एक्सप्लोरर

नाबालिग अभिनेत्री छेड़छाड़ मामला: आरोपी की कोर्ट में पेशी आज, पत्नी ने एक्ट्रेस पर ही उठाए सवाल

बॉलीवुड की नाबालिग अभिनेत्री से छेड़छाड़ मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और कोर्ट में आज उसकी पेशी होगी.

नई दिल्ली/मुंबई:  विमान में बॉलीवुड की नाबालिग अभिनेत्री से छेड़छाड़ के आरोपी विकास सचदेवा नाम के युवक को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश करेगी. हालांकि आरोपी की पत्नी ने अपने आरोपी पति का बचाव करते हुए अभिनेत्री पर ही सवाल उठाए हैं.

9 दिसंबर है मामला

विकास सचदेवा नाम के शख्स पर आरोप लगे हैं कि हवाई यात्रा के दौरान उसने एक नाबालिग अभिनेत्री के साथ छेड़खानी की. 9 दिसंबर को एयर विस्तारा की फ्लाइट संख्या UK 981 दिल्ली से 9 बजकर 20 मिनट पर रवाना हुई, जो रात 11 बजकर 35 मिनट पर मुंबई पहुंची. आरोप हैं कि इसी विमान यात्रा के दौरान विकास सचदेवा ने अभिनेत्री से छेड़छाड़ की और उसे गलत तरीके से छुआ.

विमान के क्रू मेंबर्स ने नहीं की जायरा की मदद

अभिनेत्री का आरोप है कि घटना के बाद विमान के क्रू मेंबर्स ने उनकी मदद नहीं की. फ्लाइट से उतरने के बाद अभिनेत्री ने पूरी घटना सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर शेयर की.

इंस्टाग्राम पर फूटा अभिनेत्री का गुस्सा

वीडियो में अभिनेत्री ने कहा, ''आज मैं दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान में सवार थी, मेरे ठीक पीछे की ओर अधेड़ उम्र का एक व्यक्ति बैठा था जिसने दो घंटे की यात्रा को मेरे लिए बेहद तकलीफदेह बना दिया. मैंने इसे बेहतर ढंग से समझने के लिए फोन पर रिकॉर्ड करने की कोशिश की लेकिन केबिन की बत्तियां मद्धिम हो गई थी इसलिए ऐसा नहीं हो सका.'' इंटरनेट पर इस अभिनेत्री के समर्थन में लोग एकजुट हो गए. विस्तारा एयरलाइन ने टि्वटर पर एक बयान में कहा कि वह इस शिकायत को देखेगी और उसने कहा कि उसकी ‘‘ऐसे व्यवहार के लिए जीरो टॉलरेंस’’ की नीति है.

अभिनेत्री के समर्थन में आए लोग

वीडियो वायरल होने के बाद अभिनेत्री के समर्थन में देशभर से आवाज़ उठी और पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा.

विस्तारा ने डीजीसीए को सौंपी अपनी रिपोर्ट

पूरी घटना पर एयर विस्तारा, विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए को अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है और पीड़ित अभिनेत्री को हर संभव मदद का आश्वासन भी दे रही है. लेकिन आरोपी विकास सचदेवा के घरवालों का कुछ और ही कहना है, विकास की पत्नी ने उल्टा पीड़ित की नीयत पर ही सवाल उठा दिए हैं.

विकास की पत्नी ने एबीपी न्यूज़ से कहा है, ''अभिनेत्री लाईम लाइट में आने के लिए मेरे पति पर ऐसे आरोप लगा रही है. अगर सोते हुए किसी का पैर किसी से टच हो जाता है तो क्या आप उसे छेड़खानी कहेंगे?''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget