एक्सप्लोरर

साड़ी के नीचे पैडेड सूट पहनकर एक्ट्रेस ने शूट किया सीन, बोलीं- 'देखना चाहती थी लोग पहचानते हैं या नहीं'

Actress Wore Padded Suit Under Saree: कई बार एक्टर्स को फिल्मों और शोज के लिए कुछ ऐसा करना पड़ता है जो सभी को हैरान कर देता है. एक हसीना ने बी ऐसा ही कुछ किया, जिसके बारे में उन्होंने खुद बात की है.

Actress Wore Padded Suit Under Saree: बॉलीवुड में हर फिल्म और हर सीरीज के लिए कलाकारों को अलग-अलग तरह की जद्दोजहद करनी पड़ती है. कई बार एक्टर्स को कुछ अलग और कई बार चौंका देने वाले काम भी करने पड़ते हैं. बॉलीवुड की एक हसीना को भी ऐसा ही कुछ करना पड़ा. एक्ट्रेस को पैडेड सूट पहनना पड़ा और इस बारे में खुद उन्होंने ही खुलासा किया है.   

ये हसीना और कोई नहीं, बल्कि 'द केरला स्टोरी' से रातोरात फेमस होने वाली एक्ट्रेस अदा शर्मा हैं. अदा हाल ही में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'रीता सान्याल' में दिखाई दी हैं. इस सीरीज में एक्ट्रेस ने एक साथ कई रोल किए हैं. इसी सीरीज की शूटिंग के दौरान अदा ने साड़ी के अंदर पैडेट सूट पहना था.

'मैंने साड़ी के नीचे एक पैडेड सूट पहना था'
बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में अदा शर्मा ने कहा- 'शो में मेरे अलग-अलग भेष थे, एक फूड इंस्पेक्टर, जिसके लिए मैंने साड़ी के नीचे एक पैडेड सूट पहना था, एक वेट्रेस, एक सुरक्षा गार्ड, एक ईरानी फिल्म मेकर. मैं भेष बदलकर अनजान लोगों से बात करती थी ये देखने के लिए कि क्या वे पहचानते हैं कि ये अदा शर्मा है. मैं उन लहजों में बोलूंगी जिनकी हमने प्रैक्टिस की थी. ज्यादातर समय मैं कामयाब रही.'

'रीता सान्याल' के बारे में
'रीता सान्याल' एक लाइट लीगल कॉमेडी ड्रामा सीरीज है. इसे अभिरूप घोष ने डायरेक्ट और अमित खान ने लिखा है. कीलाइट प्रोडक्शंस के बैनर तले राजेश्वर नायर और कृष्णन अय्यर की बनाई गई इस सीरीज में अदा शर्मा के अलावा माणिक पपनेजा और अंकुर राठी भी अहम रोल में हैं.

अदा शर्मा का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर अदा शर्मा अब 'द गेम ऑफ गिरगिट' में नजर आएंगी. ये फिल्म ब्लू व्हेल ऐप पर बेस्ड है जिसमें श्रेयस तलपड़े और नंदिनी रैटली भी दिखाई देंगे. इसके अलावा अदा के पास फिल्म 'तुमको मेरी कसम' भी पाइपलाइन में है. विक्रम भट्ट की इस फिल्म में अनुपम खेर, ईशा देओल और दुर्गेश कुमार भी होंगे. 

ये भी पढ़ें: 'कंगुवा' को बॉबी देओल भी नहीं बचा पाए, 5 दिन में बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, जानें कलेक्शन

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office Day 8 Live Updates: 100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
The Odyssey BO Day 1 Live Updates: 'द ओडिसी' ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई, तोड़ डाला 'धमाल 4' का रिकॉर्ड
Live Updates: 'द ओडिसी' ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई, तोड़ डाला 'धमाल 4' का रिकॉर्ड
'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर खान के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं
'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर के बयान पर राखी का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं
3100 करोड़ी 'धुरंधर' के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने की बातचीत
3100 करोड़ी 'धुरंधर' के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम CM ने की बातचीत

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget