एक्सप्लोरर

जामिया प्रोटेस्ट पर बोलीं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा, 'अगर आगे ऐसा हुआ तो हम लोकतांत्रिक देश नहीं रहेंगे'

जामिया यूनिवर्सिटी में पिछले रविवार को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के पुलिस पर देशभर में सवालिया निशान उठ रहे हैं. साथ ही बॉलीवुड के कई हस्तियां भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर दे रहे हैं.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में 15 दिसंबर को नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच हुए झड़प को लेकर बॉलीवुड सितारे मुखर होकर कर छात्रों के सपोर्ट में आ गए हैं. वहीं कई बॉलीवुड सैलिब्रिटीज अभी भी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं. बॉलीवुड एकट्रेस परिणीति चौपड़ा ने पुलिस द्वारा छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है.

ट्विटर के जरिए उन्होंने देश के हालात पर भी चिंता व्यक्त की है. परिणीति ने ट्वीट किया, "हमें अपने देश को लोकतांत्रिक देश कहना बंद कर देना चाहिए. अगर नागरिकों का अपने विचार रखने पर हर बार ऐसा होता रहे तो CAA को भूल जाइए. हमें एक बिल पास करना चाहिए और अपने देश को लोकतांत्रिक देश कहना छोड़ देना चाहिए. अपने मन की बात कहने के लिए निर्दोष लोगों की पिटाई की जा रही है."

इस मामले में अब तक कई बॉलीवुड हस्तियां अपनी राय रख चुकी हैं. एक्टर राजकुमार राव ने छात्रों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई को निंदा की. उन्होंने कहा कि छात्रों के मामले में पुलिस ने जिस तरह की हिंसा का सहारा लिया, मैं उसकी निंदा करता हूं. लोकतंत्र में नागरिकों शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है. इसके साथ ही मैं किसी भी तरह की सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करने की भी निंदा करता हूं. किसी भी समस्या का समाधान हिंसा नहीं है.

परिणीति चोपड़ा, राजकुमार राव के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी समेत कई हस्तियां सोशल मीडिया पर छात्रों का सपोर्ट करती नजर आईं और छात्रों पर की गई कार्रवाई को गलत ठहराया है.

एक्टर रितेश देशमुख ने छात्रों के सपोर्ट में ट्विटर पर लिखा, "लोकतंत्र में हर आवाज को सुनना चाहिए चाहे वो एक हो या एक हजार. उन्होंने आगे लिखा कि मैं किसी भी तरह की हिंसा के समर्थन में नहीं हूं. हमें हमेशा अपनी पुलिस फोर्स पर गर्व है, लेकिन इस बार लेकिन इस बार उन्हें स्थिति निपटने के दौरान ज्यादा दयालु होना चाहिए था. हमारे छात्र ये सब डिजर्व नहीं करते है."

ये भी पढ़ें

Jamia Protest: छात्रों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई पर एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने जताया विरोध, पीएम मोदी से पूछा ये सवाल CAA: छात्रों के समर्थन में आईं बॉलीवुड हस्तियां, महेश भट्ट ने दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान किस मुल्क के नागरिक हैं? आमिर खान के भांजे ने क्यों नहीं ली भारत की नागरिकता
किस मुल्क के नागरिक हैं आमिर खान के भांजे इमरान खान? क्यों नहीं ली भारतीय नागरिकता?
आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, मुंबई पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन
आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन
The Vvaan Box Office: 'द वन' बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की चौथी सबसे बड़ी फिल्म, जानें- टोटल कलेक्शन
'द वन' बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की चौथी सबसे बड़ी फिल्म, जानें- टोटल कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! सुबह 11.30 बजे तक 16 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! सुबह 11.30 बजे तक 16 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget