एक्सप्लोरर

अमजद खान के अभिनेता भाई इम्तियाज खान का मुंबई में निधन, कई फिल्मों में किया था काम

अमजद खान के भाई इम्तियाज खान का मुंबई में निधन हो गया. हार्ट अटैक के कारण उनकी मृत्यु हुई.

मुंबई: फिल्म 'शोले' में गब्बर के नाम से मशहूर हुए अभिनेता अमजद खान के भाई और अपने दौर के मशहूर अभिनेता रहे जयंत के बेटे इम्तियाज खान का सोमवार की शाम को हार्ट अटैक के चलते मुंबई में अपने घर पर ही निधन हो गया. वे 77 साल के थे.

हालांकि इम्तियाज को अपने बड़े भाई अमजद की तरह हिंदी फिल्मों में लोकप्रियता नहीं मिल पाई थी, लेकिन उन्होंने कई बड़ी और सुपरहिट फिल्मों में काम किया था. ऐसी फिल्मों में यादों की बारात, धर्मात्मा, दयावान, बंटी और बबली का नाम लिया जा सकता है.

इसके अलावा उन्होंने प्रतिज्ञा, दस नंबरी, काला सोना, अपराधी, प्यारा दोस्त, तहखाना, दरवाजा, दो गज जमीन के नीचे, चोर पुलिस, महा बदनाम, जुल्म की हुकूमत, गैंग, हलचल जैसी सैंकड़ों फिल्मों में काम किया.

इम्तियाज फिल्मों, टीवी सीरियल्स और गुजराती स्टेज की जानी-मानी एक्टर कृतिका देसाई के पति थे. कृतिका देसाई ने एबीपी न्यूज़ से फोन पर बात करते हुए इम्तियाज खान के निधन की पुष्टि की. अंतिम संस्कार से जुड़े सवाल पर कृतिका देसाई ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि वे सभी दुबई से एक रिश्तेदार के आने का इंतजार कर रहे हैं, उनके आते ही इम्तियाज की अंतिम क्रिया का फैसला लिया जाएगा.

उल्लेखनीय है इम्तियाज और कृतिका की उम्र में 25 साल का फासला था. इस संबंध में दिये गये एक पुराने इंटरव्यू में कृतिका ने कहा था, "मेरे पति और मैं एक-दूसरे से काफी अलग हैं. हमारा धर्म, दुनिया को देखने का हमारा नजरिया, हमारी खाने-पीने की आदतें (वो मांसाहारी हूं और मैं शाकाहारी) आदि. मगर हम खुश हैं क्योंकि हम अपनी आपसी भिन्नता को स्वीकार करते हैं." दोनों‌ की एक बेटी है जिसका नाम आयशा खान है.

ये भी पढ़ें-

Coronavirus: पीएम मोदी ने COVID-19 से लड़ने के लिए मांगे सुझाव, एक लाख रुपये तक मिलेंगे इनाम

रंजन गोगोई से पहले भी राज्य सभा सदस्य रह चुके हैं सुप्रीम कोर्ट के ये पूर्व चीफ जस्टिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
'हिम्मत नहीं है तो चुप रहना बेहतर है', भूमि पेडनेकर के बयान पर नेहा भसीन का तीखा रिएक्शन
'हिम्मत नहीं है तो चुप रहना बेहतर है', भूमि पेडनेकर के बयान पर नेहा भसीन का तीखा रिएक्शन
149 मिलियन व्यूज वाली अनुपम खेर की रील का आइडिया किसका था? प्रवीण डबास ने किया खुलासा
अनुपम खेर की वायरल रील का आइडिया किसका था? प्रवीण डबास ने खोला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget