एक्सप्लोरर

व्यूवरशिप के मामले में 'लक्ष्मी' ने तोड़ा सुशांत सिंह की 'दिल बेचारा' का रिकॉर्ड, अक्षय कुमार ने इस मैसेज के साथ जताया फैंस का आभार

फिल्म 'लक्ष्मी' ने व्यूवरशिप के मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिया. फिल्म ने रिलीज होने के एक घंटे के भीतर ही व्यूवरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 'लक्ष्मी' ने सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया. अक्षय कुमार और डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने इस पर खुशी जताई है.

अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'लक्ष्मी' काफी विवादों के बाद 9 नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो गई. फिल्म को राघव लॉरेंस ने डायरेक्ट किया है. अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी के अलावा फिल्म में आयशा रजा मिश्रा, शरद केलकर, तरुण अरोड़ा, अश्विनी कलसेकर, मनु ऋषि चड्ढा, राजेश शर्मा और अन्य बेहतरीन कलाकर हैं. फिल्म को भले ही अच्छी रेटिंग ना मिली हो, लेकिन इसने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के मुताबिक, फिल्म ने व्यूवरशिप के मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिया. फिल्म ने रिलीज होने के एक घंटे के भीतर ही व्यूवरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इसी तरह का पोस्ट डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' की रिलीज के बाद भी किया था.

यहां देखिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार इंस्टाग्राम पोस्ट-

डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने फैंस का जताया आभार

डिज्नी प्लस हॉटस्टार की इंस्टा पोस्ट में फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा,"लक्ष्मी ने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया. ये डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग बनी है. प्यार के लिए आप सभी का आभार." फिल्म के रिलीज होने के बाद अक्षय कुमार ने भी फैंस का आभार जताया और एक बयान जारी किया.

अक्षय कुमार ने जताई खुशी

अक्षय कुमार ने इस बयान में कहा,"मैं बहुत खुश हूं और एन्जॉय कर रहा हूं, जो भी प्रतिक्रिया लक्ष्मी को मिल रही है. ये जानकर खुशी हुई कि पूरे देश की ऑडियंस और फैंस ने डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज के घंटे के अंदर इतना अच्छा रिस्पांस दिया. रिकॉर्ड तोड़ना किसे अच्छा नहीं लगता है- चाहे बॉक्स ऑफिस हो या फिर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हो. इस खुशी की कोई तुलना नहीं है."

ये भी पढ़ें-

Bihar Election Result: लेफ्ट की 16 सीटों पर जीत को लेकर स्वरा भास्कर ने जताई खुशी, जानिए नतीजों पर बॉलीवुड का रिएक्शन

In Pics: 48 साल की उम्र में कश्मीरा शाह ने किया जबरदस्त ट्रांस्फॉर्मेशन, खूब वायरल हो रही है तस्वीरें

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Day 5 Live Updates: मंगलवार को भी धुआंधार नोट छाप रही 'धमाल 4', 9 बजे तक 81 करोड़ के हुई पार
मंगलवार को भी धुआंधार नोट छाप रही 'धमाल 4', 9 बजे तक 81 करोड़ के हुई पार
Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle: अजय देवगन या अक्षय कुमार, बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में किसने मारी बाजी?
'धमाल 4' वर्सेस 'वेलकम टू द जंगल': अजय देवगन या अक्षय कुमार, बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में किसने मारी बाजी?
Rani Swarnkar: रातों-रात सुर्खियों में आईं रानी स्वर्णकार, जानिए कौन हैं वो हसीना, जिन पर गोविंदा ने खेला है बड़ा दांव
कौन है गोविंदा की नई हीरोइन रानी स्वर्णकार? 'चीची' की कमबैक फिल्म 'रूपा' में आएंगी नजर
Madan Mohan Death Anniversary: 'दिल ढूंढता है, लग जा गले...' जैसी गीतों के रचयिता संगीतकार मदन मोहन ने सेना में भी की थी नौकरी
'दिल ढूंढता है, लग जा गले...' जैसी गीतों के रचयिता संगीतकार मदन मोहन ने सेना में भी की थी नौकरी

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget