दीपिका ने मांगा फैन का फोन कवर तो फैन ने दिया ऐसा रिएक्शन
बॉलीवुड की मस्तानी यानि दीपिका पादुकोण आज ना सिर्फ रणवीर सिंह के दिल पर बल्कि करोड़ों फैंस के दिलों पर भी राज करती हैं.

बॉलीवुड की मस्तानी यानि दीपिका पादुकोण आज ना सिर्फ रणवीर सिंह के दिल पर बल्कि करोड़ों फैंस के दिलों पर भी राज करती हैं. वहीं लॉकडाउन के दौरान बाकी स्टार्स की तरह दीपिका पादुकोण भी सोशल मीडिया पर अपना काफी वक्त बिता रही हैं. ऐसे में वो लगातार अपनी पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं. अब ऐसे में दीपिका पादुकोण का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में दीपिका एक शख्स से उनका फोन का कवर मांग रही हैं. अब दीपिका के इस वीडियो को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं और लगातार इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं.
वीडियो में दीपिक पादुकोण जैसे ही एंट्री करती हैं तो उनका एक फैन वीडियो बनाना शुरू कर देता है, तभी दीपिका कहती 'अपना कवर दे दो ना मुझे' ऐसा कहकर दीपिका उस शख्स के हाथ से उसका फोन ले लेती हैं और कहती हैं 'मैं इस कवर को इस्तेमाल कर सकती हूं'? ये सुनकर वो शख्स दीपिका से बोलता है कि 'मैं आपके बर्थडे पर देता हूं', जिसके बाद दीपिका फैन को उसका फोन वापस कर देती हैं और हंसकर चली जाती हैं.































