By: एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | Updated at : 30 Jan 2018 10:30 PM (IST)
नई दिल्ली: 'देल्ही बेली' और फोर्स 2 जैसी फिल्में दे चुके डायरेक्टर अभिनय देव अब ब्लैकमेल लेकर आ रहे हैं. ये एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें अभिनेता इरफान खान और कीर्ति कुल्हारी मुख्य भूमिका में हैं. पहले ये फिल्म 30 मार्च को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब डेट आगे बढ़ा दी गई है. ये फिल्म अब 6 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
After #DelhiBelly, #AbhinayDeo’s quirky comedy titled #Blackमेल now to release on 6th April 2018 starring @irrfank, @IamKirtiKulhari, #ArunodaySingh, @divyadutta25 and @OmiOneKenobe. Produced by TSeries and RDP Motion Pictures.
— TSeries (@TSeries) January 30, 2018
ब्लैक मेल में इरफान खान और अभिनय देव पहली बार साथ काम कर रहे है. इस फिल्म में इरफान और कीर्ति के अलावा अरुणोदय सिंह, दिव्या दत्ता और ओमी वैद्य जैसे दमदार कलाकर भी नज़र आएंगे.
आपको बता दें कि इससे पहले इरफान खान फिल्म हिंदी मीडियम में नज़र आए थे जिसे काफी पसंद किया गया था. वहीं कीर्ति कुल्हारी 2016 में रिलीज हुई फिल्म पिंक से सुर्खियों में आईं. इसके बाद इंदु सरकार में कीर्ति मुख्य भूमिका में थीं. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ भी हुई. अब कीर्ति ब्लैकमेल में नज़र आने वाली हैं.
इस फिल्म को टी सीरीज मोशन पिक्चर्स और रमेश देव प्रोडक्शन प्रोड्यूसर कर रहा है.
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
Birthday: होटल में काम करने वाली वाणी कपूर कैसे बनीं एक्ट्रेस? अक्षय-अजय और रणवीर जैसे सुपरस्टार्स संग किया काम
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'