एक्सप्लोरर

Coronavirus: अमिताभ बच्चन ने 21 दिनों के लॉकडाउन पर कुछ इस अंदाज में बढ़ाया लोगों का हौसला

अमिताभ बच्चन का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,इसमें वह देश में 21 दिनों के लॉकडाउन को लेकर लोगों का हौसला बढ़ाते दिख रहे हैं.

मुंबई: सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है, जिसमें दूर रहकर भी अपने चाहने वालों के करीब रहा जा सकता है. बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी अपने प्रशंसकों से मुखातिब होने के लिए इसी माध्यम का उपयोग करते हैं. ऐसे कई सितारें हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और उन्हीं में से एक हैं अमिताभ बच्चन.

कोरोना वायरस के खिलाफ इस जंग से जीत हासिल करने के लिए पूरी दुनिया अभी प्रयासरत है. भारत ने भी इसे फैलने से रोकने के लिए 21 दिनों तक लाकडाउन का आदेश दिया है. लोग इस वक्त काफी तनाव में हैं और इसी दौरान देशवासियों की हौसला अफजाई करने के मद्देनजर अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है. जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. अमिताभ ने खास अंदाज में लोगों का हौसला बढ़ाया.

अमिताभ ने अपनी एक मोनोक्रॉम तस्वीर साझा की है, जिसमें वह सिर पर टोपी लगाए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के साथ उनके कैप्शन को खूब पसंद किया जा रहा है. अमिताभ ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ''समझ गया दिल ये, अब तो समझाने से लड़ी जाएगी ये लड़ाई, अब आशियाने से, मिलकर नहीं अलग अलग लड़ना है हमें, मैं लड़ता अपने तुम लड़ो अपने ठिकाने से, घर में हो तुम इसे कैद न समझो मेरे यार, कट जाएंगे दिन ये तेरे मेरे मुस्कुराने से.''

View this post on Instagram
 

Keep the gym going .. build resistance .. fight fight fight !!! ????️‍♂️????️????????

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

अमिताभ के इस पोस्ट को मौनी रॉय, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कृति सैनन, अर्जुन कपूर जैसे सितारों सहित लाखों लोग लाइक कर चुके हैं. अमिताभ इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं. उनके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 14 मिलियन से अधिक हैं.

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के 606 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 11 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि इससे पीड़ित 43 मरीज ठीक हो चुके हैं. देश में सबसे ज्यादा 116 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं.

ये भी पढ़ें:

Corona Lockdown : बच्चों के साथ वक्त बिता रही हैं सनी लियोन और समीरा रेड्डी, दी ये खास टिप्स Lockdown में घर पर हो रहे हैं बोर तो आजमाएं सुनिल ग्रोवर की ये तरकीब, देखें मजेदार VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget