By: एजेंसी | Updated at : 25 Oct 2018 07:25 PM (IST)
मुंबई: अभिनेता अरबाज खान ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह ‘‘मी टू’’ आंदोलन का समर्थन करते हैं क्योंकि किसी को भी यह अधिकार नहीं है कि वह किसी दूसरे को प्रताड़ित करे. अरबाज ने यह भी कहा कि बेकसूर लोगों को नहीं फंसाया जाना चाहिए.
अरबाज ने कहा ‘‘किसी को भी यह अधिकार नहीं है कि वह दूसरे को प्रताड़ित करे. मैं ‘मी टू’ आंदोलन का पूरी तरह समर्थन करता हूं. यौन उत्पीड़न के पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए लेकिन हमें यह भी ध्यान देना होगा कि इस आंदोलन का दुरूपयोग न हो.’’
उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा ‘‘अभी इस तरह का माहौल है कि लोग किसी के भी द्वारा लगाए गए आरोपों पर फैसले ले रहे हैं. इन मुद्दों पर हमें समझदार होने की जरूरत है.’’
अरबाज ने कहा कि यह आंदोलन सुनामी की तरह है और चूंकि यह बिल्कुल नया है इसलिए लोग सुधारात्मक कदमों के बारे में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने में समय ले रहे हैं.
उन्होंने कहा ‘‘अगर आरोपी मानता है कि उसने गलत किया, वह उसके लिए माफी मांगता है, उसे पछतावा होता है तो .... मुझे पता नहीं कि हम इन चीजों को कैसे सुलझाएंगे. अभी जो माहौल है वह सुनामी की तरह है. कोई भी नहीं जानता कि निर्णय कैसे किया जाए और फिर क्या होगा.’’
अरबाज ने कहा ‘‘हमें समझदार लोगों की बात सुननी होगी. मुझे उम्मीद है कि अदालत इन मामलों के संबंध में नए कानून लाएगी. इस आंदोलन से कुछ सकारात्मक बदलाव होने की उम्मीद है.’’
अरबाज की नयी फिल्म ‘‘जैक एंड जिल’’ दो नवंबर को रिलीज होगी.
Cocktail 2 Box Office Collection Day 4 Live: चौथे दिन भी गर्दा उड़ा रही 'कॉकटेल 2', 7 बजे तक कलेक्शन 50 करोड़ के पार
सारा अली खान ने पाक एक्ट्रेस कुब्रा खान का बर्थडे किया सेलिब्रेट, शर्मिला टैगोर ने खिलाया मीठा
अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की जोड़ी ने हिलाया बॉक्स ऑफिस, 596% का मुनाफा, ब्लॉकबस्टर निकली फिल्म
Deool Band 2 BO Day 32: 'देऊळ बंद 2' ने 32वें दिन उड़ाए गर्दे, 2025 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म से किया 152 परसेंट ज्यादा कलेक्शन
10 साल की उम्र में NSD में समोसे पहुंचाते थे शाहरुख खान, पंकज कपूर का खुलासा
'ये बेहद दुखद घटना, कारणों की ईमानदारी से जांच हो', लखनऊ अग्निकांड पर बोले अखिलेश यादव
2026 टी20 वर्ल्ड कप से एलिमिनेट हुई पाकिस्तान, कोच वहाब रियाज ने इंग्लैंड में उड़ाए गुलछर्रे; वीडियो वायरल
OTT Releases: प्राइम वीडियो पर एंटरटेनमेंट का धमाका, 'ग्राम चिकित्सालय 2' समेत रिलीज हो रहीं ये 6 सीरीज
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप