एक्सप्लोरर

Bigg Boss 15: जरा सी बात पर Rakhi Sawant ने Abhijit पर फेंक दिया पानी, ये था पूरा मसला

Bigg Boss 15: राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपनी बोतल से पानी भरकर अभिजीत बिचुकले (Abhijit Bichkule) के चेहरे पर फेंकती हैं. जानिए आखिर क्यों हुआ दोनों के बीच ये सब...

Bigg Boss 15: 'बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15)' के अपकमिंग एपिसोड में राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपनी बोतल से पानी भरकर अभिजीत बिचुकले (Abhijit Bichkule) के चेहरे पर फेंकती हैं. यह सब तब शुरू हुआ जब अभिजीत ने जानबूझकर राखी को नाराज करने के लिए उनका खाना चुरा लिया. वह गुस्से में अभिजीत की ओर लपकी, जबकि प्रतीक उनकी रक्षा करने की कोशिश करते हुए नजर आया. राखी उस पर चिल्लाते हुए कहती हैं, "मेरी चकली कहां है?".

इस बीच पिछले कुछ दिनों से तीखे झगड़ों के बीच करण कुंद्रा (Karan Kundra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasshwi Prakash) एक बार फिर एक दूसरे के करीब आते नजर आ रहे हैं. वे अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश करते हैं. तेजस्वी करण को गले लगाती हैं और वह उनके गालों पर किस करते हैं. ऐसे में उनके जीवन में फिर से रोमांस आ गया है.

आपको बता दें कि इस बार भी बिग बॉस (Bigg Boss 15) को नए मुकाम पर पहुंचाने के इरादे से ही राखी की शो में एंट्री हुई और राखी ने इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी हैं. उनकी बातें और उनकी चाल से कई बार घर में भूचाल आ जाता है. हाल ही में राखी और शमिता शेट्टी की जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली थी, जिसके बाद राखी के दिल का दर्द छलक उठा.

दरअसल राखी सावंत टिकट टू फिनाले टास्क का संचालन कर रही थी, इस टास्क के दौरान उनकी शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) के साथ जबरदस्त लड़ाई हो गई. दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि शमिता ने उन्हें दोनों हाथों से पीछे की ओर धकेल दिया. इसके बाद भी घर में हंगामा होता ही रहा. गुरुवार के एपिसोड में दिखाया गया कि इस झगड़े के बाद राखी देवोलीना (Devoleena) और तेजस्वी (Tejasswi Prakash) के साथ बैठी हुई काफी भावुक नजर आती हैं. इसके बाद उनके दिल का दर्द छलक उठा. राखी ने अपने स्ट्रगल का जिक्र करते हुए कहा जब शमिता ने उन्हें धक्का दिया उससे उन्हें काफी तकलीफ हुई क्योंकि उनका ब्रेस्ट इंप्लांट हुआ है. 

इसके बाद तेजस्वी (Tejasswi Prakash) ने उन्हें अपना और देवोलीना (Devoleena) का उदाहरण देते हुए सवाल किया कि आपने ब्रेस्ट इंप्लांट क्यों करवाया, जबकि हम तो ऐसे ही ठीक हैं. उस पर राखी ने कहा कि उनके जीवन में काफी मुश्किलें थी, इंडस्ट्री में बने रहने के लिए उन्हें ये सब करना पड़ा. राखी ने कहा कि उनका दर्द सिर्फ वो ही समझती हैं. कोई भी अपने शरीर के साथ ऐसा अत्याचार नहीं करना चाहता. इसके बाद तेजस्वी ने उन्हें सहारा दिया और कहा कि मैं मजाक कर रही थी, मुझे माफ कर दो, इसके बाद राखी की आंखों में आंसू भी साफ देखे जा सकते थे. 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
48 हजार गानों का रिकॉर्ड बनाने वाली दिग्गज सिंगर 'जानकी अम्मा' का निधन, शोक में डूबी इंडस्ट्री
48 हजार गानों का रिकॉर्ड बनाने वाली दिग्गज सिंगर 'जानकी अम्मा' का निधन, शोक में डूबी इंडस्ट्री
Alpha Day 9 BO: आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' ने नौवें दिन उड़ाए गर्दे, 50 करोड़ क्लब में एंट्री
आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' ने नौवें दिन उड़ाए गर्दे, 50 करोड़ क्लब में एंट्री
शहनाज गिल या राघव जुयाल, किसके पास है ज्यादा दौलत? जानिए रूमर्ड कपल की नेटवर्थ
शहनाज गिल या राघव जुयाल, किसके पास है ज्यादा दौलत? जानिए रूमर्ड कपल की नेटवर्थ

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
Embed widget