एक्सप्लोरर

वैलेंटाइन डे पर आमिर खान प्रोडक्शंस का तोहफा: ‘एक दिन’ का पोस्टर रिलीज, जुनैद खान और साई पल्लवी आए साथ नजर

आमिर खान प्रोडक्शंस में बनी फिल्म 'एक दिन' का पोस्टर वैलेंटाइन डे पर हुआ रिलीज, आमिर खान और मंसूर खान जैसे दिग्गज फिल्ममेकर्स के रीयूनियन में बनी इस फिल्म में साई पल्लवी और जुनैद खान आएंगे नजर.

'एक दिन' एक ऐसी रोमांटिक और जादुई प्रेम कहानी का वादा करती है जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलेगी. इसके साथ ही, ये फिल्म आमिर खान और मंसूर खान जैसे दिग्गज फिल्ममेकर्स के रीयूनियन का गवाह बनेगी, जो 'जो जीता वही सिकंदर' और 'जाने तू... या जाने ना' जैसी कल्ट क्लासिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.

जुनैद और साई पल्लवी की जोड़ी

आमिर खान और मंसूर खान की वो सुपरहिट जोड़ी, जिसने हमें 'कयामत से कयामत तक' और 'जाने तू.. या जाने ना' जैसी क्लासिक फिल्में दी हैं, एक बार फिर एक प्यारी सी लव स्टोरी लेकर वापस आ गई है. जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर 'एक दिन' एक ऐसी कोमल और जादुई रोमांस की कहानी है, जो जज्बातों और रिश्तों की सादगी का जश्न मनाती है. ​टीजर रिलीज होने के बाद दर्शकों को इस जादुई प्रेम कहानी की एक झलक मिली है. इसमें जुनैद खान का वो प्यारा सा अनाड़ीपन और शर्मीला अंदाज, साई पल्लवी की सादगी और चमक के साथ एकदम फिट बैठ रहा है. फैंस प्यार के इस नए और ताज़ा अंदाज को पर्दे पर देखने के लिए अब और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)

'एक दिन' का पोस्टर रिलीज

वैलेंटाइन डे के खास मौके पर 'आमिर खान प्रोडक्शंस' ने 'एक दिन' का एक नया पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर में एक बहुत ही प्यारा और सुकून भरा पल कैद किया गया है: एक शांत से सुपरमार्केट में जुनैद और साई एक-दूसरे के सामने खड़े हैं, और साई के हाथ में एक मफिन है जिस पर एक मोमबत्ती जल रही है. यह छोटा सा लेकिन दिल छू लेने वाला पल उस कोमल और प्यारी प्रेम कहानी की झलक देता है जो इस फिल्म की जान है. पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'बस एक दिन ही काफी है टीजर अब आउट. देखिए #EkDin सिर्फ सिनेमाघरों में, 1 मई 2026 को'.

आमिर और मंसूर खान की जोड़ी
'एक दिन' के जरिए आमिर खान और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर मंसूर खान की आइकॉनिक जोड़ी लंबे समय बाद साथ वापसी कर रही है. इस जोड़ी ने पहले भी 'कयामत से कयामत तक', 'जो जीता वही सिकंदर', 'अकेले हम अकेले तुम' और 'जाने तू... या जाने ना' जैसी यादगार फिल्में दी हैं. अब एक बार फिर वे एक रोमांटिक लव स्टोरी के लिए साथ आए हैं, जो इस फिल्म को देखने की एक बड़ी वजह बन गई है. इस रीयूनियन ने फिल्म की और झलकियां देखने की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है.

​'आमिर खान प्रोडक्शंस' के बैनर तले बनी इस फिल्म में साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में हैं. सुनील पांडे के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 OTT Release: थिएटर पर करोड़ों कमा रही 'धमाल 4', जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे अजय की फिल्म
थिएटर पर करोड़ों कमा रही 'धमाल 4', जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे अजय की फिल्म
Alpha Day 9 BO: आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' ने नौवें दिन उड़ाए गर्दे, 50 करोड़ क्लब में एंट्री
आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' ने नौवें दिन उड़ाए गर्दे, 50 करोड़ क्लब में एंट्री
शहनाज गिल या राघव जुयाल, किसके पास है ज्यादा दौलत? जानिए रूमर्ड कपल की नेटवर्थ
शहनाज गिल या राघव जुयाल, किसके पास है ज्यादा दौलत? जानिए रूमर्ड कपल की नेटवर्थ
Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर कर रही धमाका, पढ़ें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म का क्या है डे-वाइज कलेक्शन? यहां जानें हर दिन का लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget