एक्सप्लोरर

Kehne Ko Humsafar Hain 3 Trailer: अल्ट बालाजी की ये सीरीज भी है प्यार दर्द और रिश्तों की कहानी

अल्ट बालाजी और जी5 ने अपनी सबसे सफल फ्रेंचाइजी 'कहने को हमसफर है' के तीसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया है.

पहले दो सीजन की शानदार सफलता के बाद ऑल्ट बालाजी और जी5 अपनी सबसे सफल फ्रेंचाइजी 'कहने को हमसफर है' के तीसरे सीजन के साथ दर्शकों का फिर से मनोरंजन करने के लिए लौट आया है. यह शो 6 जून को रिलीज होने वाला है, लेकिन उससे पहले दोनों प्लेटफॉर्म ने मच अवेटिड सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें एक बार फिर रोनित रॉय, गुरदीप कोहली पुंज, मोना सिंह, अपूर्वा अग्निहोत्री सहित अदिति वासुदेवा जैसे भारतीय टेलीविजन उद्योग के दिग्गज कलाकार नजर आएंगे.

ट्रेलर में 4 साल के लंबे अंतराल के बाद सभी की जि़ंदगी में आए बदलावों को चित्रित किया गया है. अनन्या एक सफल व्यवसायी और एक मां है, वह पहले शांत थी, लेकिन अब तूफानी एना बन गई है. दूसरी ओर पूनम जिंदगी में आगे बढ़ गई है और अभिमन्यु के साथ खुशहाल वैवाहिक जीवन जी रही है. रोहित अब पूरी तरह से लापरवाह हो गया है और उनकी जि़ंदगी में कोई जिम्मेदारी नहीं है. कुछ भी खोने के लिए और देखभाल करने के लिए न होने के कारण, वह अपनी अशांति को या तो बाइक पर जाकर या फिर खुद से छोटी महिलाओं के साथ नासमझ रिश्ते बनाकर कम करता है.

निशा (अंजुम फकीह) और अमायरा (अदिति वासुदेवा) की रोहित की जिंदगी में एंट्री के साथ, हर कोई यह सोच सकता है कि रोहित पूरी तरह से अपने नवीनतम रोमांस को एन्जॉय कर रहे हैं, लेकिन उसका अतीत उसे वास्तविकता स्वीकार करने में असमर्थ बना रहा है कि पूनम और अनन्या अब उसकी जिंदगी का हिस्सा नहीं हैं.

ट्रेलर के बारे में बात करते हुए अभिनेता रोनित बोस राय (रोहित मेहरा) ने कहा, "मुझे लगता था कि यह शो दर्शकों को पसंद आएगा, लेकिन इतनी बड़ी सफलता बनने की कभी कल्पना भी नहीं की थी. हमारे पहले 2 सीजन पर अपना प्यार बरसाने और सीजन 3 को संभव बनाने के लिए दर्शकों का आभारी हूं. मेरे दर्शकों के लिए, मैं यह कहना चाहता हूं कि चौंकाने वाले खुलासे के साथ एक धमाकेदार सीजन के लिए तैयार हो जाएं. उम्मीद है कि आप लोगों को उतना ही मजा आएगा, जितना हमें इसकी शूटिंग के दौरान आया था. आप इसे निश्चित रूप से मिस नहीं करना चाहेंगे."

गुरदीप कोहली कहती हैं, "इस सीजन में दर्शकों को एक नई पूनम और उनके कई शेड्स देखने मिलेंगे. पहले से ही एक असफल विवाह और फिर एक बहुत छोटे व्यक्ति से पुनर्विवाह करने के बाद, अभी भी असुरक्षा की भावना है जो उसे परेशान करती है. मुझे खुशी है कि मैंने ऐसी भूमिका निभाई है जो तीन सीजन में बहुत बदल गई है. शो ने एक बार फिर रिश्तों और भावनाओं को इतने परिपक्व तरीके से निभाया है कि मुझे यकीन है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ikka First Review Out: सनी देओल, अक्षय की कमाल परफॉर्मेंस, क्लाइमेक्स उड़ा देगा होश, आ गया 'इक्का' का फर्स्ट रिव्यू
सनी देओल, अक्षय की कमाल परफॉर्मेंस, क्लाइमेक्स उड़ा देगा होश, आ गया 'इक्का' का फर्स्ट रिव्यू
Video: 'अरे जूता नहीं लेना किसी ने...' फटे जूते पर ट्रोल करने वालों को सनी देओल ने दिया ऐसा जवाब, देखें वीडियो
'अरे जूता नहीं लेना किसी ने...', फटे जूते पर ट्रोल करने वालों को सनी देओल ने दिया मजेदार जवाब, देखें वीडियो
Dhamaal 4 Box Office Day 1 Prediction: क्या पहले दिन बॉलीवुड की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में एंट्री ले पाएगी 'धमाल 4', जानें- प्रीडिक्शन
क्या पहले दिन बॉलीवुड की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में एंट्री ले पाएगी 'धमाल 4', जानें- प्रीडिक्शन
'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा की फैन बनीं गर्विता सिधवानी, कहा- 'वो सब पर भारी पड़ रही हैं...'
'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा की फैन बनीं गर्विता सिधवानी, कहा- 'वो सब पर भारी पड़ रही हैं...'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget