है. इसके बाद उन्होंने मुझे उस महिला की तस्वीर भी दिखाई जिसके साथ वो उन दिनों काम कर रहे थे. तस्वीर दिखाते हुए उन्होंने मुझे उन बदलावों के बारे में बताया जो उस लड़की में काम करने से पहले थे और बाद में थे." #MeToo: अनु मलिक को ‘इंडियन आइडल’ से निकाले जाने से खुश हैं सिंगर श्वेता पंडित मीरा ने बताया कि वो सिर्फ तारीफें किये जा रहे थे. मीरा ने कहा, "अनिर्बान ने कहा कि वो मेरी मदद कर सकते हैं लेकिन सिर्फ तब ही जब मैं खुद को पूरी तरह से उन्हें समर्पित कर दूंगी. मुझे याद है मैं उस समय उनकी बात पूरी तरह से नहीं समझ पाई थी लेकिन फिर भी इसके लिए मुझे बहुत बुरा लगा था. ये पहली बार था कि जब मैं इंडस्ट्री में किसी इतने बड़े इंसान के साथ काम करने के बेहद करीब थी और मैं बहुत ही बेसब्री से कदम आगे बढ़ाना चाहती थी." इस मुलाकात के बाद अनिर्बान ने उन्हें एक असाइनमेंट दे दिया. मीरा ने आगे कहा, "उन्होंने कहा कि मैं कल्पना करूं कि मैं इंटरनेशनल फैशन एक कवर फोटोशूट करा रही हूं और अब इसके लिए मुझे सेक्सी लुक्स देने हैं और सेक्स अपली करनी है. उन्होंने इन लुक्स को मेरा काम बताया."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Katrina Kaif Photo With Boy: कैटरीना कैफ ने बेटे विहान संग शेयर की पहली फोटो, पार्क में खेलती आईं नजर
कैटरीना कैफ ने बेटे विहान संग शेयर की पहली फोटो, पार्क में खेलती आईं नजर
जब कैटरीना कैफ के सामने डायलॉग भूल गए थे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, बोले- लोग गलतियों को पसंद करते हैं
जब कैटरीना कैफ के सामने डायलॉग भूल गए थे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, बोले- लोग गलतियों को पसंद करते हैं
'रामायण' में हनुमान बनेंगे सनी देओल, किरदार को लेकर बोले- ये आसान नहीं
'रामायण' में हनुमान बनेंगे सनी देओल, किरदार को लेकर बोले- ये आसान नहीं
रामानंद सागर की रामायण में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, फिर ऐसे मिला ऐतिहासिक श्रीराम का रोल
रामानंद सागर की रामायण में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, फिर ऐसे मिला ऐतिहासिक श्रीराम का रोल

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget