By: एबीपी न्यूज़, वेब डेस्क | Updated at : 01 Jun 2018 12:22 PM (IST)
मुंबई: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का रिश्ता अभी काफी नया है, ऐसा हम नहीं बल्कि खुद रणबीर ने कहा है. अब इस नए रिश्ते की गर्माहट दोनों के परिवारों में भी देखी जाने लगी है. हाल ही में ऋषि कपूर ने ट्विटर पर भट्ट परिवार का शुक्रिया अदा किया था. रणबीर की मैं नीतू कपूर अक्सर ही इंस्टाग्राम पर आलिया की तस्वीरों पर कमेंट करती रहती हैं.
इन सब के बाद अब रणबीर की बहन आलिया से करीबी बढ़ा रही हैं. दरअसल रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने आलिया को गिफ्ट में एक डायमंड ब्रेसलेट दिया है. आलिया ने रिद्धिमा के इस खास गिफ्ट की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लगाई है. आलिया ने रिद्धिमा का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, "बहुत अच्छा है, शुक्रिया रिद्धिमा कपूर साहनी इस ब्रेसलेट के लिए."
आपको बता दें कि बीते रोज़ आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो अपने पेट के साथ नजर आ रही हैं. इस तस्वीर पर नीतू कपूर ने कमेंट किया, “Awww.” प्यार का इशारा करने वाले इस कमेंट के साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी भी कमेंट किया. इसके बाद अलिया ने भी उनका अपने ही अंदाज़ में शुक्रिया अदा किया.
गौरतलब है कि फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में दोनों सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं. शूटिंग के दिनों से ही दोनों के करीब आने की खबरें आने लगी थीं. अभी हाल में रणबीर ने जी क्यू मैगजीन को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कहा, ''ये अभी बहुत नया है और इस बारे में मैं अभी से बात नहीं करना चाहता. इस रिश्ते को अभी सांस लेने दीजिए और थोड़ा वक्त दें.''
यही नहीं रणबीर ने आलिया की तारीफ भी की और कहा, ''बतौर एक्टर और इंसान आलिया बेहद अच्छी हैं. उनके लिए इस वक्त अगर मैं कहूं कि सही शब्द क्या होगा जो उन्हें डिस्क्राइब करता है तो वो होगा 'FLOW'. उसे बहने दो. जब मैं आलिया का काम देखता हूं या उनका व्यक्तित्व देखता हूं तो लगता है मैं भी तो यही चाहता था.''
'दृश्यम 3' इंडिया में 150 करोड़ के पार, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओपनर, 9 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'आवारापन 2' समेत 4 फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी 2026 की 7वीं हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तीसरे दिन उड़ाए गर्दे, 176 करोड़ के पार कलेक्शन
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
'बड़ा अच्छा लगता है ना बैक?' नीतू कपूर ने पैपराजी के बैक शॉट पर कसा तंज
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
निगम पार्षद ने व्हाट्सअप ग्रुप में भेजा इस्तीफा, मेयर ने किया डिलीट, क्या कहा?
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?