एक्सप्लोरर

साल में चार फिल्में क्यों करते हैं अक्षय कुमार? एक्टर ने बताई वजह, बोले- 'अगर मुझे काम मिल रहा है तो...'

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में साल में चार फिल्में करने की वजह का खुलासा किया है. उन्होंने ये क्लियर कर दिया कि उनका कम फिल्में करने का कोई इरादा नहीं है.

Akshay Kumar On Doing 4 Films: अक्षय कुमार बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार हैं. उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई तरह के किरदार निभाए हैं. वहीं जहां कई अभिनेता साल में इक्का-दुक्का ही फिल्में करते हैं तो सुपरस्टार की हर साल कई फ़िल्में सिनेमाघरों मे रिलीज होती हैं. इसके लिए एक्टर को कई बार ट्रोल भी होना पड़ता है. वहीं अब अक्षय ने साल में चार फिल्में करने पर चुप्पी तोड़ी है.

साल में चार फिल्में क्यों करते हैं अक्षय कुमार?
दरअसल पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में अभिनेता ने हमेशा की तरह अपनी सीधी-सादी ईमानदारी के साथ आलोचनाओं का जवाब दिया. खिलाड़ी कुमार ने कहा, "मुझे यह पसंद है. मुझे अलग-अलग किरदार निभाने में मज़ा आता है और क्यों नहीं? कुछ लोग शिकायत करते हैं कि मैं साल में चार फ़िल्में करता हूं, लेकिन मुझे ऐसा कोई कारण नहीं दिखता कि मुझे ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए. अगर मुझे काम मिल रहा है, तो मैं ज़रूर करूंगा. कुछ फ़िल्में चलती हैं और कुछ नहीं.

एक व्यक्ति को हर दिन काम करना पड़ता है और दफ़्तर जाना पड़ता है, वह घर पर बैठकर यह नहीं कह सकता कि 'अब मैं थोड़ा रुक जाता हूं.' मैं काम करना चाहता हूं. क्योंकि मैं 4 फ़िल्में करता हूं, इसलिए मैं अलग-अलग किरदार निभाना चाहता हूं और इससे मुझे बहुत खुशी मिलती है."

अक्षय का कम फिल्में करने का नहीं है कोई इरादा
अक्षय कुमार ने आगे कहा, "मैं उन किरदारों को निभाने की कोशिश करना चाहता हूं, इतने सारे निर्देशकों के साथ काम करना चाहता हूं और ऐसी कहानियां बताना चाहता हूं जो पहले नहीं बताई गई हैं. मैं बहुत खुश हूं कि मुझे सी. शंकरन नायर की कहानी बताने का मौका मिला. उससे पहले, स्काई फ़ोर्स, सरफिरा और कई और फ़िल्में थीं. मैं हमेशा जितना संभव हो उतना करीब पहुंचने की कोशिश करता हूं." एक्टर के इस बयान से साफ़ है कि उनका कम फिल्में करने का कोई इरादा नहीं है.

अक्षय कुमार वर्क फ्रंट
अक्षय कुमार की लेटेस्ट रिलीज फिल्म कॉमेडी-थ्रिलर हाउसफुल 5 है. इस फिल्म में  अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे, निकितिन धीर और जॉनी लीवर जैसे स्टार कलाकारों ने काम किया है. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये रिलीज के 12 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 170 करोड़ के करीब कमाई कर चुकी है. वहीं वर्ल्डवाइड इसने 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. 

ये भी पढ़ें:-Aamir Khan Top 5 Films: आमिर खान की इन 5 फिल्मों ने लूट लिया था बॉक्स ऑफिस, एक का तो कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office Day 8 Live Updates: 100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
The Odyssey BO Day 1 Live Updates: 'द ओडिसी' ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई, तोड़ डाला 'धमाल 4' का रिकॉर्ड
Live Updates: 'द ओडिसी' ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई, तोड़ डाला 'धमाल 4' का रिकॉर्ड
'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर खान के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं
'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर के बयान पर राखी का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं
3100 करोड़ी 'धुरंधर' के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने की बातचीत
3100 करोड़ी 'धुरंधर' के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम CM ने की बातचीत

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget