एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: फर्जी डिग्री के मामले में गिरफ्तार हुए थे पूर्व मंत्री जीतेंद्र सिंह तोमर, फिर मिला टिकट

दिल्ली चुनाव: जीतेंद्र सिंह तोमर से पहले सोमनाथ भारती दिल्ली सरकार में कानून मंत्री थे. भारती को भी घरेलू हिंसा के मामले की वजह से विवादों का सामना करना पड़ा था.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव की सभी 70 सीटों के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने सभी 70 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है. आम आदमी पार्टी ने त्रिनगर सीट से मौजूदा विधायक जीतेंद्र सिंह तोमर को उम्मीदवार बनाया है. गौर करने वाली बात है कि जीतेंद्र सिंह तोमर पर फर्जी डिग्री का मामला चल रहा है और इस केस की वजह से जीतेंद्र सिंह तोमर को दिल्ली सरकार में कानूनी मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था.

जीतेंद्र सिंह तोमर 2013 और 2015 में त्रिनगर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं. 2013 में तोमर को करीब 2800 वोट से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि 2015 में उन्होंने करीब 22 हजार वोट से जीत दर्ज की थी. जीतेंद्र सिंह तोमर को 2015 में दिल्ली सरकार में कानून मंत्री बनाया गया था. लेकिन जुलाई 2015 में उन्हें दिल्ली पुलिस ने फर्जी डिग्री के मामले में गिरफ्तार किया. हालांकि कुछ वक्त के बाद उन्हें जमानत मिल गई थी.

कोर्ट में मामला

जीतेंद्र सिंह तोमर ने इसी मामले की वजह से 2015 में ही दिल्ली सरकार में कानून मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. तोमर पर फर्जी डिग्री का मामला अभी भी फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा है. टाइम्स ऑफ इंडिया से की गई बातचीत में जीतेंद्र सिंह तोमर ने फर्जी डिग्री के मामले को अपने खिलाफ राजनीतिक साजिश बताया है. इसके साथ ही तोमर ने उम्मीद जताई है कि उन्हें जल्द ही कोर्ट से न्याय मिलेगा.

वैसे तोमर विवादों में रहने वाले दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के दूसरे कानून मंत्री थे. इससे पहले सोमनाथ भारती को भी घरेलू हिंसा के मामले के चलते दिल्ली सरकार में कानून मंत्री का पद गंवाना पड़ा था. हालांकि तोमर की तरह सोमनाथ भारती भी मालवीय नगर से तीसरी बार टिकट हासिल करने में कामयाब रहे.

दिल्ली चुनाव: टिकट बंटवारे से 24 घंटे पहले AAP ज्वाइन करने वाले नेताओं की किस्मत चमकी

बता दें कि दिल्ली में 8 फरवरी को सभी 70 सीटों पर मतदान होना है. दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को होगी.

दिल्ली चुनाव: दिलीप पांडे, आतिशी और राघव चड्डा को दूसरा मौका, लोकसभा चुनाव में मिली थी हार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget