News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस ने कहा- भारत में लोकतंत्र खतरे में

अभिनेत्री का कहना है कि 'कलाकार, लेखक, तर्कवादी किसी न किसी रूप में निशाना बनाए जा रहे हैं और उन्हें चुप कराया जा रहा है.'

Share:

नई दिल्ली: अभिनेत्री व फिल्मकार नंदिता दास का कहना है कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है, कलाकारों, लेखकों व तर्कवादियों को किसी न किसी रूप में निशाना बनाया रहा है. उनका मानना है कि रूढ़िवादी और दक्षिणपंथी समूह तेजी से देश की नैतिक पुलिस बनते जा रहे हैं. चाहे संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को लेकर मचा हंगामा हो या फिर फिल्म 'एस दुर्गा' की स्क्रीनिंग को लेकर बवाल मचना हो या फिर हिंदी फिल्म उद्योग में पकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने की बात हो, भारत में रचनात्मक आजादी की सीमा पर बहस आए दिन छिड़ती रहती है और नंदिता को लगता है कि रचनात्मक आवाजों को दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

नंदिता ने कहा, "मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने कहा था : 'हमारी जिंदगी खत्म होने की शुरुआत उस दिन हो जाएगी, जिस दिन हम मायने रखने वाली चीजों के बारे में चुप्पी साध लेंगे.' इन दिनों चाहे मीडिया हो या कोई व्यक्ति हो, लोगों को स्वयं घोषित निगरानी समूहों द्वारा सेंसर किया जा रहा है या फिर लोग डर के कारण खुद ही अपने आपको सेंसर कर रहे हैं."

फिल्म 'फायर' की अभिनेत्री ने कहा, "रूढ़िवादी और दक्षिणपंथी समूह तेजी से देश की नैतिक पुलिस बन रहे हैं. इसी के साथ, आधिकारिक सेंसर निकाय ज्यादा कट्टर रुख अपना रहे हैं और उनके नियम ज्यादा से ज्यादा आत्मगत और मनमाने होते जा रहे हैं."

अभिनेत्री ने इस बात का उल्लेख किया कि 'कलाकार, लेखक, तर्कवादी किसी न किसी रूप में निशाना बनाए जा रहे हैं और उन्हें चुप कराया जा रहा है.'

उन्होंने कहा, "एक समाज तभी आगे बढ़ सकता है और विकास कर सकता है, जब इसे वैचारिक विभिन्नता और स्वतंत्र होकर सोचने का मौका दिया जाता है. यह संकुचित होती सोच लोकतंत्र और मानवीय प्रगति के लिए खतरा बनती जा रही है."

नंदिता के निर्देशन में बनी फिल्म 'मंटो' भारत में सितंबर में रिलीज होने की उम्मीद है. फिल्म में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी उर्दू लेखक सआदत हसन मंटो की भूमिका में नजर आएंगे.

Published at : 08 Jun 2018 10:56 PM (IST) Tags: Nandita das Manto Democracy
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल

नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल

'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट

'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट

करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट

करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट

'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म

'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म

Theatre Release This Week: इस हफ्ते थिएटर में नई फिल्मों की बाढ़, रिलीज होंगी 'जेलर 2' से 'नई नवेली' तक ये 6 धांसू मूवीज

Theatre Release This Week: इस हफ्ते थिएटर में नई फिल्मों की बाढ़, रिलीज होंगी 'जेलर 2' से 'नई नवेली' तक ये 6 धांसू मूवीज

टॉप स्टोरीज

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती

प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती