एक्सप्लोरर

एडवांस बुकिंग में ऋतिक रोशन की 'विक्रम वेधा' को ऐश्वर्या राय की फिल्म ने दिया बड़ा झटका

Aishwarya Rai Vs Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन की 'विक्रम वेधा' और ऐश्‍वर्या राय की ‘पोन्नियन सेलवन 1’ एक साथ 30 सितंबर को रिलीज हो रही है. एडवांस बुकिंग में ऐश्‍वर्या की फिल्‍म काफी आगे निकल गई है.

Ponniyin Selvan I, Vikram Vedha Booking: रणबीर कपूर की फिल्‍म ‘ब्रह्‍मास्‍त्र’ की वजह से बॉक्‍स ऑफिस के दिन फिर से सुधरते नजर आ रहे हैं. बायकॉट ट्रेंड समेत कई अन्‍य कारणों से पिछली रिलीज कई फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर बुरी तरह पिटती दिखी थीं. अब लोग एक बार फिर से बड़ी संख्‍या में थियेटर्स का रुख करने लगे हैं. इसका फायदा यकीनन इस शुक्रवार रिलीज हो रही फिल्‍मों पर भी देखने को मिलेगा. एक साथ दो बड़ी फिल्‍में आ रही हैं. एक तरफ ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) है तो दूसरी तरफ ऐश्‍वर्या राय (Aishwarya Rai) की ‘पोन्नियन सेलवन 1’ (Ponniyin Selvan I).

30 सितंबर को रिलीज हो रही दोनों फिल्‍मों के बीच बॉक्‍स ऑफिस पर कड़ी टक्‍कर होने वाली है. हालांकि एडवांस बुकिंग की बात करें तो ऐश्‍वर्या की फिल्‍म आगे निकल चुकी है.

मणि रत्‍नम निर्देशित फिल्‍म ‘पोन्नियन सेलवन 1’ की कहानी चोल साम्राज्‍य पर आाधारित है और यह कितनी भव्‍य तरीके से बनाई गई है इसकी झलक ट्रेलर में लोगों ने देख ली है. ऐश्‍वर्या ने राजकुमारी नंदिनी का किरदार निभाया है और इसमें विक्रम, कार्थी, जयम रवि जैसे कई बड़े साउथ एक्‍टर्स हैं. फिल्‍म मूल रूप से तमिल में बनाई गई है और इसे डब कर हिंदी समेत दूसरी साउथ की भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है.

‘पोन्नियन सेलवन 1’ की एडवांस बुकिंग 

एडवांस बुकिंग की बात करें तो साउथ में ‘पोन्नियन सेलवन 1’ को लेकर लोगों में गजब का क्रेज देखने को मिला. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को फिल्‍म की लिमिटेड एडवांस बुकिंग शुरू हुई और कुछ ही समय में सभी शो हाउसफुल हो गए. ऐसे में मॉर्निंग शो रखने पड़े. अब चेन्‍नई में हालत ये है कि सुबह साढ़े चार बजे के भी सभी शो फुल हो चुके हैं.

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह तक ‘पोन्नियन सेलवन 1’ के एक लाख 75 हजार से ज्‍यादा टिकट एडवांस में बुक हो चुके हैं. ऐसे में फिल्‍म ने एडवांस बुकिंग से साउथ में तीन करोड़ रुपये से ज्‍यादा का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है. ये सिर्फ साउथ का आंकड़ा है. हिंदी वर्जन के लिए अभी कुछ ही जगहों पर बुकिंग शुरू हुई है. इनमें अहमदाबाद और मुंबई जैसे शहर शामिल हैं.

'विक्रम वेधा' की एडवांस बुकिंग 

‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) की बात करें तो यह एक हिंदी फिल्‍म है, इसलिए उत्‍तर भारत में इसे ज्‍यादा स्‍क्रीन मिल सकती है. एडवांस बुकिंग की बात करें तो, सोमवार सुबह तक फिल्‍म के करीब 17 हजार टिकट बिके हैं. ऐसे में इसका ग्रॉस कलेक्‍शन 45 लाख के आसपास बताया जा रहा है. फिल्‍म में सैफ अली खान जैसे दमदार अभिनेता भी हैं. ट्रेलर भी लोगों को काफी पसंद आया है. अब असल में बॉक्‍स ऑफिस पर कौन बाजी मारता है, ये तो 'विक्रम वेधा' और ‘पोन्नियन सेलवन 1’ (Ponniyin Selvan I) के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा. 

यह भी पढ़ें:- 

अक्षय कुमार ने बेटी की बर्थडे पार्टी में ऐसे की मस्ती, Inside Video हो गया वायरल

Ram Setu Teaser: अक्षय कुमार की फिल्‍म 'राम सेतु' का दमदार टीजर रिलीज, एक्‍शन-रोमांच से है भरपूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 1 Prediction: थलपति विजय की फिल्म का हिंदी में होगा ऐसा हाल, बनेगी तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली मूवी
'जन नायकन' डे 1 बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन: थलपति विजय की फिल्म का हिंदी में होगा ऐसा हाल, बनेगी तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली मूवी
Tuesday Box Office Collection Live: मंगलवार को दोपहर 3 बजे 72 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
Live Updates: मंगलवार को दोपहर 3 बजे 72 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
FIFA WC 2026: संजय दत्त ने परिवार संग मनाया स्पेन की जीत का जश्न, पत्नी मान्यता ने शेयर किया वीडियो
FIFA WC 2026: संजय दत्त ने परिवार संग मनाया स्पेन की जीत का जश्न, पत्नी मान्यता ने शेयर किया वीडियो
अमिताभ बच्चन की हुई सर्जरी, अस्पताल से घर लौटे, एक दिन पहले KBC के सेट पर थे बिग बी
अमिताभ बच्चन की हुई सर्जरी, अस्पताल से घर लौटे, एक दिन पहले KBC के सेट पर थे बिग बी

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget