By: एबीपी न्यूज़/एजेंसी | Updated at : 10 Sep 2018 08:19 AM (IST)
मुंबई: बॉलीवुड निर्देशक कबीर खान ने अपने एक दशक लंबे फिल्मी सफर में कई प्रयोग किए हैं. उनका कहना है कि वह जोखिम उठाने में यकीन रखते हैं जो कई बार काम करता है और कई बार नाकाम रहता है, लेकिन उनकी कोशिश कभी अपने लिए सुरक्षित स्थिति हासिल करने की नहीं रही.
खान ने पीटीआई भाषा के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मेरा लक्ष्य पैसा कमाना और सुरक्षित होना नहीं था. सुरक्षित फिल्में बनाना और कामयाब होने से जिदंगी निरस हो जाती है. मेरा यकीन जोखिम लेने में है. कुछ फिल्में कामयाब होती हैं और कुछ नहीं.’’
उन्होंने कहा, ‘‘ अगर मैं ये समझ लूं कि ये मेरे लिए अच्छा है तो सफर मेरे लिए खत्म. मुझे उम्मीद है कि अपने करियर के अंत तक मैं खुद को खोजने की कोशिश कर रहा हूं और देख सकता हूं कि मुझे क्या रोमांचित करता है और क्या अलग अलग चीजें मैं कर सकता हूं. मेरी इच्छा कभी भी एक सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की नहीं रही.’’
Video: अमेरिकन शो पर निक जोनास ने समझाया रोका सेरेमनी का मतलब, ऑडियंस में थीं प्रियंका
खान ने ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी एक के बाद एक दो हिट फिल्में दी हैं लेकिन उनकी पिछली दो फिल्में ‘फैंटम’ और ‘ट्यूबलाइट’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई. बावजूद इसके खान ने जोखिम लेने का इरादा नहीं छोड़ा है.
उन्होंने कहा, ‘‘ ‘बजरंगी भाईजान’ छोटे अभिनेता के साथ भी अच्छा कर सकती थी लेकिन फिल्म में सलमान खान के होने से यह ज्यादा लोगों तक पहुंची.’’
निर्देशक की अगली फिल्म ‘83’ है जो भारतीय क्रिकेट टीम के पहले विश्व कप जीतने पर आधारित है. इस फिल्म में रनवीर सिंह मुख्य भूमिका में है.
Video: अभिनेत्री राधिका आप्टे के साथ खौफनाक महल के रहस्यों की सबसे बड़ी पड़ताल
Wednesday BO: बुधवार को 'स्पाइडर मैन' से 'धमाल 4' और 'जन नायकन' तक किसने किया कितना कलेक्शन? जानें- रिपोर्ट
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
पापा उदित नारायण जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका?