एक्सप्लोरर

Ajay Devgn vs Kiccha Sudeep: हिंदी भाषा को लेकर छिड़े विवाद के बीच आया सोनू सूद का रिएक्शन, कहा- अब दर्शक दिमाग घर पर नहीं...

Ajay Devgn vs Kiccha Sudeep: हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में दर्जा देने को लेकर ट्विटर पर अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बीच जुबानी जंग के बाद सोनू सूद ने भी इस पर टिप्पणी की है.

Ajay Devgn vs Kiccha Sudeep: हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में दर्जा देने को लेकर ट्विटर पर अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बीच जुबानी जंग के बाद सोनू सूद ने भी इस पर टिप्पणी की है. हाल ही में एक बातचीत में, अभिनेता ने कहा कि हिंदी को सिर्फ राष्ट्रभाषा नहीं कहा जा सकता है. बहस तब शुरू हुई जब सुदीप ने हाल ही में कहा कि "हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं है," सुदीप के इस बयान पर अजय देवगन ने आपत्ति जताई थी.

इसके बाद अजय ने ट्विटर पर सुदीप से पूछा कि वह अपनी फिल्मों को हिंदी में क्यों डब करते हैं? सुदीप ने बाद में स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी अनुवाद में खो गई थी और उनका अपने बयान से किसी को भड़काने का इरादा नहीं था. हालांकि बाद में  सुदीप ने खुद ही इस पर सफाई दी और कहा कि उनका किसी को आहत करने का कोई इरादा नहीं था, बल्कि इस स्टेटमेंट का ट्रांसलेशन में हुई गलती के चलते बदल गया. सुदीप की सफाई के बाद दोनों एक्टर्स ने इस ट्विटर वॉर को खत्म करते हुए एक दूसरे को दोस्त बताया. आपको बता दें कि सुदीप का ये बयान केजीएफ: चैप्टर 2, आरआरआर, और पुष्पा: द राइज जैसी दक्षिण की फिल्मों की सफलता के बारे में बोलते हुए यह टिप्पणी की.

सोनू सूद ने दिया ये रिएक्शन

सोनू ने पिछले कुछ वर्षों में खुद दक्षिण की कई फिल्मों में काम किया है. इस मुद्दे के बारे में IndianExpress.com से बात करते हुए, उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि हिंदी को सिर्फ राष्ट्रभाषा कहा जा सकता है. भारत की एक भाषा है, जो मनोरंजन है. यह वास्तव में मायने नहीं रखता कि आप किस उद्योग से संबंधित हैं. यदि आप लोगों का मनोरंजन करते हैं, तो वे आपसे प्यार करेंगे, आपका सम्मान करेंगे और आपको स्वीकार करेंगे."

यह कहते हुए कि दक्षिण की फिल्मों की सफलता "हिंदी फिल्मों के निर्माण के तरीके को बदल देगी," अभिनेता ने कहा कि फिल्म निर्माताओं को अब दर्शकों की संवेदनाओं का सम्मान करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा, "वह दिन गए जब लोग कहते थे कि 'अपना दिमाग छोड़ दो'. वे अपने दिमाग को पीछे नहीं छोड़ते और एक औसत फिल्म पर हजारों रुपये खर्च करते हैं. अब केवल अच्छे सिनेमा को ही स्वीकार किया जाएगा.''

सोनू जल्द ही तेलुगु फिल्म 'आचार्य' में पर्दे पर दिखाई देंगे, जिसमें चिरंजीवी और राम चरण के पिता-पुत्र की जोड़ी है. उनकी इस साल रिलीज होने वाली तमिल फिल्म 'थमिलरासन' भी है. इसके बाद, वह अक्षय कुमार-स्टारर ऐतिहासिक महाकाव्य 'पृथ्वीराज' में भी वो दिखाई देंगे. यह फिल्म पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की पहली फिल्म है और इसमें संजय दत्त भी हैं.

ये भी पढ़ें:- Ajay Devgn VS Kiccha Sudeep: ट्विटर पर हिंदी भाषा को लेकर भिड़े अजय देवगन और सुदीप किच्चा, जानिए क्या है पूरा मामला

ये भी पढ़ें:- Watch: शादी की सालगिरह नहीं, बिपाशा ने करन संग मनाईं मंकीवर्सरी, बीच पर दिखा कपल का रोमांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sunday Box Office Collection: संडे को ‘धमाल 4’ ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, 'अल्फा' ने भी बढ़ाई रफ्तार, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' सहित बाकी फिल्मों का हाल
संडे को ‘धमाल 4’ ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, 'अल्फा' ने भी बढ़ाई रफ्तार, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
Dhamaal 4 BO Day 3:अजय देवगन की 'धमाल 4' ने संडे को लूटा बॉक्स ऑफिस, तीसरे दिन बनी साल की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' ने संडे को लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- कलेक्शन
इम्तियाज अली की बेटी ने की सगाई, समंदर किनारे बॉयफ्रेंड ने घुटनों पर बैठ कर किया प्रपोज, फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग
इम्तियाज अली की बेटी ने की सगाई, समंदर किनारे बॉयफ्रेंड ने घुटनों पर बैठ कर किया प्रपोज
'चाइना से आया मेरा दोस्त...', कोविड के शिकार हुए कुमार सानू के बेटे, हॉस्पिटल से शेयर की वीडियो
'चाइना से आया मेरा दोस्त...', कोविड के शिकार हुए कुमार सानू के बेटे, हॉस्पिटल से शेयर की वीडियो

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget