एक्सप्लोरर

Darlings Trailer: आलिया भट्ट की 'डार्लिंग्स' का शानदार ट्रेलर रिलीज, पति के अत्याचार के खिलाफ लड़ाई की दिखी कहानी

Darlings Trailer Out: आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म वो अपने पति के अत्याचार से तंग आकर उसी का किडनैप करती नजर आएंगी और फिर शुरू होगी फिल्म की दमदार कहानी.

Alia Bhatt Darlings Trailer Out: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बहुचर्चित फिल्म 'डार्लिंग्स' (Darlings) का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया के जरिए 'डार्लिंग्स' का ट्रेलर (Darlings Trailer) रिलीज किया है. फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा आलिया वाकई में एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं. ट्रेलर में पति के अत्याचारों के खिलाफ लड़ाई लड़ती वो इस फिल्म में नजर आएंगी. 'गंगूबाई' के बाद रिलीज होने वाली ये आलिया की अगली फिल्म है.   

ट्रेलर की शुरुआत विजय वर्मा के डायलॉग के साथ होती है जो 'डार्लिंग्स' में आलिया भट्ट के पति का रोल प्ले कर रहे हैं. वो ये कहते नजर आ रहे हैं कि वो अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं और वो उसे छोड़कर जा रहे हैं. इसके बाद विजय वर्मा का अपहरण हो जाता है जिसकी कंप्लेन लिखाने आलिया भट्ट पहुंचती हैं पुलिस थाने. फिर इस राज से पर्दा भी उठता दिख रहा है कि विजय वर्मा के अपहरण में किसी और का नहीं बल्कि उनकी पत्नी हमजा का हाथ है. फिल्म की कहानी बेहद दिलचस्प लग रही है, वहीं आलिया का अभिनय भी बेहद शानदार है.  

'डार्लिंग्स' फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा, शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू नजर आएंगे. ट्रेलर में हर किसी का अभिनय जान फूंकता नजर आ रहा है. ये एक डार्क कॉमेडी फिल्म है जिसमें दर्शकों को मां-बेटी की जिंदगी देखने को मिलेगी. ये फिल्म आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के प्रोडक्शन हाउस Eternal Sunshine और शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने मिलकर तैयार की है. जसमीत के रीन इस फिल्म से डायरेक्शन के क्षेत्र में अपना पहला कदम रखने जा रही हैं. 

फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Jihar) डार्लिंग्स (Darlings) देख चुके हैं. उन्होंने इस फिल्म का रिव्यू करते इसे 5 स्टार भी दिए. आलिया ने फिल्म का ट्रेलर शेयर करने के साथ लिखा है, 'एक प्रोड्यूसर के तौर पर मेरी पहली फिल्म. काफी उत्साहित और नर्वस हूं इस ट्रेलर को आपके साथ शेयर करते हुए.' बता दें इस फिल्म से आलिया ने बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू किया है. फिल्म में अभिनय के साथ उन्होंने प्रोडक्शन की भी कमान संभाली है. 

ये भी पढ़ें:

साउथ सुपरस्‍टार Rajinikanth को इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ने किया सम्‍मानित, Aishwaryaa ने खुद को बताया 'प्राउड बेटी'

Pathaan: खत्म हुआ फैंस का इंतजार! सामने आया 'पठान' से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
Friday BO Collection: 'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget