News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

Quantico विवाद को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने मांगी माफी, कहा- नहीं था ऐसा इरादा

अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको में भारतीयों को आतंकवादी के रूप में दिखाए जाने को लेकर विवादों में घिरी प्रियंका चोपड़ा ने अब माफी मांग ली है.

Share:
नई दिल्ली: अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' में भारतीयों को आतंकवादी के रूप में दिखाए जाने को लेकर विवादों में घिरी प्रियंका चोपड़ा ने अब माफी मांग ली है. प्रियंका ने इस मामले को लेकर एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने अंजाने में किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर माफी मांगी है. प्रियंका ने कहा 'मैं इस बात से बेहद दुखी हूं कि क्वांटिको के हाल के कुछ एपिसोड्स से लोगों की भावनाएं आहत हुईं हैं. हमारी ये मंशा बिल्कुल नहीं थी. मैं सभी से माफी मांगती हूं. मुझे एक भारतीय होने पर गर्व है और ये कभी नहीं बदल सकता.' इससे पहले एबीसी नेटवर्क प्रियंका चोपड़ा के बचाव में आ गया था और सफाई देते हुए माफी मांगी थी. इस शो के लिए एबीसी ने कहा कि ''हम हालिया एपिसोड के लिए माफी मांगते हैं. प्रियंका चोपडा़ ना तो इस शो की डायरेक्टर हैं और ना ही इस इसकी कहानी वो लिखती हैं. उस एपिसोड में जो कुछ भी दिखाया गया है उस स्टोरीलाइन में प्रियंका चोपड़ा का कोई हाथ नहीं है.'' आगे चैनल ने बताया है कि यह एक फिक्शन सीरीज है और लोगों की भावनाएं आहत करने का उनका मकसद नहीं था. चैनल ने ये भी कहा है कि इसके लिए प्रियंका चोपड़ा को टारगेट करना ठीक नहीं. इस सीन को लेकर था विवाद प्रियंका चोपडा़ क्वांटिको में एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरिश का किरदार निभा रही हैं. हालिया एपिसोड 'द ब्लड ऑफ रोमियो' में दिखाया गया कि एक शख्स को न्यूयॉर्क पर आतंकी हमले के शक में गिरफ्तार किया जाता है और उसके पास रुद्राक्ष की माला मिलती है. एलेक्स के सहयोगी बताते हैं कि वो पाकिस्तानी है. लेकिन फिर एलेक्स यानि प्रियंका चोपड़ा कहती हैं, ''ये पाकिस्तानी नहीं है. इसके गले में रुद्राक्ष की माला है, यह भारतीय राष्ट्रवादी है. रूद्राक्ष पाकिस्तानी के गले में नहीं हो सकता. ये पाक को फंसाने की कोशिश कर रहा है."
Published at : 10 Jun 2018 10:34 AM (IST) Tags: quantico bollywood news Hollywood Priyanka Chopra Bollywood
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

Drishyam 3 BO Day 12  Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार

Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार

रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू

रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू

माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह

माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह

बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई

बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई

'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' ने रचा इतिहास, 'लोकाह चैप्टर 1' को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड

'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' ने रचा इतिहास, 'लोकाह चैप्टर 1' को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड

टॉप स्टोरीज

अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'

अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'

क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा

क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि

'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि