एक्सप्लोरर

यूपी शिखर सम्मेलन: योगी के जवाब में बोले अखिलेश, 'पूरे देश में बीजेपी 74 सीटों पर सिमट जाएगी'

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता चाहती है कि वर्तमान सरकार यहां से जाए. इससे बेहतर गठबंधन नहीं हो सकता था इसलिए हमारी पार्टी ने यह गठबंधन किया. उन्होंने कहा कि मुझे मायावती जी पर पूरी भरोसा है हम साथ हैं तो वर्तमान सरकार चली जाएगी.

नई दिल्ली: एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम शिखर सम्मेलन 2019 में पहुंचे यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव कहा, ''प्रदेश की जनता चाहती है कि वर्तमान सरकार यहां से जाए. इससे बेहतर गठबंधन नहीं हो सकता था इसलिए हमारी पार्टी ने यह गठबंधन किया. उन्होंने कहा कि मुझे मायावती जी पर पूरी भरोसा है हम साथ हैं तो वर्तमान सरकार चली जाएगी. एसपी-बीएसपी यूपी में बहुमत लाएगी. बीएसपी से गठबंधन बीजेपी को रोक सकता है.''

 योगी आदित्यनाथ के यूपी में 74 से ज्यादा सीटें जीतने के दावे के जवाब में बोले अखिलेश ने कहा, 'पूरे देश में बीजेपी 74 सीटों पर सिमट जाएगी'

खुद के चुनाव लड़ने पर अखिलेश यादव ने इशारो-इशारों में आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की बात कही. उन्होंने कहा कि मैं लोकसभा चुनाव लड़ूंगा, आजमगढ़ की जनता कहेगी तो वहां से लड़ूंगा.

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता चाहती है कि वर्तमान सरकार यहां से जाए. इससे बेहतर गठबंधन नहीं हो सकता था इसलिए हमारी पार्टी ने यह गठबंधन किया. अखिलेश ने कहा कि मायावती से दोस्ती हमेशा चलाने की कोशिश करुंगा. देश का प्रधानमंत्री नया बने और उत्तर प्रदेश से बने ये सबसे अच्छा होगा. मायावती के पीएम बनने के सवाल पर बोले- हमने तय कर रखा है क्या करना है.

बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हमारा तो एक दो दलों का गठबंधन है, बीजेपी भी तो बताए देशभर में उनका कितनी पार्टियों के साथ गठबंधन है. अगर हमारा महामिलावट का गठबंधन है तो बीजेपी का गठबंधन कौन सा इसके लिए डिक्शनरी देखनी पड़ेगी? भारतीय जनता पार्टी सत्ता पाने के लिए हर झूठ बोलने के लिए तैयार है.

मुलायम सिंह यादव के खुलकर मायावती के बारे में नहीं बोलने के सवाल पर अखिलेश ने कहा, ''लोगों को खबर नहीं है, गोरखपुर की जीत के बाद नेता जी (मुलायम सिंह यादव) ने सबसे पहले बधाई मायावती जी को दी थी. संसद में नेता जी ने जो कहा वह शिष्टाचार के लिए था.

मुलायम सिंह यादव द्वारा नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री की शुभकामना पर अखिलेश ने कहा कि संसद में नेता जी ने जो कहा वह शिष्टाचार के लिए था, फ्लोर ऑफ द हाउस पर ऐसी बातें होती हैं.

योगी की गंगा यात्रा वाली अपील पर अखिलेश ने कहा कि गंगा की सफाई को लेकर बीजेपी ने झूठ बोला है. गंगा कहीं साफ नहीं हुई है जबतक बाकी नदियां साफ नहीं होंगी तबतक गंगा साफ नहीं होगी.

राजनीति में प्रयंका गांधी के एंट्री पर अखिलेश ने कहा, " बड़ी अच्छी बात है प्रियंका के आने से बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाएगा. दो सीटों के साथ कांग्रेस हमारे साथ है. साइकिल पर कई लोग बैठ सकते हैं. ये हमारी साइकिल है.

अखिलेश यादव ने कहा कि देश का किसान तकलीफ में है वो इंतजार में है कि कब वोट डालने का मौका मिलेगा. CBI के मामले में कांग्रेस और BJP का गठबंधन कोई नहीं समझ सकता है. मैं तो कहता हूं सीबीआई के मामले में जो बीजेपी है वही कांग्रेस है, जो कांग्रेस है वहीं BJP है.

सर्जिकल स्ट्राइक पर उन्होंने कहा कि मैंने कभी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत नहीं मांगा. मैं मिलिट्री स्कूल से पढ़ा हूं, मेरे साथ पढ़े लोग शहीद हुए हैं. ये लोग हमें बताएं कि देशभक्त हैं या नहीं. बीजेपी देश का नुकसान कर रही है.

नोटबंदी पर अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी का क्या फायदा हुआ कोई बताए, लोगों की लाइन में लगकर मौत हो गई. बैंक में बच्चा पैदा हो गया, क्या किसी को पता है आज वो बच्चा कहां है.

अखिलेश ने कहा कि जिन अधिकारियों ने मेरे घर से टोंटी निकलवाई उन्हीं अधिकारियों से चिलम निकलवाऊंगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर पर नाम के आगे 'चौकीदार' लिखने पर अखिलेश ने कहा, ''अब चायवाले की पोस्ट खाली है, मैं अपने नाम के आगे चायवाला लिख लूंगा.मैं तो पहले से ही दूधवाला हूं.''

आरक्षण अखिलेश यादव ने कहा कि 10% आरक्षण से सहमत हूं, आबादी के हिसाब के आरक्षण मिले. नौकरियां खत्म हो रही हैं. विश्वविद्यालयों में नौकरी नहीं मिल रही, 90% से ज्यादा नौजवान के हाथ में काम नहीं बचा. अब सबको चौकीदार बना दिया.

अखिलेश यादव ने कहा कि बुक्कल नवाब को बीजेपी ने डराया धमकाया. बुक्कल नवाब ने मुझसे अपनी मजबूरी बताई.

सीएम योगी के एक्सप्रेस वे के 15000 करोड़ का बजट बताने के लेकर अखिलेश यादव ने कह कि हम अगर मुख्यमंत्री जी सीखेंगे तो बर्बाद ही हो जाएंगे. उन्होंने तो हनुमान जी की जाति बता दी लेकिन अच्छा हुआ हनुमान जी को यादव नहीं बताया.

डिंपल यादव के चुनाव लड़ने पर अखिलेश ने कहा कि चुनाव लड़ने का फैसला डिंपल का था. डिंपल चुनाव लड़ना चाहती थीं मैंनें उनका कहना मान लिया.पहले उन्होंने ही ना लड़ने की बात कही थी.

मायावती के चुनाव लड़ने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि चुनाव लड़ने न लड़ने का फैसला पूरी तरह मायावती का है. वो सीनियर नेता हैं उनकी जहां से इच्छा होगी वहां से चुनाव लड़ेंगी.

अपर्णा यादव को लोकसभा टिकट नहीं देने पर अखिलेश ने कहा, टिकट के लिए जगह नहीं बची है.

संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद और विधायक के बीच हुई मारपीट पर अखिलेश यादव ने कहा- बीजेपी का कैसा शिष्टाचार है ? एक बीजेपी नेता एक नेता ने दूसरे नेता को 21 जूतों की सलामी दी. वो कहते हैं कि 21 नहीं पड़े, मैं कहता हूं कि अगर रोका ना गया होता तो 21 ही पड़ते.

पीएम पद के उम्मीदवार बनने के सवाल पर अखिलेश ने कहा, "मैं पीएम बनाने वालों में से हूं, समाजवादी पार्टी जिनता होगा सहयोग करेगी. मैं किंगमेकर नहीं लेकिन सहयोग जरूर करूंगा.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assembly Election 2026 Live: 'हम किसी की B टीम नहीं...', बंगाल में ओवैसी ने ममता को बीजेपी से रिश्ते की दिलाई याद; बोले- इन्हें मुसलमानों से नहीं, उनके वोटों से प्यार..
LIVE: 'हम किसी की B टीम नहीं...', बंगाल में ओवैसी ने ममता को बीजेपी से रिश्ते की दिलाई याद; बोले- इन्हें मुसलमानों से नहीं, उनके वोटों से प्यार..
अमित शाह का पश्चिम बंगाल की CM पर निशाना, 'ये ममता बनर्जी का चेला हुमायूं कबीर बाबरी मस्जिद...'
अमित शाह का पश्चिम बंगाल की CM पर निशाना, 'ये ममता बनर्जी का चेला हुमायूं कबीर बाबरी मस्जिद...'
Bengal Election 2026: 'बर्दाश्त नहीं करेंगे अगर मुसलमान...', बंगाल चुनाव को लेकर ये क्या बोल गए ओवैसी, पढ़िए पूरा बयान
Bengal Election 2026: 'बर्दाश्त नहीं करेंगे अगर मुसलमान...', बंगाल चुनाव को लेकर ये क्या बोल गए ओवैसी, पढ़िए पूरा बयान
Bengal Election 2026: 'पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार नहीं...', हुसैन दलवई का बड़ा बयान
Bengal Election 2026: 'पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार नहीं...', हुसैन दलवई का बड़ा बयान

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran War: होर्मुज की लड़ाई ईरान से चीन पर आई, क्या बीजिंग से युद्ध लड़ेगा अमेरिका, आखिर क्या चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप?
होर्मुज की लड़ाई ईरान से चीन पर आई, क्या बीजिंग से युद्ध लड़ेगा अमेरिका, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले भावुक हुए जीतन राम मांझी, कहा- 'आपके इस ख्वाब ने…'
नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले भावुक हुए जीतन राम मांझी, कहा- 'आपके इस ख्वाब ने…'
बंगाल में SIR अलग क्यों? जस्टिस बागची ने EC से पूछे तीखे सवाल- जीत का मार्जिन 2 प्रतिशत, 15 प्रतिशत का वोट ही नहीं तो...
बंगाल में SIR अलग क्यों? जस्टिस बागची ने EC से पूछे तीखे सवाल- जीत का मार्जिन 2 प्रतिशत, 15 प्रतिशत का वोट ही नहीं तो...
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
Board Results 2026 Live: यूपी बोर्ड, सीबीएसई 10वीं और एमपी बोर्ड के नतीजे किस दिन आएंगे, यहां जानें पूरी जानकारी
यूपी बोर्ड, सीबीएसई 10वीं और एमपी बोर्ड के नतीजे किस दिन आएंगे, यहां जानें पूरी जानकारी
US Iran War: ईरान ने भारत-रूस और चीन की तारीफों के बांधे पुल, यूएस-इजरायल पर लगाया युद्ध भड़काने का आरोप
ईरान ने भारत-रूस और चीन की तारीफों के बांधे पुल, US-इजरायल पर लगाया युद्ध भड़काने का आरोप
Noida Protest Live: नोएडा में प्रदर्शन और हिंसा के बीच सड़क पर उतरा प्रशासन, कमिश्नर और डीएम ने लिया हालात का जायजा
नोएडा में प्रदर्शन और हिंसा के बीच सड़क पर उतरा प्रशासन, कमिश्नर और डीएम ने लिया हालात का जायजा
Embed widget