एक्सप्लोरर

अनिल कपूर ने नाना पाटेकर को निकलवा दिया था अपनी फिल्म से बाहर, अब छलका एक्टर का दर्द, कही ऐसी बात

Nana Patekar On Anil Kapoor: नाना पाटेकर और अनिल कपूर के बीच अच्छी दोस्ती है. दोनों एक्टर बड़े पर्दे पर साथ भी काम कर चुके हैं. लेकिन कभी अनिल ने अपनी एक फिल्म से नाना को बाहर करवा दिया था.

Nana Patekar On Anil Kapoor: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर नाना पाटेकर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों से इंकार किया था. उन्होंने तनुश्री के आरोपों को झूठा बताया था. वहीं इंटरव्यू में ही नाना पाटेकर ने अनिल कपूर से जुड़े एक किस्से के बारे में भी बात की.

बता दें कि अनिल कपूर और नाना पाटेकर बड़े पर्दे पर साथ नजर आ चुके हैं. लेकिन अनिल कपूर ने अपनी एक फिल्म से नाना पाटेकर को बाहर करवा दिया था. इसे लेकर नाना ने इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है. आइए जानते है कि एक्टर ने क्या कहा है. 

1989 की फिल्म 'परिंदा' से जुड़ा है किस्सा

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nana Patekar (@iamnanapatekar)

यह किस्सा फिल्म परिंदा से जुड़ा है. यह फिल्म साल 1989 में रिलीज हुई थी. इसमें नाना पाटेकर और अनिल कपूर के अलावा माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ ने भी काम किया था. वहीं इस फिल्म का निर्देशन किया था विधु विनोद चोपड़ा ने. इसके प्रोड्यूसर भी विधु ही थे.

इनसिक्योरिटी के चलते अनिल कपूर ने उठाया था ऐसा कदम

नाना ने 'द लल्लनटॉप' को दिए इंटरव्यू में कहा कि, ''पहले नसीरुद्दीन शाह को अन्ना का किरदार निभाना था, लेकिन बाद में मैंने खुद ही यह किरदार निभा लिया. क्योंकि नसीरुद्दीन शाह पीछे हट गए. अनिल और मैंने खूब रिहर्सल की. मैंने छह महीने तक तैयारी की. मैंने हाल ही में अनिल से पूछा, तुमने विनोद से मुझे फिल्म से हटाने के लिए कहा था? उन्होंने कहा कि मुझे लगा कि नाना को क्यों स्टार बनाऊं? जाहिर है कि अगर तुम जैकी का किरदार निभाते तो तुम स्टार बन जाते. मैंने अनिल से कहा कि तुम मुझे जो भी रोल दोगे, मैं वैसे भी स्टार बन जाऊंगा. कोई तुम्हारी तरफ नहीं देखेगा.''

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

एक्टर ने आगे कहा कि, ''आजकल अनिल और मेरे बीच सब ठीक है. लेकिन उस समय वह एक स्टार थे. उन्होंने विनोद से मुझे फिल्म से बाहर करने के लिए कहा और उन्होंने ऐसा किया. मैं भी बाहर चला गया. तीन-चार महीने बाद विनोद मेरे पास आए. उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं अन्ना का किरदार निभा सकता हूं. पहले तो मुझे गुस्सा आया, फिर मैंने हामी भर दी.''

परिंदा ने की थी 9 करोड़ रूपये की कमाई

आज से करीब 35 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'परिंदा' ने बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ रूपये की कमाई की थी. इसमें जहां अनिल कपूर, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित ने अहम रोल निभाया तो वहीं सुरेश ओबेरॉय और टॉम आल्टर ने साइड रोल किया था. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो नाना पाटेकर को बॉलीवुड में आखिरी बार विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ (The Vaccine War) में देखा गया था. वहीं दूसरी ओर अनिल कपूर इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 3 को होस्ट कर रहे हैं. इसके एक एपिसोड के लिए उन्हें 2 करोड़ रुपये फीस दी जा रही है. 

यह भी पढ़ें: अभिषेक से हो गई थी सगाई, फिर क्यों बच्चन परिवार की बहू नहीं बन पाईं करिश्मा कपूर, किसने तोड़ा रिश्ता?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धक्के खाने पड़ेंगे, गालियां सुननी पड़ेंगी', परेश रावल ने दोनों बेटों से क्यों कहा ऐसा?
'धक्के खाने पड़ेंगे, गालियां सुननी पड़ेंगी', परेश रावल ने दोनों बेटों से क्यों कहा ऐसा?
सायरा बानो ने बर्थडे पर खोला पुरानी यादों का पिटारा, दिलीप कुमार को याद कर हुईं इमोशनल
बर्थडे पर दिलीप कुमार को याद कर इमोशनल हुईं सायरा बानो, शेयर की पुरानी तस्वीरें
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
बॉक्स ऑफिस पर 12 हजार करोड़ कमाने वाली 'द ओडिसी' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख पाएंगे?
बॉक्स ऑफिस पर 12 हजार करोड़ कमाने वाली 'द ओडिसी' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख पाएंगे?

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget