एक्सप्लोरर

ब्रेक-अप के बाद भी विक्रांत मेस्सी की मां करती हैं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड्स से बात, एक्टर ने किया खुलासा

विक्रांत ने हिन्दी सिनेमा मे अपनी एक्टिंग के दम पर एक अलग जगह बनाई है. अभिनय से अलग उनकी पर्सनल लाइफ भी दिलचस्प है. विक्रांत ने खुलासा किया उनकी मम्मी आज भी उनकी एक्स गर्ल फ्रेंड्स से बात करतीं हैं.

एक्टर विक्रांत मेस्सी इन दिनों अपनी फिल्म हसीन दिलरुबा को लेकर चर्चा में हैं. ये फिल्म 2 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. विक्रांत ने हिन्दी सिनेमा मे अपनी एक्टिंग के दम पर एक अलग जगह बनाई है. अभिनय से अलग उनकी पर्सनल लाइफ भी दिलचस्प है. एक इंटरव्यू में विक्रांत ने खुलासा किया उनकी मम्मी आज भी उनकी एक्स गर्ल फ्रेंड्स से बात करतीं हैं.

इंटरव्यू में किए कई खुलासे

यू-ट्यूब चैनल कर्ली टेल्स से बात करते हुए विक्रांत ने खुद से जुड़ी कई ऐसी बातें बताई. जब उनसे सवाल किया गया कि अगर उन्हें अरेंज मेरेज करनी पड़ी तो वो क्या करेंगे. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मेरे साथ ऐसा हो ही नहीं सकता. विक्रांत ने कहा कि उनके माता-पिता अतुलनीय है. इसलिए अपनी मर्जी के खिलाफ जाकर शादी करने का सवाल ही नही उठता. क्योंकि वो खुद बचपन से एक दूसरे को पसंद करते थे. विक्रांत ने कहा कि उनके पेरेंट्स स्कूल टाइम लवर रहे हैं और उन्होंने घर से भागकर शादी की थी.

‘मेरी गर्लफ्रेंड्स से बात करती है मां’

विक्रांत ने कहा कि स्कूल में सिर्फ क्रश ही हुआ करते थे. वो 17 साल की उम्र से डेटिंग कर रहे हैं. तब से उनकी मां को उनकी सारी गर्लफ्रेंड के बारे में पता होता था. वो उनके घर आती-जाती थी. और मेरी मां उनसे खूब बात किया करती थी. परिवार को उनके बारे में पता होता था. मां आज भी उन सब से टच में हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्रांत मेस्सी फिल्म ‘छपाक’ में दीपिका पादुकोण के साथ दिखाई दे चुके हैं वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उन्होंने अपने काम से काफी नाम कमाया है. विक्रांत अब तक ‘मिर्जापुर’, ‘ब्रोकन बट ब्यूटिफुल’, ‘क्रिमिनल जस्टिस’ जैसी सीरीज में काम कर चुके हैं. हाल ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ में उन्होंने तापसी पन्नू के साथ इंटिमेट सीन किए हैं. जिसे लेकर वो काफी चर्चा बटोर रहे हैं. ये एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म हैं, जो लोगों को पसंद आ रही है.    

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget