एक्सप्लोरर

भारत-पाक तनाव पर पोस्ट करना सोनी राजदान को पड़ा भारी, बेटी आलिया की नागरिकता पर उठे सवाल

Soni-Alia: सोनी राजदान की भारत-पाक तनाव पर एक पोस्ट की वजह से विवाद हो गया है. इसके चलते सोनी की बेटी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की वफादारी पर भी सवाल उठ रहे हैं.

Soni Rajdan-Alia Bhatt Troll: बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट की ब्रिटिश नागरिकता पर एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं. दरअसल एक्ट्रेस की मां सोनी राजदान ने भारत और पाकिस्तान से 'संघर्ष विराम' की अपील की थी. हालांकि सोनी को ये पोस्ट करना भारी पड़ गया और लोगों ने उन्हें और आलिया भट्ट को ट्रोल करना शुरू कर दिया है.

सोनी राजदान ने पोस्ट में क्या लिखा था?
बता दें कि सोनी राजदान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा था, "सबसे ऊपर शांति पिटिशन पर साइन करें. बायो में लिंक है." इस पोस्ट के बाद से ही सोनी और आलिया ट्रोल्स के निशाने आ गई हैं. जिसके बाद सोनी ने अपना पोस्ट हटा  भीदिया, लेकिन नेटिज़ेंस अभी भी उनसे नाराज हैं, कई लोग देश के प्रति उनकी और आलिया की वफादारी पर सवाल उठा रहे हैं.

आलिया की नागरिकता पर उठे सवाल
सोनी के लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, "जबकि शांति आइडियल गोल है लेकिन ये स्वीकार करना जरूरी है कि वास्तव में संघर्ष को कौन बढ़ा रहा है. हमारे सैनिक बेहद सावधानी के साथ टारगेटेड ऑपरेशन कर रहे हैं, जबकि दूसरा पक्ष खुलेआम रेजिडेंशियल एरियार पर हमला कर रहा है और नागरिकों को मार रहा है. बिना कॉन्टेक्स्ट के शांति की अपील करना, खासकर जब हमारे लोग मर रहे हैं और हमारी सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं, जमीनी हकीकत से अलग लगता है. साथ ही, यह मैसेज किसी ऐसे व्यक्ति से आ रहा है जिसकी बेटी विदेशी नागरिकता रखते हुए भारत की सभी प्रीविलेज को एंजॉय कर रही है, ईमानदारी और जवाबदेही के बारे में चिंताएं पैदा करती है."


भारत-पाक तनाव पर पोस्ट करना सोनी राजदान को पड़ा भारी, बेटी आलिया की नागरिकता पर उठे सवाल

अपने बयान पर सोनी राजदान ने दी सफाई
वहीं यूजर को जवाब देते हुए सोनी ने लिखा, "शांति के लिए मेरी अपील भारत से नहीं बल्कि पाकिस्तान से थी. आखिरकार वे हमलावर हैं. हम बस जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं और यह सही भी है. मुझे लगता है कि लोगों ने निष्कर्ष निकाल लिया है. साथ ही यह एक जरनलाइज्ड स्टेटमेंट थी. उम्मीद है कि ये क्लियर हो गया होगा. मैं भी बाकी सभी की तरह नेचुरली सदमे में हूं. युद्ध एक भयानक चीज है. कोई भी व्यक्ति जो युद्ध से गुजरा है, वह किसी के लिए भी ऐसा नहीं चाहेगा."

एक अन्य ने कहा, "विश्वास नहीं होता कि आप राज़ी जैसी फिल्म का हिस्सा थे. प्लीज  अपनी फिल्म फिर से देखें. और फिर शांति की वकालत करें." इस पर दिग्गज अभिनेत्री ने जवाब दिया, "शांति दो देशों के बीच होनी चाहिए, जब तक कि आप यह न सोचें कि यह युद्ध पाकिस्तान अपने आप से लड़ रहा है?"

आलिया भट्ट के पास है ब्रिटिश नागरिकता
बता दें कि आलिया भट्ट ब्रिटिश नागरिकता रखती हैं. हालांकि उनका जन्म और पालन-पोषण भारत में हुआ है लेकिन उनकी मां सोनी राजदान ब्रिटिश ओरिजन की हैं और उनका जन्म ब्रिटेन में हुआ था. आलिया के पास ब्रिटिश पासपोर्ट है, जो उन्हें अपनी मां की सिटिजनशिप की वजह से मिला था.

 

ये भी पढ़ें:-Raid 2 Box Office Collection Day 12: दूसरे मंडे घटी ‘रेड 2’ की कमाई, फिर भी बनने वाली है 150 करोड़ी, चाहिए बस इतने करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
Video: देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदतमीजी, भीड़ में गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल
देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी, वायरल हुआ वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget